Amethi

Jan 28 2024, 16:50

*गद्य एवं पद्य दोनों विधाओं द्वारा ही हिन्दी साहित्य का सम्वर्द्धन सम्भव*

अमेठी । नगर स्थित ओम् नगर में अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से कवि एवं विचार गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना से हुआ। गद्य के विना कविता के भाव को समझा नही जा सकता। हिन्दी साहित्य का सम्वर्द्धन गद्य एवं पद्य दोनों विधाओं द्वारा ही सम्भव है। उक्त वक्तव्य अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में दिया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर सिंह निराश ने पढ़ा कि घासो की रोटी खाकर जिसने वतन बचाया , राणा प्रताप की तो था शमशीर तिरंगा। डॉ अर्जुन पाण्डेय ने पढ़ा गुरू की बगिया मा तो प्रकाश ही प्रकाश बा। ओज कवि अनिरुद्ध मिश्र ने पढ़ा कि-जो समर्पित किए देशहित जिंदगी ,उनकी यादों का दीपक बुझाना नहीं । विवेक मणि ने पढ़ा कि- दिन -गिन दिन -गिन गुजारे अखियन पुतरी , राजाराम जी पधारे अवध नगरी।

सुरेश शुक्ल नवीन ने पढ़ा कि- ये गीत नहीं मेरे दिल के अफ़साने हैं , अपने ही शहर में हम कितने बेगाने हैं।दिवस प्रताप सिंह ने पढ़ा सब सदन में गरजते हैं, कहां चंबल में रहते हैं । जगदम्बा तिवारी मधुर ने पढ़ा कल तक फूल गुलाब थे अब हम पतझड़ बहार हो गए , बीते दिन का प्यार हो गए।रामबदन शुक्ल पथिक ने पढ़ा आ गए हैं मेरे राम जी जब से घर में ,खुशी की लहर हर नगर हर शहर में।

आशुतोष गुप्ता ने पढ़ा कि - भारत मां को आजाद करने थे निकल पड़े दीवाने । राम कुमारी संसृति जी ने पढ़ा कि - तुम्हारी मोहिनी सूरत को हम भुला नहीं सकते तुम्हारी धड़कनों को हम सहज हीं सुना करते।शव्वीर अहमद सूरी शेष नारायण तिवारी एवं शान्ति मिश्रा गुंजन ने अपनी कविताओं से सबको आकर्षित किया ।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ अरुण कुमार मिश्रा,कैलाश नाथ शर्मा ,सत्येंद्र नाथ शुक्ला,लोकेश कुमार त्रिपाठी , अम्बरीश मिश्र, अनुभव मिश्र आदि साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहीं ।

Amethi

Jan 27 2024, 18:53

*खुशबू ने किया अमेठी का नाम रोशन, दिल्ली पुलिस में हुआ सेलेक्शन*

अमेठी- जनपद अमेठी के तहसील अमेठी के थाना संग्रामपुर के ग्रामसभा मेहंदा बदलापुर ठेंगहा निवासी शिवप्रसाद तिवारी की पुत्री खुशबू देवी का सेलेक्शन दिल्ली पुलिस में हो गया है। खुशबू देवी आर आर पी जी कालेज अमेठी से एम ए पास है और यही से एन सी सी कैडेड भी रह चुकी है।

खुशबू देवी के पिता कृषि का काम करते हैं और खेती किसानी करके बच्चों का पढ़ाया लिखाया। इस खबर से अमेठी क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।

Amethi

Jan 27 2024, 18:52

*अमेठी में अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर 0प्राण प्रतिष्ठा का महा प्रसाद हुआ वितरित*

अमेठी- विकास खंड के शाहगढ़ कस्बे में केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद दीदी स्मृति ईरानी का भेजा हुआ महा प्रसाद वितरित हो रहा हैं। इस महाप्रसाद को सेवाभारती जिलाध्यक्ष, आरएसएस वरिष्ठ कार्यकर्ता उमा शंकर शुक्ला और भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान संघ तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर घर दुकान दुकान जाकर बांट रहे हैं और दीदी का संदेश बता रहे हैं।

सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला ने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी का अमेठी की जनता से विशेष लगाव रहा हैं। वो जनता के सुख दुःख में सदैव खड़ी रहती हैं। इसके पहले अमेठी में ऐसा नहीं होता था, जनता अपने सांसद से मिल नहीं पाती थी, उसे अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, और बिना मिले निराश होकर वापस लौट आना पड़ता था, आज दीदी ने जनता को समय देने के साथ जिला मुख्यालय पर अपना घर बनाकर अमेठी की जनता के साथ रहने का किया हुआ वादा पूरा करने का कार्य किया हैं।

जब वह 2014 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने आई, तब से वह अमेठी की होकर रह गई, चुनाव में हार मिलने के बाद भी वह यहाँ की जनता की सेवा करती रही, जिसके फलस्वरूप 2019 में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पटखनी देते हुए लोकसभा चुनाव में जन सहयोग और अमेठी की जनता मतों के बदौलत ऐतिहासिक जीत हासिल की, और आने वाले चुनाव में भी अमेठी की जनता यह रिकॉर्ड दोहराएगी। अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के समय उन्होंने संकल्प लिया था, कि यहाँ का महाप्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र के हर घर में पहुंचाएंगी जिसकी अब शुरुवात हो गई हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, युवा नेता सूरज दुबे, विश्व हिंदू परिषद आशीष शुक्ला, आदित्य मिश्र, राम चंद्र अग्रहरि, घीसन मिश्र, राम उजागिर मिश्र, नन्हें अग्रहरि, इब्राहीम, बुद्धू आदि मौजूद रहे।

Amethi

Jan 27 2024, 18:33

*सरकार से कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग*

अमेठी- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ "समग्र शिक्षा" द्वारा संचालित केंद्र पुरोनिधानित रिवाइज्ड व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत इस योजना की कार्यदायी संस्था आइसैक्ट द्वारा विद्यालय में आई.टी. ट्रेंड में नामांकित कक्षा नवीं के बच्चों को अतिथि विषय विशेषज्ञ शत्रुघन के माध्यम से विशेष व्याख्यान कराया गया। इस अतिथि व्याख्यान के समय अध्यापक विजय कुमार,रामनाथ मिश्र रिटेल ट्रेनर प्रीती मौजूद रही।

विषय विशेषज्ञ शत्रुघन ने नेट कनेक्टिविटी, मेल करना कम्यूटर टेपलाजी पर विशेष व्याख्या की गयी। छात्राओं को कम्यूटर के महत्व और जीवन में इसकी उपयोगिता को विधि पूर्वक समझाया गया। शत्रुघन ने कम्यूटर के जनक और जनरेशन व कम्यूटर हमारे जीवन के लिये कितना महत्वपूर्ण होता है किस- किस तरह से यह उपयोग में लाया जाता है। इसकी विशेष जानकारी दी।

आई.टी. शिक्षक श्रीनाथ शुक्ल ने पढाये गये कोर्स से छात्राओं को व्याखान कर रहे गेस्ट शिक्षक से प्रश्न पूंछने के लिए प्रेरित किया। यह छात्राओं के वर्तमान और भविष्य की विशेष आवश्यकता है। सरकार को कम्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप मे प्रसारित कराना चाहिये जिससे छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो सके। वहीं पर मौजूद आइसेक्ट समन्वयक सुरेंद्र यादव कम्पनी के गेस्ट लेक्चर के बाद शैक्षिक भ्रमण की ब्यवस्था का भी आश्वाशन दिया। विद्यालय में मौजूद शिक्षिकाओं ने व अन्य स्टाफ ने व्याखान की सराहना की।

Amethi

Jan 27 2024, 18:03

*एमडब्ल्यूओ ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई*

अमेठी- "नहीं रहेगा भुखिया दुखिया, नहीं रहेगा कोई कंगाल" का संकल्प लेने वाले भूमिहीनों, गरीबों, मेहनतकशों के नेता बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्वर्ण जयंती पर महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) की जिला इकाई अमेठी द्वारा रणंजय ग्राउंड, गौरीगंज में शताब्दी जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजमणि शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित कर किया। भारत सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा से उनके अनुयायियों में बहुत ही खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में पिछड़े समाज के लोगों का बड़ा जमावड़ा रहा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे एडवोकेट राजेश शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर फार्मूला क्या है, इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर की सादगी और ईमानदारी तथा समाजवाद को स्वयं पर लागू करके जीवंत कर देने पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कल जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलेगा इसकी बड़ी खुशी है पर हम कर्पूरी ठाकुर के लोग भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि वह अति पिछड़ा आयोग का गठन करे, आरक्षण में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करे, अति पिछड़ा वित्त एवं विकास निगम की स्थापना करके अति पिछड़े समाज के विकास की नीतियां बनाए। सभा को सम्बोधित करने वालों में संजय कनौजिया, राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, शिव देवी, सचिन शर्मा, राम सुमिरन शर्मा, इं. शिवप्रसाद वर्मा, सतीश शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, प्रमोद शर्मा गायक, सुखराम शर्मा सागर, ने सम्बोधित किया। वही जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्षों के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट पहुंचकर उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को नामित तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया जिसमें उत्तर प्रदेश में कर्पूरी फार्मूला लागू करने व जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म दिवस 24 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने एवं उनके नाम पर प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्य सड़क का नामकरण करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने आये हुऐ सभी लोगों का आभार प्रगट किया। उदयराज शर्मा प्रांतीय सचिव व शिवदयाल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर रंजीत शर्मा, राजेश शर्मा, संजीत शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, रामलगन शर्मा, विनोद शर्मा, योगेंद्र शर्मा,दिनेश शर्मा,अरविन्द शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, संग्राम सिंह सविता, उदयभानु सविता, लाल बहादुर शर्मा, बजरंग उर्फ राजू शर्मा,ऋषि वर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेश कुमार, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, सूर्यनारण शर्मा, दूधनाथ शर्मा, विजय कुमार शर्मा सहित जिला तहसील एवं ब्लाक कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए निरंतर मुस्तैद रहे।

कार्यक्रम में रामकिशोर विश्वकर्मा, निर्मल विश्वकर्मा, मदनलाल साहू, संदीप गौतम, बासुदेव गिरी, लाल जी विश्वकर्मा, शैलेंद्र शर्मा अशोक कुमार शर्मा रामविलास शर्मा डॉक्टर राजेश शर्मा जगदीश सविता हरिहर शर्मा (मास्टर साहब) संतोष शर्मा, राम लखन शर्मा अरविंद शर्मा (पंडित) उमाशंकर (प्रबंधक जी) लाल जी शर्मा (कानूनगो साहब) अजीत शर्मा, अनुज शर्मा, शिवपूजन शर्मा,मातादीन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार शर्मा (गुरु जी)आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Amethi

Jan 27 2024, 17:54

*अमेठी का किसान खेती छोड़कर कर रहा मछली पालन, हो रही लाखों कि कमाई*

अमेठी- किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ही इससे काफी अच्छा मुनाफा कमा सकता है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मछली पालन योजना है। इस योजना के तहत किसानों को मछली पालन के लिए अनुदान दिया जाता है। सरकार की ओर से दी गई सहायता से मछली पालक किसान इस व्यवसाय की शुरुआत करके काफी लाभ कमा सकते हैं।

आज हम ICN के माध्यम से आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी आपको बता रहे है जिसने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर मात्र 6 से 8 माह में मछली पालन व्यवसाय से करीब 4 लाख रुपए की कमाई की। हम बात कर रहे हैं अमेठी जनपद के एक गांव महमूदपुर के किसान अमान खान की। ये वह किसान हैं जिन्होंने मछली पालन व्यवसाय को अपनी आजीविका का साधन बनाने के साथ ही उससे काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे है।

ऐसे किया दोनों तालाबों का प्रबंधन

उन्होंने अपने निजी भूमि में निर्मित तालाब में उच्च घनत्व से मत्स्य बीज का संचयन किया। इसके लिए उन्होंने आधुनिक वाटर फिल्टर का उपयोग किया।

Amethi

Jan 27 2024, 17:53

*अयोध्या प्रभु श्री राम का प्रसाद अमेठी में वितरण हो रहा है, सांसद स्मृति ईरानी की बड़ी पहल, तीन लाख से अधिक घरों तक पहुंचेगा प्रसाद*

अमेठी- अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के बाद श्रीराम के प्रसाद का वितरण शुरू किया गया। जिसमे अमेठी क्षेत्र में आज भाजपा के कद्दावर नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने रामगंज बाजार और दुर्गापुर बाजार में दुकान दुकान और घर घर जाकर महाप्रसाद का वितरण किया। जिसमे हिन्दू युवाओ वाहिनी कार्यकर्त्ता अभिमन्यु सिंह, अनुज सिंह, पप्पू सिंह, रामगंज बाजार के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि आदि सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा लोगों को महाप्रसाद को पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

प्रभु श्री राम का प्रसाद अमेठी में वितरण हो रहा है। ये सांसद स्मृति ईरानी की बड़ी पहल है। अयोध्या से आया ये प्रसाद तीन लाख से अधिक घरों तक पहुंचेगा। फरवरी में 2 लाख से अधिक राम भक्त दर्शन करेंगे। इसके लिए फरवरी के पहले हफ्ते में अमेठी में श्रवण यात्रा शुरु होगी।

Amethi

Jan 25 2024, 19:31

*अमेठी में 25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ़्तार*

अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। जहां एसटीएफ प्रयागराज और कमरौली पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में 25-25 हजार के इनामी दो शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस के हत्थे चढ़े दोनो अपराधी हरियाणा के अलग अलग जिलों के रहने वाले है जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।

दरअसल अमेठी के कमरौली थाने में आबकारी समेत कई मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और कमरौली पुलिस आरोपियों के घर हरियाणा पहुँची और दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज थाने लेकर पहुँची।

एक अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामफल हरियाणा के फतेहाबाद जबकि दूसरा मनवीर सिंह उर्फ मनू पुत्र सत्यभान सिंह हिसार का रहने वाला है।दोनो अभियुक्तो पर कमरौली थाने में 60-1-,420 और आबकारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और दोनों कई महीनों से फरार चल रहे थे।

पवन कुमार पर हरियाणा के अलग अलग जिलो में सात मामले दर्ज है जबकि मनु पर बरवाला थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज है।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ एसआई रणेन्द्र सिंह,अमित वर्मा,अजय यादव,संतोष कुमार और किशन चंद शामिल थे।

Amethi

Jan 25 2024, 19:30

*मकान की खिड़की तोड़कर हजारों की चोरी*

मुंशीगंज (अमेठी) कोतवाली क्षेत्र के सनहा गांव में बुधवार की रात चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर एक मकान को खंगाल दिया। इस दौरान चोर 10 हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात और मोटरसाइकिल की चाभी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

सनहा गांव निवासी मोहम्मद कलीम का परिवार रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद कमरे में सो गया। मकान के एक कमरे में ताला बंद था। देर रात चोर मकान के पीछे कमरे में लगी खिड़की की जाली तोड़कर कमरे में घुस गए और अंदर रखे बक्से से दस हजार नकदी व हजारों के कीमती जेवरात निकालकर फरार हो गए।

सुबह जब घर के लोग कमरे के दरवाजे को खोला तो टूटा बक्सा व सामान कमरे में बिखरा हुआ देखा और कमरे में लगी खिड़की टूटी हुई थी। उसने तत्काल इसकी जानकारी परतोष चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र आर्यन ने पीड़ित से बातचीत करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Amethi

Jan 25 2024, 19:30

*खुशबू ने किया अमेठी का नाम रोशन, दिल्ली पुलिस में हुआ चयन*

अमेठी। जनपद अमेठी के तहसील अमेठी के थाना संग्रामपुर के ग्रामसभा मेहंदा बदलापुर ठेंगहा निवासी शिवप्रसाद तिवारी की पुत्री खुशबू देवी का सेलेक्सन दिल्ली पुलिस में हों गया है।

खुशबू देवी आर आर पी जी कालेज अमेठी से एम ए पास है और यही से एन सी सी कैडेड भी रह चुकी है। खुशबू देवी के पिता कृषि का काम करते हैं और खेती किसानी करके बच्चो का पढ़ाया लिखाया। इस खबर से अमेठी क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।