*न्याय पंचायत स्तर पर होगा समितियां का गठन : राजदत्त पांडे*
![]()
ललितपर। जिला मुख्यालय प्रवास के दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी पैक्स संयोजक का ललितपुर जिला संगठन ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। आने वाली फरवरी माह की नो और दस तारीख को कर्नाटक के हबलू में होने वाले राष्ट्रीय पैक्स अधिवेशन को लेकर संगोष्ठी का सहकार भारती जिला महिला प्रमुख नीलाम सोनी के आवास पर हुआ। होने वाले आयोजन अधिवेशन को लेकर ललितपुर से अधिवेशन में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु कहा गया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजदत्त पांडे अखिल भारतीय राष्ट्रीय संयोजक पैक्स प्रकोष्ठ सहकार भारती रहे। विशिष्ट अतिथि अंचल अरजरिया विभाग संयोजक सहकार भारती झांसी रहे। मुख्य वक्ता ने बताया की पैक्स को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सहकार भारती द्वारा हर न्याय पंचायत पर समितियां बनाई जाएगी, जो लोगों को पैक्सों के प्रति जागरूक करेंगी।
जिससे लोग अधिक से अधिक जागरूक हो वा सभी व्यक्तियों को मजबूत करने के लिए सरकार भारती अपनी विशेष भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही साथ अगले माह पैक्स प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन 9, 10 फरवरी को हुबली कर्नाटक में होगा जिसकी तैयारी पर भी चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि ने संगठन को मजबूत करने व सक्रिय सदस्यों की संख्या और अधिक बढऩे पर जोर दिया। वहीं अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मसिंह कुशवाहा ने संगठन मजबूत करने हेतु सभी ब्लाकों पर जल्द ही ब्लॉक प्रभारी बनाने की बात कही।
संचालन जिला संगठन प्रमुख विभूति भूषण चौरसिया ने किया। बैठक में बृजेश गुप्ता, रामेश्वरी सोनी, सुरेंद्र पस्तोर, नीलम सोनी, अविनाश वि_ल देशमुख, संजय जैन, दीप्ति राजा बुंदेला, राजकुमारी बुंदेला, सीमा कुशवाहा, रुचि गुप्ता, कुमकुम यादव, सुनीता, शंकरलाल, राहुल जैन, मथुरा प्रसाद सोनी, सुनील शर्मा, कपिल कुशवाहा, अभिषेक सिंह, आलोक जैन, सुनील परिहार, संतोष रजक आदि उपस्थित रहे।
Jan 21 2024, 19:05