डोभी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चलाया मंदिर में स्वच्छता अभियान, सभी मंदिरों की साफ-सफाई की
गया/डोभी। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जहां इस पावन दिन पर देशभर में उत्साह मनाया जाएगा। वहीं इससे पहले डोभी के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस आभियान के अंतर्गत डोभी के सभी मंदिरों की साफ-सफाई की जायेगी।
वही, आज डोभी देवी मंडप और डोभी ठाकुरवाड़ी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सफाई किया गया। मंदिर परिसर के सभी कोनो से कचड़ा व प्लास्टिक को एकत्र कर उसका निवारण किया गया तथा देवी मंडप के गर्व गृह को साफ कर पूरी मंदिर परिसर को अच्छे से जल से धोया गया।
इस दौरान अमित केशरी, पीयूष सिन्हा, गोलू केशरी, पीयूष केशरी, रोहित,अंकित, ऋषि, अजय, मनीष, जसबीर,रिशु, पीयूष प्रेस,सोनू ने श्रम दान किया और सभी ने नगर पंचायत डोभी के पदाधिकारियों से आग्रह किया की 22 जनवरी को पूरी डोभी नगर को साफ कर सजाया जाय।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।
Jan 15 2024, 16:30