*भव्य कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित सुरई पर कलश स्थापना*
![]()
बिरारी (ललितपुर)। श्रीधाम अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने की खुशी में सर्व प्रथम श्रीश्री 1008 राम जानकी मंदिर कुशवाहा समाज पर नवनिर्मित सुरई पर पंच कलश की स्थापना पं.पवन शास्त्री द्वारा वैदिक एवं धार्मिक रीती से कराई गई। इसके पश्चात श्रीश्री 1008 श्रीनृसिंग मंदिर सर्वसमाज बिरारी में समस्त ग्रामवासियों ने भव्य कलश यात्रा महिलाओं एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हजारों की तादाद में शोभायात्रा निकली गई।
जिसमें महिलाएं श्रीराम के गीत गाते हुए, कलश धारण किए हुए चल रही थी। वहीं पर श्रद्धालुजन डीजे पर नवयुवकों से लेकर वृद्धजन तक आनंद मे डूबे हुए नृत्य कर रहे थे। साथ मे भजन पार्टी, मौनी पार्टी, अखाड़ा समिति, बजरंग दल के युवा जय जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
शोभायात्रा का ग्रामवासियों ने पूजा अर्चना करते हुए फल प्रसाद एवं भंडारा हुए ग्राम मे प्रथम बार समस्त ग्रामवासियों का सम्पूर्ण सहयोग रहा। ग्रामवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम पश्चात सभी ग्रामीणों ने घर घर दीपक जला कर पठाखे साथ दीपवाली मनाई।
कार्यक्रम की अति सफलता पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Jan 24 2024, 18:50