स्काईलार्क, एशियन जालान समेत 19 को निगम ने भेजा नोटिस
धनबाद : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देनेवाले बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की नींद टूटी। नगर निगम ने स्काईलार्क होटल, एशियन जालान हॉस्पिटल, पीके राय कॉलेज समेत 19 लोगों को नोटिस भेजते हुए सात दिनों के अंदर बकाया राशि देने का निर्देश दिया।
![]()
ऐसा नहीं करने पर बैंक खाते को फ्रीज करने की चेतावनी नगर निगम ने बकायेदारों को दी है।
सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद इनलोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया है। अब नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा। निगम ने अब इनके नाम की सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। अबतक नगर निगम सिर्फ छोटे बकायेदारों को ही नोटिस भेजा करता था लेकिन पहली बार बड़े बकायेदारों का नाम निगम ने सार्वजनिक करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इन्हें भेजा गया नोटिस
एशियन जालान अस्पताल, बरटांड़ : 4.75 लाख
स्काईलार्क प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड : 3.29 लाख
संजय कुमार सिंह, एलसी रोड : 2.28 लाख
पीके राय कॉलेज धनबाद : 1.23 लाख
चंपा देवी राजश्री भवन हाउसिंग कॉलोनी : 2.25 लाख
सरोज कुमारी सिंह, हीरक रोड भेलाटांड़ : 1.93 लाख
सुशांत कुमार-निशांत कुमार, बैंकमोड़ : 3.45 लाख
सुभाष रविदास, नियर कैनरा बैंक सरायढेला : 4.38 लाख
नव कुमार राय, हाउसिंग कॉलोनी : 1.35 लाख
Jan 11 2024, 19:36