*स्व. प्रभात सिंह की पुण्यतिथि 5 जनवरी 24 पर विभिन्न आयोजन ,15000 कंबल व मेघावियों को साइकिल वितरण का प्रारूप तैयार*
![]()
अयोध्या।प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय प्रभात सिंह के पुण्यतिथि आगामी 5 जनवरी 2024 को स्वर्गीय प्रभात सिंह के पुत्रों ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम मडना में किया है।
शिवेंद्र सिंह ने अपने आवास ग्राम मडना में प्रेस वार्ता में बताया कि पुण्यतिथि पर गरीबों असहाय व दिव्यांगों को 15000 कंबल व हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा 2023 में गांव में प्रथम आने वाले 54 गांव के मेघावियों को साइकिल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मेघावियों को आगे आने के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की चंदवली सिंह इंटर कॉलेज सिरसिंडा में आगामी 30 दिसंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी जिसमें उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा इसके नोडल अधिकारी अविचल सिंह व अंकुर सिंह को बनाया गया है।
शिवेंद्र सिंह ने कहा कि मेघावियों को साइकिल देने के चयन के लिए अमर सिंह, वैभव गौड़, नीरज तिवारी को अधिकृत किया है। मेधावी फोन इन फोन नंबरों 8299057552, 6386162017,6 393300950 पर भी संपर्क कर सकते हैं इसके लिए 2 फरवरी 2024 तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण के लिए लाभार्थियों के बारे में विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की राय ली जा रही है। वार्ता में शिवेंद्र सिंह के साथ दीपेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, वैभव गौड, अमर सिंह, नीरज तिवारी के साथ अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।
Dec 25 2023, 20:39