Ranchi

Nov 27 2023, 17:20

हजारीबाग:कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र मौके पर पूजा- अर्चना के लिए नृसिंह स्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


हजारीबाग:- श्रद्धालुओं ने कार्तिक पू्णिमा के पवित्र अवसर पर सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित नृसिंह स्थान मंदिर परिसर पंहुचे व पूजा- अर्चना कर भगवान नृसिंह बाबा, भोले शंकर और अन्य सभी देवी- देवताओं के समक्ष माथा टेकते हुये क्षेत्र की सुख, शान्ति और समृद्धि हेतु कामना की। 

मेले में पंहुचे विधायक जायसवाल का नृसिंह स्थान समिति द्वारा चुनरी ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूजा- अर्चना के पश्चात विधायक जायसवाल ने मेले के सफल संचालन में सेवारत कई पुलिस कर्मियों, हिन्दू राष्ट्र संघ और संचालन समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्टालों के संचालकों से मिलकर उन्हें बाबा नृसिंह का प्रसाद देते हुए सबों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। 

मेला घूमने के क्रम में विधायक श्री जायसवाल ने झारखंडी व्यंजन पुआ, धुस्का, बर्रा, कंद मूल फल और गन्ने का सेवन कर आनंद लिया। मेले में विधायक मनीष जायसवाल के सहयोग से कटकमदाग भाजपा मंडल समिति द्वारा विशेष स्टॉल लगाया गया था। जहां विधायक मनीष जायसवाल ने खुद उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के बीच चना का वितरण किया और लोगों को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावाली और नृसिंह मेला की ढेरों शुभकामनाएं और अनंत बधाई दिया।

विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की पूर्व की भांति नृसिंह स्थान में कई बदलाव हुए हैं। मंदिर के चहुंओर गुणवत्त सड़कों का जाल बिछा है। मंदिर के दो प्रमुख प्रवेश रास्ते पर दो तोरण द्वार का निर्माण, मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने बाबा नृसिंह से समस्त हजारीबाग और झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना भी की ।

Ranchi

Nov 27 2023, 14:50

गुरु नानक देव का 554 वां जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने माथा टेका और राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं


रांची : सिख समुदाय के लिए आज यानी कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिखों के पहले गुरू, गुरु नानक देव का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। रांची के गुरु नानक स्कूल परिसर में भव्य दीवान सजाया गया, पूरा परिसर शबद कीर्तन से गूंज रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने शिरकत की और मत्था टेका। उनके साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी और सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए। 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज गुरु नानक जी को याद करने के लिए हजारों की भीड़ यहां उमड़ी है। उन्होंने प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी सिख समुदाय और झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी।

 गुरू के दरबार में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. स्कूल कैंपस में विशाल लंगर का आयोजन किया गया है. इस दौरान करीब 30 हजार लोगों के लिए प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है

बता दे कि गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब प्रांत के तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। अब यह पवित्र स्थल पाकिस्तान में है। इस जगह को श्री ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। देशभर में इस पर्व को अत्यंत प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरु नानक जयंती को गुरु नानक के प्रकाश पर्व और गुरु नानक गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है।

Ranchi

Nov 27 2023, 12:47

आज कार्तिक पूर्णिमा, स्वर्णरेखा नदी तट पर लगा मेला,जुटी श्रद्धालुओं की भीड़


रांची. आज कार्तिक पूर्णिमा है. दोपहर 2:17 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. उदया तिथि में पूर्णिमा मिलने के कारण आज स्नान दान की पूर्णिमा का मान्य है. 

इस अवसर पर स्वर्णरेखा नदी तट स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ है. सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगेगी. दिनभर पूजा-अर्चना होगी. नदी तट पर भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा होगी. श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे. इधर, कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत ने मंदिर की आकर्षक सज्जा की है. इधर, स्वर्णरेखा नदी तट पर चुटिया से मंदिर जानेवाले मार्ग के अलावा डोरंडा से मेला स्थल जानेवाले मार्ग में भी दुकानें सजायी जायेंगी.

Ranchi

Nov 27 2023, 12:27

चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर आज दिया जा रहा है धरना

चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर आजसू पार्टी द्वारा निर्धारित 27 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो ने चैनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी. 

उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर आजसू पार्टी ने स्टेशन मैनेजर द्वारा डिविजन रेलवे मैनेजर, धनबाद को ज्ञापन सौंपा था. 

ज्ञापन में आजसू पार्टी ने चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर रेलवे को दस दिन का अल्टीमेटम दिया था. अब तक रेलवे की तरफ से अब तक कोई पहल नहीं की गयी. बाध्य होकर आजसू अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन करेगी. धरना में पूर्व बैंकर स्थित दुर्गा मंडप के समीप सैकड़ों ग्रामीण जुटेंगे.

 पदयात्रा करते हुए चैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर धरना -प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस नहीं ठहरेगी, तब तक धरना -प्रदर्शन चलता रहेगा. इस अवसर पर जिला परिषद तापेश्वर महतो, द्वारिका महतो, जुगल महतो, मुकेश कुमार, विक्रम भगत,अजय कुमार, अमित सोनी, मनान खान, पंचम कुमार, रंजीत कुमार, सागर कुमार, गोपाल महतो, हरीश राणा, विक्की कुमार उपस्थित थे.

Ranchi

Nov 27 2023, 12:18

आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली, बन रहा अद्भुत संयोग, जानें स्नान व दान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 27 नवंबर दिन सोमवार को है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से आध्यात्मिक ऊर्जा की वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस दिन गुरु नानक देव की जयंती भी है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा बहुत पवित्र तिथि है। इस तिथि को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्व प्रमाणित किया है।

वर्ष के बारह मासों में कार्तिक मांस आध्यात्मिक एवं शारीरिक संचय के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 26 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी।

इस बार की कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है। क्योंकि इस बार शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण होने जा रहा है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा सोमवार के दिन होने से बेहद पुन्यदायी मानी जा रही है। इस दिन शिव की पूजा से चंद्र दोष और लक्ष्मी की उपासना से धन की परेशानी दूर हो जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली

जो व्यक्ति पूरे कार्तिक मास स्नान करते हैं उनका नियम कार्तिक पूर्णिमा को पूरा हो जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को सुबह श्री सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी जाती है। सायंकाल देव-मन्दिरों, चौराहों, गलियों, पीपल के वृक्षों और तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाए जाते हैं और गंगा जी को भी दीपदान किया जाता है। काशी में यह तिथि देव दीपावली महोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करें। गंगा स्नान संभव नहीं है तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं। स्नान के बाद मंदिर में दीपक जलाएं। भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी का स्मरण करें। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Ranchi

Nov 26 2023, 18:08

खेलो इंडिया वूमेन'एस किक बॉक्सिंग लीग का शुभारंभ खेल गांव में


रांची : खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग खेल गांव होटवार रांची में मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ और विनय सिंह दीपू कांग्रेस प्रदेश महासचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 325 खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया इस अवसर पर झारखंड की बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी ठाकुर ने बताया महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे लाने के लिए केंद्र सरकार एवं वाको इंडिया कीक बॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा पूरे भारत में 27 स्थान पर लीग का आयोजन किया जा रहा है। 

इस लीग में स्वर्ण पदक विजेताओं का सीधी तौर पर राष्ट्रीय महिला लीग में खेलने का अवसर प्रदान होगा। 

मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद संजय सेठ ने कहा महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करने के लिए खेल की भावना को और प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है और आज के इस वूमेंस किकबॉक्सिंग लीग में आए हुए सभी महिला खिलाड़ियों का हम रांची में स्वागत करते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा ऐसे खेल को प्रोत्साहित करने से महिला खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होता है और झारखंड की खिलाड़ियों ने पहले भी देश में अपना परचम लहराया है। उम्मीद है कि कीक बॉक्सिंग में भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर झारखंड किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव ओवैस अराफात करण कुमार संस्कार तिवारी सहित रांची जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गुलाम जावेद वॉरिय उपाध्यक्ष विमल आनंद नाग आलोक श्रीवास्तव नौशाद खान कलीम खान कोषाध्यक्ष कमल किशोर कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।

Ranchi

Nov 26 2023, 18:03

प्रधानमंत्री के मन की बात का 107 वां एपिसोड आज प्रसारित ,बाबूलाल मरांडी ने कहा-उनकी बात परिश्रम, प्रगति और प्रेरणा से था परिपूर्ण

राँची: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 107 वां एपिसोड आज संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के आम जनता के साथ राज्य के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम को सुना।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के क्रम में बोरियो विधानसभा में मन की बात को सुना जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची विधानसभा क्षेत्र के इरगु टोली में ,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 278,279 के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनी।

 पदाधिकारी कार्यकर्ता ने अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री के मन की बात को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम का हर एपिसोड अपने आप में अनूठा होता है। उन्होंने कहा कि आज का संस्करण भारत के लोग, युवा शक्ति के परिश्रम, प्रगति और उनकी प्रेरक प्रसंगों से परिपूर्ण है।

कहा कि मन की बात का हर प्रेरक प्रसंग हजारों लोगों को देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए बल प्रदान करता है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामूहिक शक्ति से हो रहे सकारात्मक बदलाव को मन की बात में जोर दिया है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम बढ़ता भारत ,बदलता भारत को दिशा देता है। 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात भारत के जन जन से जुड़ी बात है। इसमें स्वच्छता है, स्वावलंबन है, डिजिटल इंडिया है आत्म निर्भर भारत है।

कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान ने देश में चमत्कारिक बदलाव लाए हैं। कहा कि यह क्रांति अब रुकने वाली नहीं।

Ranchi

Nov 26 2023, 17:58

संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम में नेता विपक्ष अमर बाउरी ने कहा- भारतीय संविधान ने देश के दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग की है बड़ी ताकत


संविधान सबका साथ ,सबका विकास का है पोषक

राँची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के द्वारा आज संविधान गौरव यात्रा का आयोजन रांची के तपोवन मंदिर से लेकर पुराना हाई कोर्ट अंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

वहीं मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस कार्यक्रम में अमर बावरी ने कहा कि भारत की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, तब जाकर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। लेकिन सही तौर पर हमें स्वतंत्रता उस दिन मिली जब हमे हमारा संविधान मिला। संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दिया गया। उन्होंने सभी व्यक्ति को एक समान अधिकार देकर एक समृद्ध और कुशल समाज की स्थापना की। आज संविधान के कारण ही एक साधारण व्यक्ति भी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हो सकता है। यही ताकत संविधान से हमें मिलती है। 

उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है कि हम सभी लोग मिलकर एक स्वस्थ समाज और संविधान से मिले अपने अधिकार के आधार पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करें।

आज के कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीताराम रवि, भाजपा की प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, भाजपा महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, भाजपा रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगिंदर लाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Ranchi

Nov 26 2023, 13:11

एशिया का सबसे बड़ा विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला 2023 का आगाज : जानिए मेले से जुड़ी कुछ रोचक बातें

यहां सूई से लेकर हाथी तक की खरीदारी कर सकते हैं आप

बिहार की राजधानी पटना से 25 किलोमीटर और वैशाली के हाजीपुर शहर से 3 किलोमीटर दूर है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा में लगने वाला यह मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। यह मेला भले ही पशु मेला के नाम से विख्यात है, लेकिन इस मेले की खासियत यह है कि यहां सूई से लेकर हाथी तक की खरीदारी आप कर सकते हैं। 32 दिनो तक चलने वाले इस मेले का उदघाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। हालाकि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 27 नवंबर को होगा। 

5-6 किलोमीटर के वृहद क्षेत्रफल में फैला यह मेला हरिहरक्षेत्र मेला और छत्तर मेला के नाम से भी जाना जाता है।सोनपुर मेला पवित्र गंगा और गंडक नदी के संगम स्थल पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में डुबकी लगाने भी आते हैं। यहां हरिहरनाथ नामक मंदिर है जहां भगवान हरिहरनाथ यानी विष्णु और शिव की एक साथ पूजा से शुरू किया जाता है। चूँकि यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है इसलिए यह कई लोगों को आकर्षित करता है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जानवरों का व्यापार करना है। 

संबोधन,, तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बिहार

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से शुरू होने वाले मेले से तमाम आयोजन होते हैं।यहां लोक-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम, मैजिक शो और लाइव म्यूजिक इवेंट भी आयोजित होता है। सोनपुर मेले के प्रति विदेशी पर्यटकों में भी खास आकर्षण देखा जाता है। मेले के दौरान लगने वाले स्टॉल्स में देश के अलग-अलग हिस्सों और राज्यों से आए लोग हैंडीक्राफ्ट्स, जूलरी, पेंटिग्स जैसी चीजों का प्रदर्शन करते हैं। इस मेले में थियेटर का भी अपना अलग आकर्षण है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थल पर भगवान के दो भक्त हाथी और मगरमच्छ का युद्ध है। कोणाहारा घाट पर जब गज पानी पीने आया तो उसे मगरमच्छ ने अपने मुंह में जकड़ लिया और दोनों में युद्ध कई दिनों तक चला। जब हाथी कमजोर पड़ने लगा तो उसने भगवान विष्णु की प्रार्थना की। भगवान विष्णु ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन आकर अपना सुदर्शन चक्र चलाकर दोनों के युद्ध को समाप्त कराया। इस स्थान पर दो जानवरों का युद्ध हुआ था, इस कारण यहां पशु की खरीदारी को शुभ माना जाता है। 1857 की लड़ाई के लिए बाबू वीर कुंवर सिंह ने भी यहीं से अरबी घोड़े, हाथी और हथियारों का संग्रह किया था।इस मेले में कभी अफगान, इरान, इराक जैसे देशों के लोग पशुओं की खरीदारी करने आया करते थे।

Ranchi

Nov 26 2023, 11:33

रांची में गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

बोले सो निहाल सत सिरी अकाल से गूंजी रांची

गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रांची के कृष्णा नगर में भव्य दीवान सजाया गया और नहर कीर्तन निकाला गया। विशेष दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा ‘कर किरपा तेरे गुण गांवां …’ शबद गायन से हुई। पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को माथा टेका। 

नगर कीर्तन कृष्णा नगर कॉलोनी से निकलकर किशोरी यादव चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक मेन रोड गुरुद्वारा होते हुए गुरु नानक स्कूल पीपी कंपाउंड पहुंचा। जिसमे फूलो से सजे वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब को विर्जमान किया गया। इनके आगे पंच निशानची व पंच प्यारे थे। पूरा समूह रास्ते भर शबद गाते रहे। 

इस अवसर पर गुरु नानक स्कूल के बच्चों के द्वारा गतका का प्रदर्शन किया गया और अपने करतब दिखाए। वही बच्चो के द्वारा बैंड भी आकर्षक रहा। महिलाए सफेद सूट, केसरिया दुपट्टा और पुरुष सफेद पायजाम कुर्ता में देखे।शहर की प्रमुख सड़कों से होकर नगर कीर्तन जब निकाला तो संगत ने जगह-जगह इसका स्वागत किया। वही चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भाईचारे का प्रस्तुति देते हुए स्वागत शिविर लगाया गया।