Gaya

Dec 02 2023, 18:23

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक : 7 दिसंबर को डॉ बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर समागम मनाने को लेकर चर्चा

गया। गया शहर के पिता महेश्वर स्थित नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक की गई। इस बैठक में रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अजीत कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश दलित प्रकोष्ठ के संयोजक विजय कुमार मांझी उपस्थित हुए। 

इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। जिसमे कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 7 दिसंबर को डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर समागम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गया जिला से भाग लेंगे। 

आज के बैठक में पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमोद कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर,जिला परिषद सदस्य छोटू दास,सचितानंद तांती, दिलीप तांती, बिनोद पासवान, संजय रविदास, सुशील पासवान, राजेंद्र राम,प्रमोद बस्फोर, रवि कुमार, अनिल चौधरी, गौतम रजक, मुन्ना चौधरी, ओम प्रकाश पासवान, लखन कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Dec 02 2023, 18:00

बाराचट्टी पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक पर ले जा रहे कछुआ किया बरामद, चालक और उपचालक गिरफ्तार

गया/बाराचट्टी। गया जिले के बाराचट्टी थाने के पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे कछुआ को एक मालवाहक ट्रक से भारी संख्या में बरामद किया है। इस दौरान चालक और उप चालक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई करने में सफलता हाथ लगी है। इधर, शेरघाटी डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। बताया कि वन अधिनियम के तहत आगे भी कार्रवाई की जा रही है पकड़े गए कछुए यूपी राज्य से बंगाल के लिए ले जाया जा रहा था। 

वहीं, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए फोरेस्टर राकेश कुमार पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए कारवाई में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि युक्त ट्रक में कपड़े लोड़ हैं जो ट्रक के केवीन में करीब - करीब 20 बोरा कछुआ लोड था जो यूपी से लोड हुई थी और बंगाल जा रही थी तभी पुलिस की हत्थे चढ़ गए।

रिपोर्ट: गणेश गुप्ता

Gaya

Dec 02 2023, 16:51

गया कॉलेज खेल परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नमो कब्बडी खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गया। गया शहर के गया कॉलेज खेल परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले नमो कब्बडी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भाजपा किसान मोर्चा के द्वार पूरे देश में चलाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल रंजन यादव के द्वारा किया गया। नमो कब्बडी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का उ‌द्घाटन नगर विधायक डॉ 0 प्रेम कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने फीता काट कर किया। 

इस कार्यक्रम के कोंच संजय सिंह ऊर्फ चुन्नू रहे। कबड्डी खेल गया एवं पटना जिला के बीच खेला गया। जीत गया जिला के पाले के आई एवं दूसरे स्थान पर पटना जिला के खिलाड़ी रहे। जिलाध्यक्ष राहुल रंजन यादव के कहा की आज पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा सरकार खेल के माध्यम से हर वर्ग का ख्याल रख रही है। आज देश के 70 वर्ष की आजादी में कभी भारतीय क्रिकेट टीम में यादव जाती के खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व नहीं किया था।

आज पीएम नरेंद्र मोदी के शासन काल में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तानी यादव का बेटा कर रहा है। वही, इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, पप्पू चन्दवंशी, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, गौरव कुमार एवं कई अन्य लोग शामिल हुए। 

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Dec 02 2023, 15:50

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

गया : जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगहर एनएच-2 पर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फोर व्हीलर बेलोनो वाहन पर सवार रांची वापस घर के लिए जा रहे थे, जो संतुलन खोने के बाद भगहर एनएच-2 के पास युक्त फोर व्हीलर वाहन डिवाइडर में जबरदस्त रूप से जा टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना देर रात की बताई जा रही है। बाराचट्टी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार सिंह 47 वर्ष, दूसरा शुभम प्रसाद गुप्ता उम्र 26 वर्ष, पिता हरि प्रसाद गुप्ता दोनों मृतक रामनगर बहेराटाड़ थाना मैकलुस्की जिला रांची के रूप में हुई है।

रिपोर्टर : गणेश गुप्ता

Gaya

Dec 02 2023, 09:31

पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर के साथ दो आरोपी को दबोचा

गया : बिहार के गया में विष्णुपद थाना की पुलिस ने खनन माफियाओं के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है. एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णुपद थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से गिट्टी ले जाया जा रहा था। 

इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु विष्णुपद थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में विष्णुपद थाना द्वारा छापामारी कर आरोपी लालजी मांझी, अजय कुमार को अवैध गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विष्णुपद थाना कांड संख्या 328/23 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Dec 01 2023, 20:16

शब्दाक्षर हरिद्वार साहित्योत्सव 2023 में गया के रचनाकारों ने मचायी धूम, दुःख की घड़ियों में भी जिसने गीत खुशी का गाया है

गया। ह ‘दुःख की घड़ियों में भी जिसने गीत खुशी का गाया है। उसने ही इतिहास रचा, उसने ही नाम कमाया है।। यह जीवन पल-दो पल का है, मृत्यु अटल है आयेगी। छोड़ दिया जिसको वसंत ने, पतझड़ ने अपनाया है।। हम थे नहीं तब भी थी दुनिया, होंगे नहीं, तब भी होगी। यह जग सच लगता है, लेकिन, सच पूछो तो माया है...’

शब्दाक्षर हरिद्वार साहित्योत्सव-2023 में प्रस्तुत शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह-प्रसारण प्रभारी एवं जीबीएम कॉलेज, गया की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि प्रियदर्शनी की इन पंक्तियों को शब्दाक्षर हरिद्वार साहित्योत्सव-2023 में देश भर से आये साहित्यकारों से खूब सराहना मिली। डॉ रश्मि ने जब अपनी कविता 'द्युतिमय स्मरण तुम्हारा' तथा हिन्दी के सम्मान में ‘हृदय की प्यास है हिन्दी, हृदय की भूख है हिन्दी। विटप है यह वतन, तो कोकिला की कूक है हिन्दी।। ये तुलसी सी सुखद, पावन; प्रबल दिनकर सरीखी है। विचारों, भावनाओं से सजी संदूक है हिन्दी...’‘ मुक्तक सुनाया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

काव्य सृजन हेतु अभीष्ट परिस्थितियों को शब्दांकित करते हुए डॉ रश्मि ने "हृदय में भावनाओं का समंदर जब मचलता है। विवश कवि-चित्त हो जाता, न खुद पर जोर चलता है।। अश्रु की बारिशों से भींग जाते कोर नयनों के।

अतल गहराइयों में आत्मा की, काव्य पलता है.." मुक्तक सुनाया, जिसपर जमकर वाहवाहियाँ लगीं। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, आयोजन-प्रमुख-सह-शब्दाक्षर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, व्यवस्था प्रमुख-सह-शब्दाक्षर तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष केवल कोठारी, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संगठन मंत्री-सह-प्रधान मंच संचालक विश्वजीत शर्मा सागर और संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने हिन्दी तथा शब्दाक्षर के उत्थान में सक्रिय योगदान देने हेतु डॉ रश्मि प्रियदर्शनी को "शब्दाक्षर सम्मान" प्रदान किया।

उन्हें श्रीफल, शॉल, मुक्तामाला, शब्दाक्षर अंगवस्त्र तथा मेमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने डॉ. रश्मि की गौरवमय शैक्षणिक उपलब्धियों एवं साहित्यिक सक्रियता पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी तथा शब्दाक्षर के उत्थान हेतु उनके द्वारा किये जा रहे प्रयत्नों की सराहना की, भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शब्दाक्षर हरिद्वार साहित्योत्सव में भाग लेने गया से राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रश्मि के अतिरिक्त शब्दाक्षर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ, शब्दाक्षर जहानाबाद की जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन, शब्दाक्षर गया के जिला संगठन मंत्री अजय वैद्य और प्रदेश प्रचार मंत्री अश्विनी कुमार आदि भी प्रतिभागिता हेतु हरिद्वार साहित्योत्सव में आमंत्रित थे।

शब्दाक्षर द्वारा इन्हें भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रश्मि एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पद्मनाभ ने शब्दाक्षर बिहार प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह को शॉल तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रदान करके सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में डॉ. रश्मि, श्री कोठारी एवं ज्योति नारायण ने शब्दाक्षर गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

साहित्योत्सव के अंतिम दिन छह काव्य सत्र आयोजित हुए, जिनमें पहले काव्य सत्र की अध्यक्षता भी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रश्मि ने ही की. पाँचवे सत्र की अध्यक्षता शब्दाक्षर बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री पद्मनाभ ने की। साहित्योत्सव में शब्दाक्षर औरंगाबाद (बिहार) के धनंजय जयपुरी, नागेन्द्र केसरी, अनुज बेचैन, जनार्दन मिश्र जलज, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष कुमार सानू तथा अनिल अनल भी सम्मानित हुए।

Gaya

Dec 01 2023, 18:59

स्कूलों के लिए नई समय सारणी आज से आमस प्रखंड क्षेत्र में हुआ लागू

गया/आमस। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के लिए नई समय-सारणी शुक्रवार से आमस प्रखंड क्षेत्र में भी लागू हो गया है. बीआरपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के करीब दो हजार छात्र छात्राओं को मिशन दक्ष के तहत प्राथमिकी व मध्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को गोद लिया गया है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में मिशन दक्ष के अंतर्गत साढ़े तीन बजे से सवा चार बजे तक विशेष कक्षा शुरू हो चूका है जिसमें कमजोर छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है.

प्राप्त सूचना के अनुसार बूंदा-बांदी और मौसम खराब होने के बावजूद देर शाम तक मo विo अकौना, रमुआचक, सुग्गी, कर्माइन मोड़, आमस, प्राथमिक वि कोरमथू, राजपुर और कोरमथू एचटी आदि स्कूलों में शिक्षक मिशन दक्ष को सफल बनाने में जुटे रहे. 

रिपोर्ट : धनंजय कुमार।

..

..

Gaya

Dec 01 2023, 18:58

विकसित भारत कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के बीच बताया गया

गया/शेरघाटी। विकसित भारत कार्यक्रम के तहत शेरघाटी प्रखंड के गोपालपुर (चिलिम पंचायत) और चेरकी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में IEC वैन द्वारा केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विभिन कल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण भी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गया ज़िला के अग्रणी विकास प्रबंधक, उप प्रमुख शेरघाटी लाल बहादुर शास्त्री, bpro विजय कुमार, bwo अनिल कुमार, सम्बन्धित पंचायत कर माननीय मुखिया मुमताज़ अंसारी, चेरकी मुखिया प्रतिनिधि जावेद, वार्ड सदस्य, प्रखण्ड समन्वयक रंजीत कुमार, पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, किस्व सलाहकार, जीविका स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

प्रखण्ड स्तरीय विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, शेरघाटी प्रखण्ड के ग्रामीण गैस वितरक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरघाटी से स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रही।

रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।

Gaya

Dec 01 2023, 17:54

गया में बाबा बनकर प्रेत आत्मा का झूठा हवाला देकर 5 लाख 75 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बाबा बनकर ठगी का दिया था अंजाम

गया। बिहार के गया में बाबा बनकर प्रेत आत्मा का झूठा हवाला देकर हटा देने का झांसा देकर 5 लाख 75 हजार 1 रूपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कांड का गया पुलिस ने खुलासा किया है। इसके खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर किया है।

एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 28 सितंबर को बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले वादी गोपाल प्रसाद के द्वारा गया साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके घर पर 19 सितंबर को एक बाबा आये और बोलने लगने कि इनके ऊपर प्रेत आत्मा भटक रही है जो मारने का प्रयास करा रहा है और बाबा ने कहा कि मेरे पास एक ऐसा विधि है जिससे हम बचा सकते है। 

जिसके बाद वादी से बाबा ने 5 लाख 75 हजार 1 रूपये की पैसे का डिमांड किया और बाबा के द्वारा फोन पे का नंबर भेजा गया जिस पर भेजने को कहा गया। वादी ने फोन पे के माध्यम से बाबा को मांगे गए पैसे भेजा गया, जब उसके बाद बाबा से प्रेत आत्मा से बचा लेने को कहां गया तो कुछ जवाब नहीं दिया गया और टाल-मटोल किया जाने लगा और पैसे की मांग किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया जा रहा था। जब उन्हें लगा कि हम ठगी का शिकार हो गए हैं तब जाकर गया साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया।

लिखित आवेदन के आधार पर गया साइबर थाना में कांड संख्या 93/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और इस मामले में फोन पे का नंबर का जांच किया गया तो मालूम हुआ कि दरभंगा जिले के रहने वाले चंदन कुमार की अकाउंट में पैसे गए हैं जिसके बाद गया पुलिस दरभंगा जाकर वहां चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि बाबा प्रेत आत्मा का झूठा झांसा देकर हमारे अकाउंट में फोन पे के माध्यम से मांगते है और जितना पैसा आता था वह हम लोग आपस में बांट लेते थे। इस कांड में चंदन कुमार की अहम भूमिका भी है। जिसे गिरफ्तार किया गया है और जेल भेज दिया गया है। वही बाबा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Dec 01 2023, 17:52

गया में नौकरी देने का चल रहा था खेल : बेरोजगार युवकों को झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला 6 शातिर को पुलिस ने दबोचा

गया। बिहार के गया में ज्ञान की भूमि बोधगया में बेरोजगार युवको को रोजगार देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह में शामिल 6 शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

साथ ही इसके पास से नगद रुपए, 6 मोबाइल, एटीएम कार्ड, स्वाइप मशीन, रजिस्टर, रसीद सहित हर्बल प्रोडक्ट्स बरामद किए गए है। इसकी खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर किये। 

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बोधगया के मस्तीपुर गांव के समीप एक होटल में किराए के रूम लेकर महाबोधि इंटरप्राइजेज नामक सेंटर खोलकर बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के नाम पर पैसे ऐठते थे, जिस समय छापेमारी की गई। उस समय 20 बेरोजगार युवक मौजूद थे, जिसे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। 

एसएसपी ने कहा कि इन लोगों को रोजगार भी नही मिलता था और ट्रेनिंग के नाम पेर 30-30 हजार रुपए लेते थे। इस गिरोह में शामिल गया जिले के अलावा दूसरे जिले को भी लोग शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से खगड़िया जिला के रहने वाले मोतीलाल दास मुजफ्फरपुर के जमशेद, गया के रजनीकांत, सुखेंद्र, सुभाष शामिल है. जबकि एक झारखंड के अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वही, उनके अन्य गिरोह के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।