गिरिडीह:हाथियों के झुंड ने एफसीआई मजदूर को कुचल कर मार डाला


Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह पंचायत के छत्रबाद गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण मजदूर को कुचलकर मार दिया। ग्रामीणों के अनुसार छत्रबाद में एफसीआई का पीजी वन गोदाम में कार्यरत मजदूर अजय चौधरी (45) काम करता था।जिसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम उक्त मजदूर शौच के लिए गोदाम के बगल गया था। इसी बीच अचानक हाथियों के दल ने उसे अपनी चपेट में लेकर रौंदकर मार दिया। मजदूर के साथियों ने बताया कि एफसीआई गोदाम में बिहार के विभिन्न जिलों के मजदूर वर्षों से कार्यरत हैं। इसी में शामिल खगड़िया जिला अंतर्गत कोल्हापुर गणगौर गांव का अजय भी शामिल था।

 ग्रामीणों की मानें तो झुंड में 35-40 हाथी शमिल हैं। हाथियों का दल चिंघाड़ते हुए गांव की ओर प्रवेश कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ा बजा, पटाखा छोड़, मशाल जलाकर लेकर हाथियों को भागने के लिए निकले। इसी बीच उन्हें मजदूर की मौत की सूचना मिली।इससे वह आक्रोशित हो गये। 

उन्होंने वन विभाग की टीम को रोकना चाहा, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए वहां से चली गयी। सूचना पर जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, मुखिया धानेश्वर साव, माले नेता महानंद सिंह, धानेश्वर पासवान आदि घटनास्थल पर पहुंचे।

जिप सदस्य ने कहा कि घटना वन विभाग की लापरवाही से हुई है। विभाग तत्पर रहता तो घटना को रोका जा सकता था। बागोडीह पंचायत के छत्रबाद, लालोकोनी में हाथियों का दल शाम को पहुंचा था।जिसकी सूचना वन विभाग को देते हुए ग्रामीणों ने उसे खदेड़ने की अपील की थी।

लेकिन वन विभाग की टीम घटना के लगभग तीन घंटे के बाद क्षेत्र में पहुंची और जैसे ही मजदूर की मौत की सूचना मिली, वहां से चली गयी। घटना की सूचना एसडीएम,थाना एवं सिविल सर्जन को दे दी गयी। 

इस घटना के संबंध में फॉरेस्टर अंशु पांडेय ने बताया कि हाथियों के दल की चपेट में आकर मजदूर की मौत की जानकारी हुई है। वन विभाग की 11 सदस्यीय टीम हाथियों को आबादी से दूर भगाने का का प्रयास कर रही थी।

गिरिडीह: बगोदर के पूर्व विधायक की पहल से गोपालडीह ग्राम में मिला नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर


Image 2Image 3

गिरिडीह: जिले में बगोदर प्रखंड अंतर्गत जीटी रोड निकट अवस्थित गोपालडीह में विगत दो दिनों से ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो को दिया।

 पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर दो दिन के अंदर गोपालडीह के ग्रामीणों के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी,दौलत महतो, संदीप साव, शंकर प्रसाद महतो, विजय महतो, भागीरथ ठाकुर, इम्तियाज अंसारी, संजय महतो, जागो मिस्त्री, साहदेव मिस्त्री, रवि कुमार, रूपलाल महतो, सुरेन्द्र ठाकुर, दिनेश महतो, सोहन महतो, विजय ठाकुर, सूरज महतो, विनोद ठाकुर, छोटी ठाकुर,दिलीप साव, राजेश साव सहित दर्जनों महिलाएं पुरुष उपस्थित रहें।

गिरिडीह: भाकपा माले नेता ने नगर निगम से तत्काल अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की


Image 2Image 3

   

गिरिडीह: भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा है कि ठंड बढ़ गई है,लेकिन हरेक साल नगरनिगम को बोलना पड़ता है,तब कहीं जाकर अलाव की व्यवस्था होती है,गरीब लोग आज भी कई चिन्हित जगहों पर रात भर रहते हैं,सोते भी वहीं हैं। 

वहीं सभी हॉस्पिटल,झंडा मैदान शेड, जेपी चौक के पास,कालीबाड़ी,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,बड़ा चौक, हुट्टी बजार,बरवाडीह मोड़,भंडारीडिह के आसपास आदि जगहों पर रात को लोग देखे जाते हैं। इन जगहों के अलावा मातृत्व सदन, सभी हॉस्टल आदि जगहों पर अलाव की जरूरत है,जिला प्रशासन इसको तत्काल करवाने का प्रयास करें,संज्ञान में ले और कार्यक्रम लगातार ठंड भर चलायी जाए।उन्होंने कहा कि साथ ही साथ सभी वार्डो में गरीब घरों को चिन्हित कर चार चार कंबल देना शुरू करें।

माले नेता ने कहा कि कितना परिवार है, उतना कंबल देने का प्रयास करें, रात में एक दो जगह खिचड़ी बनवाने का प्रयास करें,ताकि कोई भूखे भी नहीं सोए।ऐसा करने से आम लोगो को आराम मिलेगी,और ठंड में राहत मिलेगी,गरीब दुआएं देंगे।माले नेता श्री सिन्हा स्वयं सेवी संस्थाओं तथा समाजसेवियों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की है।

गिरिडीह: जिप सदस्या ने रोशनाटुंडा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों ने कहा-बाउंड्री करा दीजिए, बहुत तकलीफ होती है


Image 2Image 3

गिरिडीह: डुमरी क्षेत्र की जिप सदस्या सुनीता कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोशनाटुंडा के निरीक्षण करने पहुंची।उस समय बच्चे भोजन कर रहे थे।

भोजन के बाद जिप सदस्या ने वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की जानकारी ली।इस दौरान बच्चों ने कहा विद्यालय में बाउंड्री करा दीजिए मैडम हम लोग को पढ़ाई करने के साथ-साथ भोजन करने में बड़ी दिक्कत होती है,विद्यालय में हमेशा भेड़ बकरी गाय बैल पहुंचते हैं जिससे हम लोग परेशान हो जाते हैं। जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने बच्चों को आश्वासन दिया कि विद्यालय के चाहरदिवारी कराने के लिए वह प्रयासरत हैं,यहां हर हाल में चाहरदिवारी होगी।

इधर स्कूल निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने कहा कि अजीब है यहां सरकार की नीति और नियम,कब्रिस्तान चाहरदिवारी के लिए लाखों करोड़ों रुपया खर्च की जा रही है, जहां चाहरदिवारी की आवश्यकता नहीं है वहां भी चाहरदिवारी दी जा रही है, परंतु जहां गरीब के बच्चे पढ़ते हैं उस विद्यालय की चाहरदीवारी के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।उन्होंने कहा कि विद्यालय की चाहरदीवारी के लिए लगातार प्रयासरत है,इसके लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।

गिरिडीह:ट्रैक्टर और मारूति के बीच हुई टक्कर ,चार लोग हुए घायल,2 को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर


Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलखारा पुल के समीप आज गुरूवार को ट्रैक्टर व मारुति के बीच हुई टक्कर में मारुति सवार चार लोग घायल हो गये।घायलों को स्थानीय मुखिया नूरउद्दीन अंसारी के द्वारा एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरूवार की अहले सुबह

डुमरी से कसियाडीह की ओर मारुति ओमनी जा रही थी वहीं बराकर नदी से बालू लोड कर एक ट्रैक्टर डुमरी की ओर जा रहा था।इसी दौरान उक्त स्थान पर दोनों वाहनो के बीच टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति सड़क किनारे खाई में गिर गई वहीं ट्रैक्टर का इंजन टूटकर अलग हो गया।

इस घटना में कसियाडीह के

महबूब अंसारी 42, शैरून खातून 35,मेराज अंसारी 42 एवं अब्राहम अंसारी (5) घायल हो गये।

प्राथमिक इलाज के बाद महबूब और अब्राहम को धनबाद रेफर कर दिया गया।घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भागने में सफल रहा।जिसके संबन्ध में घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

गिरिडीह:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के शिविरों में भारी संख्या में पहुँच रहे हैं आमजन


Image 2Image 3

गिरिडीह:गिरिडीह जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। 

इस कड़ी में आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा अकदोनीखुर्द पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने इस शिविर में आपकी शिकायतों और समस्याओं को सुना जाएगा। आप अपनी समस्याओं के लिए संबंधित स्टॉल में जाकर अपना आवेदन दें सकते हैं। आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास योजना को लेकर अलग कैम्प लगाया है, ताकि लोगों को आवेदन जमा करने में कोई समस्या न हो।वही अबुआ आवास योजना को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास योजना, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। 

इस हेतु ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जायेगा और आवेदक भी अपना आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। 

■ जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी....

इसके अलावे आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं को प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया था, जहां योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया। 

इसके अलावे आज के कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना व गुरूजी स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन प्राप्त किये गये। वहीं बिरसा सिंचाई कूप, वन अधिकार पटटा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड का वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी व कम्बल का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।

गिरिडीह:मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ


Image 2Image 3

गिरिडीह:पर्यटन,कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम गिरिडीह में किया गया।

 तीन दिवसीय चलने वाले प्रतियोगिता का विधिवत उद्धघाटन मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित उपायुक्त , गिरिडीह द्वारा किया गया तथा विशिष्ट अथिति के रूप में श्री विल्सन भेंगरा , अपर समाहर्ता एवं सुश्री दीपेश कुमारी , प्रशिक्षु आईएएस, श्री शैलेश प्रियदर्शी , जिला परिवहन पदाधिकारी ,अर्जुन बरला, ज़िला खेल पदाधिकारी, रश्मि सिन्हा, जन संपर्क पदाधिकारी गिरिडीह एवं श्री पवन कुमार ,ज़िला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढाया और इसी प्रकार खेल भावना के साथ खेलने एवं जीवन मे आगे बढने के लिये प्रेरित किया l

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी ने पौधा देकर किया।

आज विभिन्न प्रखंडों के बीच खेले गए मैचों का परिणाम:

1. देवरी बनाम बगोदर 4-0 से देवरी विजय

2. गिरिडीह बनाम गांडेय 0-1 से गांडेय विजयी

3. तिसरी बनाम धनवार 3-0 से तिसरीसरी विजयी

4. गावां बनाम जमुआ 0-1 से जमुआ विजयी

5. बिरनी बनाम बेंगाबाद 0-1 से बेंगाबाद विजयी

गिरिडीह:यशोदा देवी को बनाया गया आजसू का केन्द्रीय महासचिव,नेताओं ने कहा महिला प्रतिनिधित्व बढ़ेगी

Image 2Image 3

गिरिडीह:आजसू की केन्द्रीय सचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी को आजसू पार्टी का केन्द्रीय महासचिव बनाये जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। 

साथ ही आशा व्यक्त की है कि इससे पार्टी को संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ आजसू पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और भी बढ़ेगी।वहीं यशोदा देवी ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

बधाई देने वालों में पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक केन्द्रीय अध्यक्ष नजरूल हुसैन हाशमी, बगोदर विधानसभा प्रभारी अनूप पांडेय, जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो,डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो,फलजीत महतो,रामू महतो,शंभूनाथ महतो,पप्पू कुमार आदि शामिल थे।

गिरिडीह:ठगों ने वृद्ध महिला को झांसे में लेकर आभूषण उतरवा 21 कदम पीछे जाने को कह ले भागे कीमती आभूषण


Image 2Image 3

गिरिडीह:शहर में एक वृद्ध महिला से बीती शाम दो लाख रूपये के जेवरात की ठगी हो गई। घटना शहर के कालीबाड़ी चौक मंदिर के पास मकतपुर डॉक्टर्स लेन की है।कथित रूप से हरिद्वार से आये बाबा वेशधारी दो युवकों ने मकतपुर डॉक्टर लेन स्थित शर्मा हाउस में रहने वाली वृद्ध महिला इंदुबाला सिंह को अपना निशाना बनाया।घटना के बाद वृद्ध महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटैज के आधार पर ठगों की धर-पकङ में जुट गयी।बताया गया कि भुक्तभोगी वृद्ध महिला इंदुबाला सिंह अपने घर से कालीबाड़ी मंदिर मां काली के दर्शन के लिए गयी हुई थी। जैसे ही उन्होंने काली मां को प्रणाम किया और पीछे मुड़ कर देखा तो एक युवक उनके पास आया और कहा माता जी आपके चेहरे पर काफी परेशानी है और आप हमेशा परेशान रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हां थोङी परेशानी है।इतना कहते ही युवक ने भुक्तभोगी महिला से कहा कि आपके पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है और आप इसे लेकर ही परेशान रहते हैं।

इतना सुनते ही वृद्धा हैरान हो गयी और फिर उक्त ठग युवक के झांसे में आ गयी। इसके बाद ठगी करने वाले युवकों ने अपना खेल शुरू कर दिया। चंद मिनट में एक दूसरा युवक मौके पर पहुंचा और उक्त ठग से कहने लगा कि बाबा मेरी भी किस्मत देख कर बताईये, मैं आगे क्या करना चाहता हूं।इस पर उक्त युवक ने कहा कि तुम पुलिस वाला बनना चाहते हो। इस पर युवक ने कहा कि हां, आपने बिल्कुल सच बोला। इसके बाद ठगों ने अपना खेल शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला इंदुबाला सिंह ने बताया कि युवक ने दूसरे युवक को सबसे पहले कहा कि तुम 2100 रूपये निकाल कर माता जी के हाथ में दो और 21 कदम चलकर वापस आओ। इसके बाद युवक ने उनके हाथ में 2100 रूपये दिया और वापस आ गया।फिर युवक ने उक्त महिला से कहा कि आप क्या करना चाहते हैं।इस पर महिला ने कहा कि उनके पति की मौत हो गयी है और उनका कोई संतान भी नहीं है, अब उन्हें जीवन से मुक्ति चाहिए। इसके बाद युवक ने कहा कि आप जो अंगूठी और चेन पहने हुए हैं, उसे उतार कर रूमाल में बांध कर दीजिये और 21 कदम चलकर वापस आईये। इस पर महिला ने कहा कि चेन नहीं उतार सकते हैं।

इस पर युवक ने दबाव डाला और जबरदस्ती चेन को उतार लिया।जैसे ही उन्होंने चेन और अंगूठी खोल कर रूमाल में बांधकर उक्त युवक को दिया और 21 कदम चलकर वापस लौटी तो दोनों युवक उनके जेवरात लेकर गायब हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने हो हल्ला किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर दीपक शर्मा ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा द्वारा साइबर अपराधियों को चेतावनी, साइबर क्राइम करना छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें


Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने जैसे जंग छेड़ दिया है।जहां रोज नए नए खुलासे किए जा रहे हैं,वहीं दूसरों की अमानत में खयानत करने वाले अपराधियों को पकड़ कर जेल के सिंखचों के पीछे भेजा जा रहा है।इस मामले में आज फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

इसी क्रम में बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर पुलिस ने जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 55 मोबाइल फोन, 36 सिमकार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, 3 आईपैड, 1 लैपटॉप, तीन पावर बैंक और चार बाइक बरामद किए हैं।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के तिलकडीह का मनीष कुमार मंडल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र का विकास मंडल, बेंगाबाद के सोनबाद का सागर तूरी, गांडेय थाना क्षेत्र के आहारडीह का मो मुस्ताक अंसारी, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर का सगीर अंसारी, गांडेय के अहारडीह का मो एजाज अंसारी, बेंगाबाद के लखनपुर का इनामुल हक, सयुम अंसारी और बुढ़ई थाना क्षेत्र के कुम्हरगढ़िया का रहने वाला अजरूदीन अंसारी शामिल है। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी।

बताया गया कि सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर और गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इसके अलावे ये सभी साइबर अपराधी चोरी का मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराते थे। इस बाबत गिरिडीह एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

उन्होंने साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग साइबर अपराध के इस अवैध धंधे में शामिल हैं, वे या तो साइबर क्राइम करना छोड़ दे या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। छापामारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि रोशन कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, सअनि संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे।