कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक भर्ती
अंबारी (आज़मगढ़ ) : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया आईटीआई के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा रोशन अली गांव निवासी अनिल सिंह 52 वर्ष पुत्र स्व अवधराज सिंह एवं नरेन्द्र सिंह 65 पुत्र चंद्रिका सिंह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर पलिया आईटीआई के पास लखनऊ बलिया मार्ग पर पहुँचे किसी कार की चपेट में आ गए। जिसके चलते अनिल सिंह की मौत हो गयी। वहीं नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को जौनपुर जनपद के शाहगंज में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे की है। आगामी 7 फरवरी को बेटी ज्योति सिंह की शादी होने वाली थी । मृतक की पत्नी अनिता सिंह , बेटा प्रशांत सिंह सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।















Dec 03 2023, 17:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k