Patna

Jan 24 2024, 11:38

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दीजिए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने जताई खुशी,कहा-हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है

पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है। जिसपर अब सियासत शुरु हो गई है। बिहार के सभी राजनीतिक दल इसका श्रेय लेने मे जुटे है।

बिहार के राजद नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की बहुत ही पुरानी मांग रही है। बहुत ही खुशी की बात है। इसका असर राजनीतिक तौर पर यह भी देखा जाएगा कि जो हम लोगों ने जातिगत गणना कराया था उसके बाद ही भारत सरकार को निर्णय लेना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि भारत रत्न मिला है इसका हम लोग स्वागत करते हैं। जो हम लोगों की मांग थी वह पूरी हो गई। इसकी लड़ाई हम लोग लगातार लड़ते रहे हैं। जितने भी समाजवादी नेता रहे सभी लोगों ने भारत रत्न देने की मांग करते रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग तो मांग कर रहे हैं कि कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। 

वहीं केके पाठक और पटना डीएम के विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग का नजरिया है। आंख का इलाज हो सकता है। नजरिया का इलाज नहीं हो सकता है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 11:11

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और सीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

पटना : आज जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। इस मौके बिहार विधानसभा में समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने विधानसभा परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के द्वारा उनका कर्पूरी ठाकुर पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

बता दें बीते बुधवार 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है। जिसकी घोषणा राष्ट्रपति की ओर से कर दी गई है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 10:14

गांधी मैदान मे गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल परेड रिहर्सल किया गया, डीएम समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

पटना :;26 जनवरी को गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर झन्दोतोलन करेंगे। 

वहीं आज गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल परेड रिहर्सल किया गया। 

आयुक्त ,पटना डीएम, एसएसपी सहित तमाम वरिय अधिकारी फाइनल परेड रिहर्सल के समय मौजूद थे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 24 2024, 09:44

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कही यह बात

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

Patna

Jan 24 2024, 09:30

बड़ी खबर : कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार की घोषणा, जननायक को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित*

डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कपूर्री ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। उनकी जयंती से एक दिन पूर्व बीते 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोप्रांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।  

कर्पूरी ठाकुर को पिछड़े वर्ग की आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।

कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से हुई थी। इसके बाद जनता पार्टी से जुड़ गए। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी से ताजपुर से विधायक बने। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी थे। वह कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। 

कर्पूरी ठाकुर पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक मुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री रहे। निधन के 35 साल बाद भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

Patna

Jan 23 2024, 20:44

बिहार के राज्यपाल ने सीएम नीतीश से विमर्श के बाद छह यूनिवर्सिटी में कुलपति किये नियुक्त

बिहार के राज्यपाल ने सीएम नीतीश से विमर्श के बाद छह यूनिवर्सिटी में कुलपति किये नियुक्त

एल॰एन॰ मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो॰ संजय कुमार चौधरी नियुक्त

के॰एस॰डी॰ संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो॰ लक्ष्मी निवास पाण्डेय हुए नियुक्त

बी॰एन॰ मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति के पद पर प्रो॰ बिमलेन्दु शेखर झा हुए नियुक्त

बी॰आर॰ए॰ बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति के पद पर प्रो॰ दिनेश चन्द्र राय को नियुक्त किया गया

जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति के पद पर प्रो॰ परमेन्द्र कुमार बाजपयी हुए नियुक्त

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति के पद पर प्रो॰ शरद कुमार यादव हुए नियुक्त

Patna

Jan 23 2024, 20:42

मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार : सम्राट चौधरी*

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'गांव चलो अभियान' के लिए आयोजित कार्यशाला में सम्राट चौधरी ने कहा, भाजपा के लिए गांव प्राथमिकता

पटना, 23 जनवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज गांव चलो अभियान के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे इस अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचाना है। योजनाओं का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक अभियान है और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता शुरू से गांव का विकास है। इस अभियान के तहत भी गांव को आगे रखा गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगो के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन गांव तक इन योजनाओं की जानकारी कुछ लोगों तक नहीं पहुंच रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचेंगे और लोगों को विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों को बताएंगे।

उन्होंने मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओ को तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अबकी बार 40 में से 40 सीटें भाजपा की झोली में डालनी है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में गुंडा राज खुलकर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास की बात करती है लेकिन जब तक प्रदेश में शांति नहीं रहेगी तो विकास की गति नहीं बढ़ सकती।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता संबंधित गांव में 24 घंटे गुजारेंगे और विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।

इस अभियान के संयोजक राजेंद्र सिंह ने इस अभियान को व्यापक जन अभियान बताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर का कार्यकर्ता गांव में एक प्रवासी के रूप में रहेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

इस कार्यशाला को संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया।

Patna

Jan 23 2024, 20:40

बिग ब्रेकिंग: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा है. जन्मदिवस के एक दिन पूर्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है

Patna

Jan 23 2024, 19:48

स्कूल बंद करने को लेकर पटना डीएम और शिक्षा विभाग के बीच बढा विवाद, जिलाधिकारी के पत्र का निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिया यह जवाब

पटना : ठंड के कारण पटना जिले में स्कूल छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के बीच विवाद और आगे बढ़ गया है।

कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने पटना के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि 144 और मामले में भी लगाया जा सकता है, लेकिन आंख मूंद कर 144 लगाना निश्चित तौर पर नियम के खिलाफ है।

शिक्षा विभाग ने आगे यह भी कहा है कि अगर ज्यादा ठंड है लेकिन स्कूल खुला रहेगा तो स्वाभाविक तौर पर बच्चे नहीं आएंगे। यह बात शिक्षा विभाग समझता है। लेकिन अगर पूरी तरह से स्कूल खुला रहेगा और यह आदेश होगा कि बच्चे भी आ सकते हैं और बच्चे नहीं आएंगे इससे कम से कम यह होगा कि वहां प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहेगी।

शिक्षा विभाग ने पटना के जिलाधिकारी को यह भी कहा है कि आपके अधिकार क्षेत्र में हम हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमारा आंख मूंदकर 144 लागू करना भी सही नहीं है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jan 23 2024, 17:10

सैकड़ो की संख्या में विभिन्न दलों के नेता, बुद्धीजीवी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना : विभिन्न दलों के नेताओं बुद्धिजीवियों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने आज शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता, राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद मो कारी शोहैब, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी. के. चौधरी सहित अन्य नेताओं के समक्ष दलसिंहसराय नगर परिषद अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी, जमील अख्तर, प्रशांत कुमार सौरभ, मो नौशाद आलम, मो कमरुज्जमा एवं प्रोफेसर डॉक्टर शकील अख्तर के साथ सैकड़ो की संख्या में युवाओं, बुद्धिजीवियों और अल्पसंख्यक समाज के सैंकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नीतियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके युवा, बुद्धिजीवी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ विभिन्न दलों के नेता बड़ी संख्या में राजद के साथ जुड़ रहे हैं।

राजद की नीतियां सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलने तथा सभी को सम्मान देने की रही है, जो सरजमीन पर दिख भी रहा है।

इस अवसर पर प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रति लोगों का समर्थन और झुकाव से स्पष्ट हो रहा है कि महागठबंधन सरकार के कार्यों और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों और विचारों को आगे बढ़ाने के प्रति लोगों की सोच राजद के प्रति बढ़ रही है।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सभी को पार्टी की ओर से सदस्यता रसीद और गमछा देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नंदू यादव एवं शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय भी उपस्थित थे।

पटना से मनीष प्रसाद