Patna

Jan 25 2024, 09:43

ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने को लेकर पटना डीएम और शिक्षा विभाग के बीच विवाद जारी, जिलाधिकारी ने सीएस को लिखा पत्र

पटना : ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी को लेकर पटना के जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। 

पटना के जिलाधिकारी ने एक बार फिर मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर शिक्षा विभाग पर भ्रम फैलाने की स्थिति पैदा करने को लेकर लिखा है। 

जिलाधिकारी ने अपने पत्र में लिखा है कि स्थिति के अनुसार अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए हमने स्कूल बंद की। लेकिन उसके बाद शिक्षा विभाग ने जिस तरीके से पत्र लिखा है उसे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 

मुख्य सचिव से अनुरोध है कि पूरे मामले में अपने स्तर से समीक्षा कर पूरे मामले का समाधान करें।

भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

IAS केके पाठक और पटना डीएम चंद्रशेखर के बीच विवाद और गहराता जा रहा है। स्कूल बंद करने को लेकर दोनों के बीच विवाद तूल पकड़ने लगा है। केके पाठक के खिलाफ पटना डीएम ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है।

कड़ाके की ठंड को लेकर डीएम ने जिले के सभी स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिसके खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज की गई है। साथ ही डीईओ को स्कूल खोलने का आदेश दिया गया है।

पटना डीएम ने अपने पत्र में शिक्षा विभाग पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 25 2024, 09:41

TMC और AAP के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान को लेकर बीजेपी ने महागठबंधन पर कसा तंज, कही यह बात

पटना : बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा ने महागठबंधन पर जमकर कटाक्ष किया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि चुनाव के पहले ही घमंडियां गठबंधन का हवा निकल गई है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री ने सभी सीटों पर चुनाव घोषणा की है। यह तो भी शुरुआत है। चुनाव के पहले तक घमंडियां गठबंधन की कोई अस्तित्व नहीं रहेगा।  

कहा कि क्षेत्रीय पार्टी अलग-अलग जगह अपना रंग दिखा रहे हैं। आकार लेने के पहले ही बिखराव शुरू हो गया है। यह तो शुरुआत है। अभी तो बंगाल है। उसके बाद बिहार में भी बिखराव शुरू होगा। 

असल में घमंडिया गठबंधन घमंडियों का समूह है। सभी दल में सभी नेता प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देख रहे हैं। सभी एक दूसरे को ठगने के फिराक में है। ऐसा गठबंधन देश के लिए नुकसानदेह है। जिसमें भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद का जमावड़ा लगा हुआ है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 25 2024, 09:26

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, पूरे देश मे लागू होना चाहिए कर्पूरी ठाकुर का आरक्षण फार्मूला

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूरे देश में कर्पूरी फॉर्मूले पर पिछड़ों-अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने ही पहली बार पिछड़ों-अति पिछड़ों को जोड़कर आरक्षण दिया था। उन्होंने पहली बार 1978 में पिछड़ा वर्ग के लिए 8 फीसदी व अति पिछड़ा के लिए 12 आरक्षण दिया। आज भी अति पिछड़ों में अधिक गरीबी है। उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार बीते बुधवार को वेटनरी कॉलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने भी अपने परिवार के किसी व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर के देहावसान के बाद ही उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर को आगे बढ़ाया। लेकिन आज तो लोग परिवारवाद को आगे बढ़ाते हैं। हम तो कर्पूरी ठाकुर जी के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। चाहते हैं कि सब लोग भाईचारे के साथ रहेें।

सीएम ने कहा कि मेरा विश्वास काम करने में है। राज्य के हित में काम करता रहता हूं। राज्य के हित के लिए जो भी करना होगा, करेंगे। 

कहा कि मैं 2005 से ही काम कर रहा हूं। हर क्षेत्र में काम किया। चाहे सात निश्चय हो या फिर जल-जीवन-हरियाली का काम हो, बिहार में काफी काम हो रहा है। हर घर बिजली पहुंचायी गयी है। हर घर तक नल का जल पहुंच रहा है। हर घर तक पक्की नाली तो टोलों तक सड़क बनायी गयी है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जाति आधारित गणना करवायी। इस आधार पर आरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 65 किया। एससी का आरक्षण 20 फीसदी, एसटी का दो फीसदी, अति पिछड़ी जाति का 25 व पिछड़ा वर्ग के लिए 18 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसी आधार पर 94 लाख गरीब परिवारों को उद्यम के लिए दो-दो लाख देने की योजना भी बनायी गयी। जीविका समूह के माध्यम से चलाई जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत दी जाने वाली एक लाख की राशि को बढ़ा दो लाख किया गया। 

हमारी इच्छा थी कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना होती। फिर इस आधार पर योजना बनती।

Patna

Jan 24 2024, 21:20

बिहार में अभी और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां देखें सर्दियों में किसान भाइयों के लिए खेती के नुस्खे

पटना: बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बिहार में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

राज्य के अधिकांश भागों में 12 जनवरी 2024 से ही शीत दिवस/अति शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले 5 दिन (25 जनवरी से 29 जनवरी, 2024) शीत दिवस/ अति शीत दिवस जैसी स्थिति के बने रहे की संभावन है, और साथ ही कुछ स्थानों पर घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है।

इस स्थिति में किसान बंधु क्या करें

. ठंड से होने वाली क्षति से बचाव के लिए सभी फसलों में हल्की सिंचाई फायदेमंद होगी।

• गेहूँ की फसल में एक हल्की सिंचाई के बाद बची हुई यूरिया का छिड़काव करें।

.वानिकी एवं फल वर्गीय छोटे पौधों को झाड़ियों, प्लास्टिक या बिना बुनी हुई फाइबर सामग्री से ढक दें।

. यदि खेत में पर्याप्त नमी हो तो 2% यूरिया का छिड़काव करें।

. यदि दलहनी फसलों में कीट अधिक संख्या में दिखाई पड़ें तो कीटनाशक दवा जैसे इंडोक्साकार्ब/स्पिनोसैड/ इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।

. आलू और टमाटर जैसी फसलों में झुलसा रोग को नियंत्रित करने के लिए रिडोमिल गोल्ड (मेटालैक्सिल 4% + मैन्कोनजेब 64%) का छिड़वाव करें।

. पत्तागोभी, फूलगोभी और अन्य खड़ी फसलों में सरसों की खली का छिड़काव कर सकते है।

. मत्स्य पालन हेतु तालाब में जल स्तर छह फीट से ऊपर बनाए रखना चाहिए, गोबर जैसे उर्वरक का प्रयोग न करें और मछलियों को केवल सीमित मात्रा में ही चारा दें।

यह कृषि मौसम परामर्श भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 12:33

विस परिसर में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह मे शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत बीजेपी के की नेता, प्रतिमा पर किया

 पटना : विधानसभा परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। 

बीजेपी के नेता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सहित कई नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने गरीबों के नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद है। 

वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो गरीबों की बात करते थे बिहार में उनको भारत रत्न दिया गया है। वहीं नीतीश सरकार पर निशाना भी साधा।

 वही केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि बिहार में बड़े भाई और छोटे भाई घड़ियाली आंसू बहाते है ।। कर्पूरी ठाकुर पर उन्होंने क्या-क्या नहीं किया।वही नितीश कुमार की nda से नजदीकी पर कहा कोई नजदीकी नही है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 11:38

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दीजिए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने जताई खुशी,कहा-हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है

पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है। जिसपर अब सियासत शुरु हो गई है। बिहार के सभी राजनीतिक दल इसका श्रेय लेने मे जुटे है।

बिहार के राजद नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है। बहुत ही खुशी की बात है। इसका असर राजनीतिक तौर पर यह भी देखा जाएगा कि जो हम लोगों ने जातिगत गणना कराया था उसके बाद ही भारत सरकार को निर्णय लेना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि भारत रत्न मिला है इसका हम लोग स्वागत करते हैं। जो हम लोगों की मांग थी वह पूरी हो गई। इसकी लड़ाई हम लोग लगातार लड़ते रहे हैं। जितने भी समाजवादी नेता रहे सभी लोगों ने भारत रत्न देने की मांग करते रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग तो मांग कर रहे हैं कि कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। 

वहीं केके पाठक और पटना डीएम के विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग का नजरिया है। आंख का इलाज हो सकता है। नजरिया का इलाज नहीं हो सकता है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 11:11

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और सीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

पटना : आज जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। इस मौके बिहार विधानसभा में समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने विधानसभा परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के द्वारा उनका कर्पूरी ठाकुर पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

बता दें बीते बुधवार 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है। जिसकी घोषणा राष्ट्रपति की ओर से कर दी गई है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 10:14

गांधी मैदान मे गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल परेड रिहर्सल किया गया, डीएम समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

पटना :;26 जनवरी को गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर झन्दोतोलन करेंगे। 

वहीं आज गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल परेड रिहर्सल किया गया। 

आयुक्त ,पटना डीएम, एसएसपी सहित तमाम वरिय अधिकारी फाइनल परेड रिहर्सल के समय मौजूद थे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 09:44

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कही यह बात

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

Patna

Jan 24 2024, 09:30

बड़ी खबर : कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार की घोषणा, जननायक को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित*

डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कपूर्री ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। उनकी जयंती से एक दिन पूर्व बीते 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोप्रांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।  

कर्पूरी ठाकुर को पिछड़े वर्ग की आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।

कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से हुई थी। इसके बाद जनता पार्टी से जुड़ गए। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी से ताजपुर से विधायक बने। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी थे। वह कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। 

कर्पूरी ठाकुर पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक मुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री रहे। निधन के 35 साल बाद भारत रत्न से नवाजा जाएगा।