राज्यस्तरीय कृषि एवं यूथ फेस्टिवल के लिए छात्र-छात्राएं मथुरा रवाना
![]()
कुमारगंज अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओ के 20 सदस्यीय टीम को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर कृषि एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल के लिए रवाना किया गया। यह टीम उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के लिए रवाना हुई।
विश्वविद्यालय की इस टीम में 12 छात्राएं एवं आठ छात्र हिस्सा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। इन छात्र-छात्राओं में आस्था सिंह, आरुषि मिश्रा, अनुष्का अग्निहोत्री, वृंदा वर्मा, निकिता शाश्वत, आदित्य आर, अवनी सचान, तनुश्री राव, चारू सिंह, विनीत गिरी, मनीष सिंह, विक्रम विजन, अंशिका सैनी, पुष्पित जोशी, अभिषेक त्रिपाठी, इशिता उमर, विदुषी शुक्ला, सिद्धांत उपाध्याय, जतिन तिवारी एवं हर्षित का नाम शामिल है।
छात्र-छात्राओं के भ्रमण में नाहेप का वित्तीय सहयोग है। टीम मैनेजर डॉ विजेंद्र कुमार पाल व डॉ ज्योति सरोज के नेतृत्व में रवाना हुई। इसमें राज्य के सभी कृषि एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर डॉ डी.के द्विवेदी, डॉ साधना सिंह, डॉ नवाज खान, डॉ डी नियोगी, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ संजय पाठक, डॉ ए के गंगवार, डॉ आर आर सिंह, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
Dec 21 2023, 18:06