*शहर के प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने के लिए यातायात व्यवस्था रहेगी दुरुस्त : आलोक तिवारी*
![]()
ललितपुर। श्रीधाम अयोध्या में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यालय स्थित मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान बहुतायत में किया जाना प्रस्तावित है।
इसको लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाये रखने के लिए यातायात पुलिस ने सघंन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने और सड़क किनारे पैदल फुटपाथ पर गाडिय़ां न रखने की बात कही।
यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा महोतसव को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों पर जाम न लगने पाये इसके लिए तमाम व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। शहर में यातायात व्यवस्था सुद्रढ़ रह सके, इसके लिए भी यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे शहर का रूट चार्ट बनाते हुये यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जायेगा। साथ ही जाम न लगने पाये इसके लिए भी भरसक प्रयास किया जायेगा।
बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात उप निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी द्वारा अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) तथा मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद की कानून व्यवस्था के साथ-साथ शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, स्थानों पर बैरियर लगाकर जुलूसों व अन्य कार्यक्रमों को सफल सम्पन्न कराया गया।
वाहनों का सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिससे वाहनों पर सवार किसी प्रकार के अराजक तत्व द्वारा अराजकता न फैलाई जा सके तथा प्राण प्रतिष्ठा तथा मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम को सकुशल कराया जा सके।
Jan 21 2024, 19:04