ब्रेकिंग : 26 इंस्पेक्टर सहित, कुल 346 पुलिस इंस्पेक्टरों का अलग अलग जिलों में तबादला


Image 2Image 3

चम्पई सोरेन के सीएम बनते ही झारखंड में कई बड़े फेर बदल होना शुरू हुआ है।आज  इसका असर धनबाद जिले में भी देखने को मिल रहा है।आज धनबाद के 26 इंस्पेक्टर सहित, कुल 346 पुलिस इंस्पेक्टरों का अलग अलग जिलों में तबादला हुआ है।

6 बार विधायक जितने के वाबजूद आज भी छप्पर वाले घर में रहते हैं टाईगर चंपाई सोरेन


Image 2Image 3

रांची : सीएम के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। 

चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है। 

झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन की सादगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे 6 बार विधायक रहने के बाद भी आज भी सरायकेला के झीलिंगगोरा स्थित अपने गांव मे रहते है। गांव मे बना घर भी साधारण तरह का ही है।

चंपई सोरेन का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन के घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

​सुबह पांच बजे उठते हैं चंपई सोरेन​

जानकारी अनुसार चंपई सोरेन सुबह पांच बजे उठ जाते है । इस दौरान वे योगा करते है। सुबह आठ बजे वे अपने घर पर बैठ जाते है।इसके बाद वे आने वाले लोगो से मिलते है। ग्यारह बजे फिर वे घर से निकल जाते है । फिर करनडीह चौक पर वे आ जाते है । वहा भी वे अपने कार्यकर्ता से मिलते है। दिन भर क्षेत्र का करते है दौरा चंपाई सोरेन जब अपने गांव मे रहते है तो दिन भर अपने विधानसभा का दौरा करते है। इस दौरान कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते है।

​इमली चौक पर अब भी सुनते हैं जन समस्या

करनडीह मे एक घंटा रूकने के बाद वे सीधे आदित्यपुर स्थित इमली गाछ चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंच जाते है। और वहा पर भी लोगो की समस्या सुनते है और लोगो को समस्या समाधान करते है। इसके बाद वे गम्हलिया होते हुए सरायकेला मुख्यालय पहुंच जाते है। इस दौरान वे किसी भी एन एफ। कार्यकर्ता या कोई भी होटल पर खाना खा लेते है।

​विवादो से नहीं है नाता​

चंपई सोरेन का अभी तक विवादो से कोई नाता नही रहा है। सत्ता पक्ष तो छोड़ दिया जाए विपक्ष भी इनके खिलाफ बयान देने से बचते है। वे भी बिना किसी आधार का बयानबाजी नही करते है। जब भी लोग इनसे मिलते है तो वे हंसते हुए मिलते है।

​हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।

हेमंत सोरेन से ED अब पांच दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी 5 दिनों की ED को रिमांड

*

Image 2Image 3

राँची: PMLA कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ED की पांच दिन की रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले गुरुवार को रिमांड नहीं मिली थी।

बताते चलें कि फिलहाल हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में हैं।

नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Image 2Image 3

राँची: प्रोजेक्ट भवन में नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हुई. पहली बैठक में 3 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राजीव रंजन को फिर से महाधिवक्ता बनाया गया है.

सीएम चंपई सोरेन आज जाएंगे दुमका, 45 वें झारखंड दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत


Image 2Image 3

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दुमका जाएंगे. दुमका में वे गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45 वें झारखंड दिवस में शिरकत करेंगे.

 इस दौरान पूरे संताल परगना से नेताओं-कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. देर रात तक सभा होगी.

ब्रेकिंग्: हेमंत सोरेन, 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए

Image 2Image 3

राँची: हेमंत सोरेन फिलहाल 5 दिनों तक जेल में ही रहेंगे. वे 5 दिनों तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हैं. पीएमएलए की विशेष अदालत ने आज फैसला सुनाया है.

चंपई सोरेन ने ली राजभवन में झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, उनके साथ दो कैबिनेट मंत्री ने भी ली शपथ


Image 2Image 3

राँची: राजभवन में उन्होंने शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को दो मंत्रियों के साथ शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

नए सीएम ने दिशोम गुरु से ली आशीर्वाद

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया. गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया.

चंपई सोरेन ने कहा गुरुजी हमारे आदर्श हैं

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था. हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया. आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं.

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से मिला बहुत बड़ा झटका, कहा- सीधे SC क्यों आ गए?


Image 2Image 3

रांची : लैंड स्कैम केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. 

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने को कहा है.

ब्रेकिन न्यूज:चम्पई सोरेन को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमंत्रण, दस दिनों में साबित करना होगा बहुमत

Image 2Image 3

राज्यपाल ने झारखंड में सरकार बनाने के लिये महागठबंधन के विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है।

चम्पई सोरेन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला तथा 47 विधायकों का समर्थन का दावा किया है। उन्होंने 43 विधायकों का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र सौंपा है।उसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने का आमंत्रण भेज है। 

संभावना है कल शाम तक चम्पई सोरेन सरकार बनाएंगे तथा मुख्यमंन्त्री के पद का सपथ लेंगें

उंन्हे दस दिन में अपना बहुमत सावित करना होग

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सीएम की प्रतिक्रिया,बीजेपी चुनाव जीतने के लिए विपक्ष को कर रही है समाप्त


Image 2Image 3

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद आरोप लगाया है कि BJP आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है।

BJP चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही

बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।उन्होंने कहा,”भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है।”

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर दिखा लोगों का आक्रोश, दुकानों को…

मोदी सरकार का अंतरिम बजट सिर्फ झूठ का पुलिंदा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने…

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए Congress के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

ममता ने कहा,”हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके ,लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।”