भारत को विकसित बनाने के लिए आप सभी लोगों का सहयोग आवश्यक
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। परसेंडी विकास खंड के ग्राम मोहृरैयया कला में भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए आप सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है।
डबल इंजन सरकार ने संपूर्ण देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ने का काम किया है। कार्यक्रम को सुरेश गुप्ता जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा ने संबोधित करते हुए कहा देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज की सभी वर्गों के लिए कार्य किया है,गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
अनूप श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश आगे बढ़ रहा है और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा नेता मनोज कुमार त्रिवेदी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो का छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।
Dec 21 2023, 19:21