Ranchi

Dec 25 2023, 13:57

भाजपा ने झारखंड विधानसभा परिसर में अटल जी की 100वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया


भाजपा के संस्थापक सदस्य सह भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को 100वीं जयंती भाजपा पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। 

 स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और नेता झारखंड विधानसभा परिषद में उपस्थित हुए। इस बीच झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। उन्हे याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई झारखंड के जनक के रूप में रहे उनका व्यक्तित्व काफी महान रहा है। वे सभी के प्रिय रहे विभिन्न जन उपयोगी योजनाएं जीवन के उत्थान के लिए इनके द्वारा प्रारंभ किया गया। झारखंड राज्य का गठन इन्हीं के प्रयास से हुआ है।

इधर, रांची के हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने जीवनपर्यंत अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत व भारतीयता को मजबूत किया और गरिमा प्रदान किया। उन्होंने न सिर्फ पार्टी को नई ऊंचाई दी, बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी।

Ranchi

Dec 24 2023, 21:09

झारखंड में धर्मांतरित आदिवासियों को एसटी आरक्षण की सूची से बाहर करने का मुद्दा एक बार फिर गरमाया


झारखंड में धर्मांतरित आदिवासियों को एसटी आरक्षण की सूची से बाहर करने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हिंदूवादी संगठनों द्वारा समर्थित जनजाति सुरक्षा मंच ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आज को 'उलगुलान आदिवासी डिलिस्टिंग रैली” का आयोजन किया। करने का ऐलान किया है। जिसमे लाखो की संख्या में जुटे अनुसूचित जनजातीय के लोग। इस रैली में जनजातीय सुरक्षा मंच के केंद्रीय पदाधिकारी सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रदेश पदाधिकारी मंचासीन रहे।

यह महारैली आदिवासी समाज के वैसे लोग जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है और आरक्षण की सुविधा ले रहे हैं, वैसे व्यक्तियों को आरक्षण की सुविधा से वंचित करने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर रखी गई है। साथ ही इस रैली में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए जनजातीय समुदाय के महिला पुरुष बच्चे पारंपरिक परिधान में और पारंपरिक नीति के अनुसार नृत्य संगीत करते हुए सम्मिलित हुए। 

रैली में अपने संबोधन में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि देश के 700 से अधिक जनजातियों के विकास एवं उन्नति के लिए संविधान निर्माता ने आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया था। लेकिन इन सुविधाओं का लाभ अधिकतर वे लोग उठा रहे हैं जो ईसाई या मुस्लिम बन गए।

इस रैली में विशेष तौर पर जनजातीय समुदाय एकजुट होकर धर्मांतरित समुदाय के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा के अनुसार आरक्षण बंद किए जाने के मांग को एक जूटता के साथ बुलंद किया। और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों में ऊंचे पदों पर बैठे अफसरों से भी यह अपेक्षा है कि वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े इस जनजातीय समुदाय की आवाज बने। धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुचित लाभ देने से खुद को रोके।

Ranchi

Dec 24 2023, 20:05

25 दिसंबर भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती - भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी


राँची: 25 दिसंबर 2023 को भाजपा के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती है। भारतीय जनता पार्टी अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवम सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद विधायक, जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थानों पर अटल जी की प्रतिमा, पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करेंगे।

 अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा के लिए गोष्ठी, काव्यांजलि, का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनबाद नगर में गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला खरसावां, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जमशेदपुर महानगर में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

Ranchi

Dec 24 2023, 18:07

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम ने इंडिया गठबंधन को बताया घमंडी गठबंधन


राँची: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम आज झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय रांची में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडियो का गठबंधन की सरकार बताया।

 वही उन्होंने अन्य राज्यो में भी इंडिया गठबंधन वाली सरकार को लूटने वाली सरकार बताया। कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले में राज्यों के अंदर स्लीपर सेल बना रखा है। स्लीपर सेल का काम कर रही पार्टियां कांग्रेस को अवैध कमाई करके देती है।

जफर इमाम ने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ राज्य के मुद्दों की चर्चा करते हुए कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है। तीन राज्यों की तरह झारखंड से भी इनको उखाड़ फेंकेगी। इस बार पहले लोकसभा के चुनाव में और फिर झारखंड के विधानसभा के चुनाव में जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल को समाप्त कर देगी।

दूसरी ओर उन्होंने ईडी के समन पर हेमंत सोरेन के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि आज नकल उन्हें जाना होगा। उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथियों का आज क्या हाल है। उसी प्रकार यहां के सीएम का भी होने की संभावना है।

Ranchi

Dec 24 2023, 16:04

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नई कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय ने किया सस्पेंड, संजय सिंह ने कहा जानकारी नही


भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को केंद्र सरकार की खेल मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्रालय ने WFI की नवनिर्वाचित टीम को सस्पेंड करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी है। लिहाजा सरकार के इस फैसले के बाद अब संजय सिंह अध्यक्ष नहीं रहेंगे, क्योंकि सरकार ने उनकी मान्यता रद्द कर दी है।

रांची में आए संजय सिंह ने मंत्रालय के फैसले को इनकार करते हुए कहा कि अभी हमे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा हमे आधिकारिक लेटर प्राप्त नही हुआ है। 

बता दें कि जब बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान नाराज चल रहे हैं तब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का फैसला लिया है। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया था।

Ranchi

Dec 23 2023, 22:08

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में हुए शामिल।


मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 95 लाख रुपए की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में गोला वासियों को कई आश्वासन दिए। उन्होंने कहा गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार जल्द मिलेगा। कॉलेज के निर्माण हेतु आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ जिला में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ये सड़कें रामगढ़वासियों के सुगम आवागमन में सहायक होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार हेतु कार्य किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज करते हुए कहा की आखिर पूर्व में कुछ अच्छा कार्य हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे प्राप्त हुए। 2019 से पूर्व सामान्य जीवन रहने के बाद भी कार्य नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। वर्ष 2021और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी।  

मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और उसके साथ तस्वीर ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पतरातु प्रखंड के जयनगर पंचायत में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों से कहा कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे।

Ranchi

Dec 23 2023, 20:52

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचे : ईसाई धर्म गुरुओं को त्योहार से पूर्व मिलकर क्रिसमस की दी बधाई

*

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 'क्रिसमस' का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है। मैं 'क्रिसमस' पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना करता हूँ।

Ranchi

Dec 23 2023, 17:55

बोकारो की शांभवी शांडिल्य को गूगल ने दिया 55 लाख का पैकेज, गूगल के बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में करेगी काम


बोकारो(डेस्क) :बोकारो जिले के बोकारो थर्मल निवासी डीवीसीकर्मी अश्विनी कुमार मिश्रा एवं वंदना मिश्रा की पुत्री एवं आईआईआईटी ग्वालियर के एमटेक (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) की छात्रा शांभवी शांडिल्य को गूगल ने 55 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट दिया है.

शांभवी 1 जुलाई 2024 को गूगल कंपनी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में बतौर।सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्वाइन करेगी. छात्रा कहती है कि गूगल जैसी कंपनी में चयन होना मेरे लिए काफी गर्व की बात है. शांभवी ने कहा कि सफलता एवं पढ़ाई के पीछे माता-पिता का काफी योगदान रहा है. दोनों ने अच्छी शिक्षा दी और हमेशा प्रमोट किया. 

पिता ने कहा कि उनका सपना था कि उनकी पुत्री गूगल में कार्य करे और उनके सपने को बेटी ने पूरा किया.

Ranchi

Dec 23 2023, 17:54

रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में वोकेशनल शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन


राजधानी में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के समीप वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के द्वारा वोकेशनल शिक्षकों के अधिकार सम्मान और उचित मानदेय देने और राज भवन के द्वारा निकाले गए आदेश के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया।

घेराव कर रहे वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत विगत 12 से 15 वर्षों से 20 से भी अधिक वोकेशनल कोर्से चलाए जा रहे हैं। जिसमें अतिथि शिक्षक अपना बहुमूल्य योगदान देकर सभी कोर्स को सुचारू रूप से चला रहे हैं। 

उचित मानदेय और अन्य कोई सुविधा नहीं मिलने से सभी वोकेशनल शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है। जिसे लेकर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को समस्या से अवगत कराया गया है। परंतु इस पर कोई सकारात्मक विचार नही बन पाया है।

Ranchi

Dec 23 2023, 17:04

स्व. कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति पर कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा कंबल


रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल द्वारा अपने पिता स्व. कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों से गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कराया। 

इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है। महागठबंधन सरकार भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटती रही है।कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया है। इसी क्रम में आज अजय जैन द्वारा अपने पिता के पुण्य स्मृति पर गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है जो काफी सराहनीय कार्य है। 

कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल ने कहा कि हमारे पिताजी कन्हैया लाल जैन गंगवाल का आज पुण्यस्मृति दिवस है वे हमेशा पार्टी के तहत गरीब जरूरतमंदों को मदद करते थे। उन्हीं के सोच को हमने आगे बढ़ाने का कोशिश की है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, अजय सिंह, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी, अजय चौधरी, रामानंद केशरी मौजूद थे।