*उद्योग व्यापार मण्डल ने कारसेवकों को किया सम्मानित*
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीराम भक्तों कार सेवकों का सम्मान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्रजी के चित्र के सामने दीप प्रज्वल कर एवं प्रसाद मिष्ठान वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल रहे। विशिष्ट अतिथि जिला कार्यवाहक आशीष चौबे, रमेश सोनी, उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, सभापति रमेश लोधी, रामेश्वर, संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश नारायण डयोडिय़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने व संचालन जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बना रहे। नवीन भव्य मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ 84 सेकंड में की जाएगी, जो की दोपहर 11 से 1 के बीच में होगी। वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, शैलेंद्र सिंघई, अभिषेक ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार की बाद भगवान श्रीरामचंद्र के नवनिर्माण मंदिरजी विराजमान हो रहे जो प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए कार सेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की यातनाएं सहिन करके जेल में रहकर रामलला मंदिर निर्माण की लिए संघर्ष करते रहे, जिसका परिणाम आज मंदिर स्वरूप मंदिर बन गया है और उच्च न्यायालय का फैसला राम भक्तों के पक्ष में पूर्व में जो आया यह कार्य सेवकों के संघर्ष का परिणाम है। जिला उद्योग व्यापार मंडल सभी कार्य सेवकों को नमन करता है।
मंत्री सुबोध गोस्वामी, दीपक सिंघंई, समित समैया ने कहा कि युगों-युगों तक भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है। बरसों के संघर्ष के बाद पूरा देश प्रभु श्रीरामचंद्र नवीन जिनालय में विराजेंगे यह महान गौरव के पल की युगों युगों तक जीवित रहेंग भगवान राम भारत देश की आम जानकी आस्था के प्रतीक है।
मनीष सडैया, राहुल गुप्ता, अजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र दिवाकर, विशाल, सुनील सैनी ने राम भक्तों कार सेवकों का सम्मान स्मृति चिन्ह फूलमाला पहनकर शाल भेंट करके तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। जिसमें मुख्य रूप से राम भक्त कार सेवक कैलाश नारायण डयोडिया, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुधांशु शेखर हुण्डैत, रामगोपाल नामदेव, अरविंद सिंघई, नीरज, अवध बिहारी उपाध्याय, छोटे पहलवान, छक्कीलाल साहू, अजय साइकिल, रमेश लोधी, राजकुमार समैया का सभी ने सम्मान किया।
मुख्य अतिथियों का सम्मान गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली, जितेंद्र, संतोष जैन, डा.संजीव कड़की, जिला संघ संचालक रमेश सोनी, अविनाश देशमुखजी, इंजी.हाकिम सिंह, कैप्टन राजकुमार, पंकज मोदी, नवल सोनी, मगनलाल सोनी, अविनाश जैन, रजनीश, वृंदावन लाल, सीताराम, सलिल, बबलू साहू, रितेश राठौर, अनुज जैन, मनीष जैन, पीके बरया आदि लोगों ने स्मृति चिन्ह तिलक माला पहनकर, शाल भेंट करके सम्मान किया।
इस दौरान बॉबी सरदार, विपिन, सौरभ जैन, विवेक, आशीष, अरुण जैन, पिंटू सराफ, मुरारी सोनी, मंगू पहलवान, प्रभात, अनुज जैन, गोविंद संज्ञा, अवधेश नायक, अरविंद गुप्ता, अज्जू जैन, कृष्णकांत साहू, विजय साहू, मनोज, केशव साहू, योगेंद्र यादव, वीरेंद्र भैया, विकास नायक, समैया, दयाशंकर पाठक मौजूद रहे।
Jan 22 2024, 18:41