Purnea

Jan 24 2024, 17:52

पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ भी शामिल हुए। बलदेव पुरुषार्थ ने लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 वहीं भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व का सबसे नंबर वन राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान पिछले दो माह से हर पंचायत में चलाई जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । 

सरकार की योजनाओं धरातल तक पहुंचे यही इसका मुख्य मकसद है। जिन लाभुको को लाभ नहीं मिल रहा है शिविर लगाकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है। 

वहीं झुन्नी कला के मुखिया कुंदन कृष्णन ने कहा कि उनके पंचायत में सरकार की योजनाओं का लाभ 80% तक धरातल तक पहुंच रहा है। लोग इसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। जहां कोई परेशानी होती है तो वह खुद लोगों की मदद करते हैं।

 

Purnea

Jan 24 2024, 17:49

दुग्ध विक्रेता संघ द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की शताब्दी जयंती पर विधायक विजय खेमका प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 | पूर्णिया विकास बाजार परिसर में जिला दुग्ध विक्रेता संघ द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की शताब्दी जयंती पर सदर विधायक विजय खेमका ने बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया | इस अवसर पर विधायक ने कर्पूरी जी के स्मारक का सौन्दर्यीकरण विधायक निधि से कराने की घोषणा की |

 जयंती पर विधायक ने कहा बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले कर्पूरी ठाकुर जी कांग्रेस विरोधी राजनीति की तथा अपना सियासी मुकाम हासिल किया | विधायक ने कहा अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होने समाज के दबे पिछड़े लोगों के हित में काम किया |

 बिहार में मेट्रिक तक मुफ्त पढ़ाई तथा राज्य के सभी विभागों में हिंदी में कामकाज की अनिवार्यता की देन कर्पूरी ठाकुर जी की थी | उन्होने अपने कार्यकाल में गरीब पिछड़ों और अतिपिछड़ा के हक़ में तमाम काम किये |

 तभी बिहार की सियासत में समाजवाद के बड़े चेहरे बन पाए | विधायक ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का ऐलान कर बिहार वासी का दिल जितने का काम किया है |

 बिहार के गुदरी के लाल, सादगी के प्रतिक, ईमानदारी के मिशाल, गरीबों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान देने पर विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया तथा साथ ही दुग्ध विक्रेता संघ को धन्यवाद दिया |

Purnea

Jan 24 2024, 09:41

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कही यह बात

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

Purnea

Jan 24 2024, 09:41

बड़ी खबर : कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार की घोषणा, जननायक को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कपूर्री ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। उनकी जयंती से एक दिन पूर्व बीते 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोप्रांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।  

कर्पूरी ठाकुर को पिछड़े वर्ग की आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।

कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से हुई थी। इसके बाद जनता पार्टी से जुड़ गए। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी से ताजपुर से विधायक बने। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी थे। वह कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। 

कर्पूरी ठाकुर पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक मुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री रहे। निधन के 35 साल बाद भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

Purnea

Jan 23 2024, 21:06

जननायक कर्पूरी शताब्दी समारोह में सांसद की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता हुए पटना रवाना

---------------------------------------------

24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में जेडीयू द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं का जत्था सांसद संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को रवाना हुआ।इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक तैयारी पंचायत स्तर पर की गई थी।वाहनो को पोस्टर और बैनर से सजाया गया था।

पटना रवाना होने से पहले सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि हमारी पार्टी के नेता माननीय नीतीश कुमार जी जननायक कर्पूरी जी के विचारों को अक्षुण्ण रखने और विरासत को संजोने का प्रयास कर रहे हैं।इसीलिए इस शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।कहा कि दबे-कुचले,वंचित और शोषितों के पैरोकार कर्पूरी जी हमारे नेता माननीय नीतीश जी के आदर्श रहे हैं।न्याय के साथ विकास का मंत्र स्व कर्पूरी जी का ही दिया मन्त्र रहा है।

सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि उनके नेतृत्व मे जिले के 05 हजार से अधिक कार्यकर्ता शताब्दी समारोह में शामिल हो रहे हैं।इसके लिए प्रखण्ड वार वाहनों की व्यवस्था की गई है।उनके साथ 20 बस और 80 से अधिक चारपहिया वाहन प्रस्थान कर रहा है तथा शेष पार्टी कार्यकर्ता ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।पटना के दारोगा राय पथ में कार्यकर्ताओं के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह अभूतपूर्व साबित होगा।समारोह में शामिल होने जा रहे प्रमुख लोगों में रितेश कुमार, संजय राय,अविनाश सिंह,मोहमद आजाद,रतेश आनन्द,अविनाश कुशवाहा,सुनील मेहता, कयूम जफर, सुशांत कुशवाहा,सुजीत कुशवाहा,रोशन पटेल,राकेश पटेल,मनोज कुमार मेहता, राजेश केशरी,शंकर तंबोली सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

Purnea

Jan 23 2024, 19:42

राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर तैयारी जोड़ो पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्णिया मे कर रहे कैंप

पूर्णिया : राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर पूर्णिया मे तैयारी जोड़ो पर है।कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता लगातार पूर्णिया में कैंप कर रहे है। 

इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह , राज्य सभा सांसद रंजिता रंजन , कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा , कदवा विधायक शकील अहमद खान , कांग्रेस नेता तारानंद सदा और प्रदेश के कई बड़े नेता पूर्णिया पहुंचे। 

सभी नेताओं ने सबसे पहले राहुल गांधी की होनेवाली सभास्थल रंगभूमि मैदान का जायजा लिया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय में सीमांचल के सभी जिले के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। 

मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत तीस जनवरी को रंगभूमि मैदान में राहुल गांधी का एक जनसभा आयोजन किया गया है। जिसमे लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। 

वहीं कांग्रेस के नेता तारानंद सदा ने कहा कि तीस जनवरी को होनेवाली जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए है। 

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 23 2024, 18:58

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती पर विधायक विजय खेमका ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

पूर्णिया : शहर के भट्ठा सुभाष चौक पर हर वर्ष की भांति आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती पर सदर विधायक विजय खेमका ने नेताजी को याद कर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जयंती के अवसर पर राम कृष्ण मठ के स्वामी जी एवं कमिटी के लोगों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर नेता जी अमर रहे का का जय घोष किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। 2021 में मोदी की सरकार ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस घोषित किया|

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के करिश्माई नेता प्रेरक व्यक्तित्व को राष्ट्र याद करता है। नेताजी की जीवनी उनके क्रांतिकारी विचार और उनका कठोर त्याग, बलिदान, युवा शक्ति के लिए प्रेरणा दायक है|

श्री खेमका ने कहा कि नई जान फुकने वाले नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, दिल्ली चलो दिल्ली चलो और जय हिन्द ने आजादी की लड़ाई को और तेज कर दिया था | उच्च शिक्षा के उपरांत भी देश के लिए सिविल सेवा की पद को नेताजी ने ठुकरा दिया था |

विधायक ने कि कहा आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना कर सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी का नेतृत्व किया | उनके कथन आज भी भारत की जनता में बसे हुए है | आज का दिन उनके त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति से सिख लेने की आवश्यकता है | आज हम सब उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 23 2024, 18:30

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश


पूर्णिया : आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित ओपीडी में ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच करने का निर्देश देते हुए, टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से गांव गांव के समान्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम स्वास्थ्य सोरेंद्र कुमार दास, डीएमओ डॉ आर पी मंडल, डीआईओ डॉ विनय मोहन,आईसीडीएस डीपीओ रीना श्रीवास्तव, यूनिसेफ डीसी शिव शेखर आनंद, डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला सहित सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य अधिकारी व आईसीडीएस सीडीपीओ उपस्थित रहे।

ओपीडी में डॉक्टरों को अधिक से अधिक मरीजों को जांच करने का निर्देश

जिलाधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित सभी डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में जांच कर रहे मरीजों की जानकारी ली गई।

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिला में ओपीडी जांच 78 प्रतिशत हुआ है। रुपौली और भवानीपुर में ओपीडी सेवा अच्छा हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को वहां पर नियमित बेहतर ओपीडी सेवा देने का निर्देश दिया है। जिससे कि वहां के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने धमदाहा में हार्निया मरीज का सफल ऑपरेशन और बैसा में ब्लड प्रेशर मरीज का सफल इलाज करने पर संबंधित डॉक्टरों की प्रसन्नता की है।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को बेहतर चिकित्सा देते हुए उसका सक्सेस स्टोरी रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि बनबनखी में डॉक्टरों द्वारा ओपीडी जांच में हो रही कमी को दूर करने के लिए सिविल सर्जन द्वारा जिला स्तर की टीम बनाकर बनबनखी में उपस्थित डॉक्टरों के साथ बैठक आयोजित कर हो रही कमी को दूर किया जाए। जिस स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की कमी है उसका रिपोर्ट किया जाए जिससे कि ओपीडी में उपस्थित सभी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों के ओपीडी में ज्यादा मरीजों की जांच करने वाले 03 डॉक्टरों को जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इसमें पहला स्थान मिले शहरी पीएसी के डॉ आर पी सिंह द्वारा ओपीडी में 2161 मरीजों की जांच की गई है। दूसरे स्थान मिले रेफरल अस्पताल अमौर के डॉ नवल किशोर भारती द्वारा ओपीडी, आकस्मिक कक्ष और अन्तःवासिय मरीज कक्ष में कुल 1886 मरीजों की जांच की गई है और तीसरा स्थान मिले रेफरल अस्पताल रुपौली के डॉ मदन मोहन द्वारा ओपीडी, आकस्मिक कक्ष और अन्तःवासिय मरीज कक्ष में कुल 1884 मरीजों की जांच की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा अन्य डॉक्टरों को भी उनके तरह ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से गांव-गांव तक सेवा पहुँचने का करें प्रयास: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा टेलीकंस्लटेंसी में पूर्णिया जिले के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से दूर दूर के मरीजों को आसानी से मेडिकल सहायता मिल सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग सामान्य बीमारी से ग्रसित होते हैं लेकिन व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज नहीं करवाते हैं। टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से लोग नजदीकी अस्पताल उपकेंद्र, एपीएचसी या हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पहुँचकर ऑनलाइन माध्यम से प्रखंड के योग्य चिकित्सकों से मेडिकल सहायता ले सकते हैं। उसके बाद डॉक्टर के निर्देश पर एएनएम के द्वारा संबंधित बीमारी की आवश्यक दवाई लेकर उसका उपयोग कर स्वस्थ रह सकते हैं। टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से गांव गांव के लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का सभी अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए। टेलीकंस्लटेंसी में पूर्णिया राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को इसमें विशेष फोकस करना है ताकि पूर्णिया हमेशा टेलीकंस्लटेंसी में पहले स्थान पर रह सके। इसके लिए आंगन बाड़ी के कर्मियों को भी जोड़ने का जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 23 2024, 12:56

मिलने आये व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल से बोलें सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य के साथ करें काम

डेस्क : बीते सोमवार को व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यवसायियों से कहा है कि वे सभी बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य के साथ काम करें। 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की और व्यवसायी समाज के उत्थान और सम्मान के लिए उनके की ओर से किए गए कार्यों के लिए उनके प्रति आभार जताया। 

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक ललन कुमार सर्राफ के नेतृत्व में वैश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित लोगों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से एक अणे मार्ग स्थित उनके कार्यालय में मिला। ये सभी उन एक हजार लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से 20 एवं 21 जनवरी को जदयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी। 

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कंचन गुप्ता, यूपी गुप्ता, सुरेश साहू, संतोष गुप्ता, मृदुला कुमारी, राजन गुप्ता, विनोद गुप्ता, भीमसेन प्रसाद गुप्ता, विनोद साह, शंभू कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता, अरुण साह, नवीन उर्फ नगीना चैरसिया, नीरज चैरसिया, सुनील कुमार सिन्हा, एनपी प्रियदर्शी, अभिनंदन कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार चैरसिया शामिल हैं।

Purnea

Jan 23 2024, 12:29

ठंड में स्कूलों को बंद रखने को लेकर शिक्षा विभाग और पटना डीएम मे ठनी, जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखा कड़ा पत्र

डेस्क : इस कड़ाके की ठंड में स्कूलों को खोलने के शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर शिक्षा विभाग और पटना जिलाधिकारी के बीच ठन गई। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह स्कूलों को बंद रखने पर अड़ गए हैं। डीएम 23 जनवरी तक आठवीं कक्षा के स्कूलों को बंद रखने के अपने आदेश पर कायम हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को उन्होंने इस संबंध में कड़ा पत्र लिखा है।

डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर आठवीं तक स्कूल बंद किए गए हैं। स्कूल बंद करने से पहले शिक्षा विभाग की अनुमति लेने का कोई प्रावधान नहीं है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे जवाबी पत्र में जिलाधिकारी ने कहा है कि पटना जिले में शीतदिवस की स्थिति और कम तापमान के हालात बने हुए हैं। इसके मद्देनजर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में आठवीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान को भी बंद किया गया है। धारा 144 के तहत ऐसे मामले में जिलाधिकारी के पास कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार हैं। इस आदेश की अवहेलना या उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 में दंडात्मक कार्रवाई करने का भी प्रावधान है।

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सोमवार को ही पटना डीईओ को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने पटना के सभी स्कूलों को खुला रखने का निर्देश दिया। कहा कि पटना डीएम ने स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। जबकि,अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने 20 जनवरी को पत्र जारी कर कहा था कि किसी भी स्कूल को बंद करने के पूर्व विभागीय अनुमति जरूरी है। पटना जिलाधिकारी के स्कूलों को बंद रखने के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए विभाग ने इसके विपरीत आदेश जारी किया है।