तेलंगाना में बीआरएस पर बरसे पीएम मोदी, बोले-केसीआर ने यहां के लोगों को धोखा दिया, बीजेपी करेगी सपनों को पूरा

#narendramodislamsoncongressandkcr

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।इससे पहले सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगाया है।इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तेलंगाना दौरे पर थे। आज सोमवार को उनके तेलंगाना दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उनके निशाने पर सूबे के मुख्यमंत्री केसीआर और कांग्रेस रही।

Image 2Image 3

जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा में केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नाव डूबने वाली है, उन्हें भी एहसास है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा।ये देखकर केसीआर के घर में बिखराव शुरू हो गया है, केसीआर पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का गुस्सा थोड़ा ठंडा हो जाए, दूसरी ओर केसीआर के रिश्तेदार बीआरएस को ही कोस रहे हैं। बीजेपी सरकार आने के बाद जब यहां शराब घोटाले की जांच तेज होगी तो और भगदड़ मचेगी। आपसे वादा है जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा।

तेलंगाना का भाजपा सीएम ओबीसी वर्ग से होगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था। इस वजह से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें। एक बार केसीआर ने मुझसे ये विनती की थी लेकिन भाजपा तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकती। तेलंगाना का अगली सीएम भाजपा से होगा। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भाजपा पहले ही कह चुकी है कि तेलंगाना का भाजपा सीएम ओबीसी वर्ग से होगा। 

कांग्रेस-केसीआर ने लोगों को धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने केसीआर और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और केसीआर ने लोगों को धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जब कोई परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का नाम लेता है, तो तुरंत बीआरएस और कांग्रेस जैसे दल ही दिखते हैं। कांग्रेस के विधायक कब बीआरएस में चले जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं है इसलिए तेलंगाना में कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट यानी फिर से केसीआर की सरकार आने की संभावना है। इनको सत्ता से बाहर करने का एक ही तरीका है, कमल का बटन दबाना और बीजेपी का सीएम बनाना।

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के मामले यूपी पुलिस एक बार फिर एक्शन में, अभियान चलाकर उतरवाए लाउड स्पीकर

Image 2Image 3

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के मामले यूपी पुलिस एक बार फिर ऐक्शन में है। लखनऊ कानपुर समेत प्रदेशभर में स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर सोमवार सुबह अभियान चलाकर पुलिस ने लाउडस्पीकर को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि लाउडस्पीकर को उतरवाने के दौरान पुलिस को सहयोग मिला। शांति से कार्रवाई की गई। खबर के मुबातिक, पुलिस टीमें सोमवार सुबह पांच गश्त पर निकली। जानकारी करने के बाद पुलिस ने फिर एक्शन लिया।

लखनऊ में तकिया वाली मस्जिद, गाजीपुर क्षेत्र समेत कई इलाकों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरे गए। वहीं फैजाबाद के उत्तर थाना दक्षिण थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ क्षेत्र से करीब एक दर्जन लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। हमीरपुर में भी सुबह पांच बजे से पहले ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ के भ्रमण पर रहे। शहर की मस्जिदों के जिम्मेदारों से मिलकर उन्हें शासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। हालांकि किसी भी मस्जिद में बाहर कोई लाउड स्पीकर लगा नहीं मिला है। कानपुर में गोविद नगर, नई सड़क समेत कई मस्जिदों से भोर पहर लाउडस्पीकर हटाए गए। पुलिस आयुक्त आरके स्वर्णकार के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों/ सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को विभिन्न थानाक्षेत्र के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर हटवाए गए। बांदा में भी मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। चित्रकूट के एक मस्जिद से भी हटाया गया। फर्रुखाबाद में 37 स्थान पर आवाज कम कराई गई। 9 स्थान से लाउडस्पीकर हटवाए गए। ललितपुर में तीन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। कई मस्जिदों में वॉल्यूम कम कराया गया। कन्नौज में करीब 20 मस्जिदों में कार्रवाई की गई। तेज लाउडस्पीकरों की आवाज घटवाई गई। फतेहपुर में 14 लाउडस्पीकर हटवाए गए। 21 स्थानों पर आवाज कम कराई गई। औरैया में 19 जगह पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। चार स्थानों पर लाउडस्पीकर उतरवाए गए।

बहराइच जिले के नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे मस्जिद, नवाबगंज बाजार वाली, नवाबगंज हज्जिन मस्जिद, मिर्जापुर तिलक, भटपुरवा, सतीजोर गांव के कई स्थानों पर मस्जिदों से बिना परमिशन के लगाए गए लाउडस्पीकर हटाए गए और चेतावनी दी गई कि बिना परमीशन के लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें। वहीं जिन स्थानों पर परमीशन है वहां के जिम्मेदारों को मानक के अनुसार तीव्रता कम करने के निर्देश दिए गए हैं। अमेठी में जिले में सोमवार की सुबह पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का निरीक्षण किया। एसपी डॉक्टर इलामारन जी के नेतृत्व में चले अभियान में 26 लाउडस्पीकर हटवाए गए। वहीं 58 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराकर मानक के अनुरूप करवाई गई। एसपी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।

उरई में एसपी ने मस्जिदों के पेश इमामों को मानक के अनुसार लाउडस्पीकर बजने का दिया निर्देश 

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली उरई व जालौन कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर चेक किया गया एवं धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं को मानक के अनुसार लाउडस्पीकर बजने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटीरत पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने उरई कोतवाली की मुख्य मस्जिद करसान रोड स्थित कब्रिस्तान मस्जिद व मोहल्ला नया रामनगर की ईदगाह वाली मस्जिद जाकर वहां के पेश इमाम को मानक के हिसाब से लाउडस्पीकर चलने और बेवजह के लाउडस्पीकर हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जालौन कोतवाली क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया गया और सभी जगह धर्म गुरुओं व पेश इमामों को डीजीपी के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया।

गोंडा में धर्मस्थलों से उतारे गए 38 लाउड स्पीकर, 176 की आवाज कम कराई 

गोंडा में धर्मस्थलों पर लगे 38 लाउड स्पीकर उतारे गए। इस अभियान की निगरानी के लिए एसपी अंकित मित्तल और एएसपी शिवराज खुद मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया जिले में धर्मस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर 1351 लाउडस्पीकर लगे है। इनमें जांच के दौरान 214 जगहों पर लाउड स्पीकर मानक के मुताबिक बजते नही मिले। पुलिस ने धर्मगुरुओं से बात करके 176 जगहों पर आवाज कम कराई। जबकि 38 स्थानों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर धर्मगुरुओं के सहयोग से उतरवा लिए। एएसपी ने बताया कि कोई भी बिना परमीशन के लाउडस्पीकर का प्रयोग न करे। जिन स्थानों पर परमीशन है वहां पर मानक के अनुसार ध्वनि तीव्रता कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में मौसम ने बदल ली करवट, तापमान लुढ़कने से पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना

Image 2Image 3

 उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। (आज) सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रह सकता है।

शिक्षानगरी (रुड़की) में बीते दिन यानी रविवार को धूप खिलने के साथ ही दिनभर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी होती रही। ऐसे में दोपहर में भी लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। शहर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय तो मौसम साफ रहा, धूप भी खिली लेकिन फिर कुछ देर बाद ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

मौसम परिवर्तन होने के चलते शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही होने का भी पूर्वानुमान है।

शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान, हार्दिक की जगह संभालेंगे कमान

#hubman_gill_named_gujarat_titans_captain

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने बड़ा कदम उठाया है। गुजरात टाइटन्स ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है।युवा ओपनर बैटर गिल को हार्दिक पंड्या की जगह यह जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, पंड्या फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं।

Image 2Image 3

गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुभमन गिल नए सीजन में टीम की अगुआई करने के लिए तैयार हैं। हम इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही लिखा है शुभ शुरुआत।गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, 'शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर काफी प्रगति की है।हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है।मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है।उनकी परिपक्वता और स्किल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दिखता है। हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर गिल ने कहा मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास दो सीजन बहुत शानदार रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

24 साल के गिल पिछले दिनों वर्ल्ड कप 2023 में भी उतरे थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उनके आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें, तो शुभमन गिल ने अब तक 91 मैच खेले हैं। 38 की औसत से 2790 रन बनाए हैं। 3 शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है। 129 रन बेस्ट प्रदर्शन है। स्ट्राइक रेट 134 का है। वे 2018 में टी20 लीग में उतर रहे हैं।

पिछला सीजन इस सलामी बल्लेबाज के लिए यादगार था, क्योंकि उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से तीन शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 890 रन बनाए।शुभमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

बता दें कि गुजरात और मुंबई की फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड के बाद, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पहली फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस में वापस चले गए। हार्दिक ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और आत्मविश्वास के साथ उनके अभियान का नेतृत्व किया।2022 में जीटी के पहले सीजन में हार्दिक ने एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित की और गुजरात की टीम ने ट्रॉफी जीती, जबकि वे इस साल की शुरुआत में एक रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हार के बाद अपने दूसरे सीजन में उपविजेता रहे

हार्दिक पंड्या की हुई गुजरात टाइटन्स से विदाई, मुंबई इंडियंस में हुई वापसी

#hardik_pandya_traded_to_mumbai_indians_from_gujarat_titans

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल के नए सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे।भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। सोमवार को गुजरात टाइटन्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसका आधिकारिक ऐलान किया और हार्दिक को उनकी आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं।एक ओर गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक को विदाई दी, तो मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या की तस्वीर जारी कर ऐलान किया कि उनकी घर वापसी हो गई है।

Image 2Image 3

हार्दिक पांड्या ने मुंबई में लौटने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है।हार्दिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है। मुंबई, वानखेड़े, पलटन, वापस आकर अच्छा लग रहा है।" इस वीडियो में आईपीएल में हार्दिक पर पहली बार बोली लगने से लेकर उनके स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है।

दरअसल, एक-दो दिन से खबरों का बाजार गर्म था कि मुंबई इंडियंस हर हाल में हार्दिक पांड्या अपने स्‍क्‍वॉड में शामिल करना चाहती है।बीते दिन जब आईपीएल रिटेंशन का ऐलान हुआ तब गुजरात टाइटन्स ने उन्हें अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल किया था। हार्दिक पंड्या की आईपीएल फीस 15 करोड़ रुपये है। लेकिन रिटेंशन के बाद ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस को सेल किया। अब गुजरात को हार्दिक की फीस का पैसा और ट्रांसफर फीस कैश में ही मिलेगी। इनमें से हार्दिक की फीस टीम के पर्स में भी अडजस्ट की जाएगी। 

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके चलते उनके पर्स में 15.25 करोड़ आ गए। अब यहां से उन्‍हें हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि चुकानी थी। अगर वह पांड्या को सीधे खरीदते तो ऑक्‍शन के समय उनके पर्स में पैसा नहीं बचता। 

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के नियमानुसार खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो एक सीजन की समाप्ति के एक माह बाद शुरू होती है, जो अगले ऑक्शन की तारीख के एक हफ्ते पहले तक ओपन रहती है। इसलिए मौजूदा ट्रेडिंग विंडो फिलहाल 12 दिसंबर तक ओपन है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा

मतदान से पहले तेलंगाना में केसीआर सरकार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना जारी रखने की इजाजत वापस ली

#ecorderstelanganagovttoimmediatelystopdisbursementofrythubandhu_scheme

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को चुनाव आयोग की तरफ से झटका लगा है।आयोग ने तेलंगाना सरकार को चुनाव पूरा होने तक रायथु बंधु योजना के वितरण को तुरंत रोकने का आदेश दिया है।डीबीटी के वितरण के लिए पहले दी गई अनुमति को आयोग ने वापस लेते हुए इसकी अनुपालन रिपोर्ट आज दोपहर 3 बजे तक जमा करने को कहा है।तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतदान से महज तीन दिन पहले भारत राष्ट्र समिति को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है।

Image 2Image 3

तेलंगाना की केसीआर सरकार ने चुनाव आयोग से रायतु बंधु योजना के तहत राज्य के किसानों के बैंक खातों में 24 नवंबर से सब्सिडी का पैसा वितरित करने की मंजूरी मांगी थी। इसपर चुनाव आयोग ने मंजूरी भी दी थी। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के विरोध करना शुरू कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए तर्क दिया था कि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। इसके चलते चुनाव आयोग को केसीआर सरकार को दी गई मंजूरी को वापस लेना पड़ा।

क्या है रायथु बंधु योजना

बता दें कि तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना के तहत सरकार राज्य के हर किसान के बैंक खाते में 5000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पैसे स्थानांतरित करती है। ये रकम साल में दो बार यानी खरीफ और रबी की फसल के वक्त स्थानांतरित किए जाते हैं। इस तरह हर किसान के खाते में प्रति एकड़ 10 हजार रुपये जमा होते हैं। इस योजना के तहत अब तक तेलंगाना सरकार 70 हजार करोड़ रुपये राज्य के किसानों के खातों में जमा कर चुकी है और इससे 60 लाख किसानों को फायदा हुआ है। बीआरएस ने रायथु बंधु योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर 16 हजार रुपये प्रति वर्ष करने का एलान किया है।

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर समेत अगले 72 घंटो में इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

#heavy_rain_alert_for_next_72_hours

Image 2Image 3

देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। देशभर में तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दाव की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले 72 घंटों में 13 राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। अब इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भारी बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की संभावना है।

28 नवंबर तक कई राज्यों में हल्की बारिश के अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।ताजा अनुमान ने भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। जिस कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है उनमें गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। विशेषज्ञों की माने तो बारिश के कारण एक ओर ठंड में बढ़ोतरी होगी, तो दूसरी ओर लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पडेगी

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, गुरुद्वारे में खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की

#khalistani_supporters_heckle_indian_ambassador_taranjit_singh_in_new_york

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ बदसलूकी की गई है। गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत को धमकाया गया। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह प्रकाश पर्व पर हिक्सविल के गुरुद्वारे में पहुंचे थे। वहां खालिस्तानी समर्थकों ने उनको धमकाने की कोशिश की। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। गुरुद्वारे में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजदूत से बहस भी की।

Image 2Image 3

ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की। ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे। इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे। हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए।

खालिस्तानी समर्थकों के साथ कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें संधू को खालिस्तानी समर्थकों के साथ भिड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भारतीय राजदूत को वाहन में परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जबकि खालिस्तानी समर्थकों में से एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी झंडा लहराया। 

बता दें कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद से ही खालिस्तानी समर्थक आक्रमक दिखाई दे रहे हैं। खालिस्तानियों की हिमाकत भारत के प्रति दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कई इलाकों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की जानी वाली हिंसाओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले खालिस्तानियों ने जुलाई में सैन फ्रांसिस्कों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी की थी। भारत ने मामले के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से सबूत देने का आग्रह किया है। इससे पूर्व सितंबर में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रार्थना की..', तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, पुजारियों ने दिया वैदिक आशीर्वाद

Image 2Image 3

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले में स्थित पहाड़ी शहर तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया। सभी भारतीयों की भलाई और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से उनकी यात्रा सुबह लगभग 8 बजे हुई। अपनी प्रार्थना व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि, "तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में, मैंने 1.4 अरब भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।"

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भावना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा की। उनकी यात्रा के दौरान, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री रविवार (26 नवंबर) रात तिरुमाला पहुंचे, जहां रेनिगिन्टा हवाईअड्डे पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बता दें कि, अपनी मंदिर यात्रा के बाद, प्रधान मंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम में व्यापक अभियान के लिए चुनावी राज्य तेलंगाना की यात्रा शामिल है। तीन दिनों के दौरान उनकी छह चुनावी रैलियों को संबोधित करने और सोमवार को हैदराबाद में एक रोड शो करने की योजना है। रात्रि विश्राम के लिए उनका आवास राजभवन में होगा। तेलंगाना 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

उत्तराखंड में ठेले पर गोलगप्पे खाने रुके भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज शमी के साथ सेल्फी लेने युवाओं की लगी भीड़

Image 2Image 3

 हाल ही में वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देर शाम बाजपुर में गोलगप्पे खाने के लिए रुक गए। नैनीताल से लौटते वक्त मास्क लगाए गाड़ी में बैठे क्रिकेट खिलाड़ी को क्रिकेट प्रेमियों ने पहचान लिया जिसके चलते लोगों का तांता लग गया।

सभी ने उनके परफोरमेंस की जमकर तारीफ की। मो. शमी ने भी अपने फेंस को निराश नहीं किया, बल्कि थैंक्स बोलकर व थम्स दिखाकर उनका शुक्रिया अदा किया गया। ज्यादा भीड़ न लगे जिसके चलते वह तुरंत वहां से चले गए।

मास्क लगाए बैठे क्रिकेटर पर लोगों की नजर

शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ युवा इंटर कालेज गेट के बराबर में चाय की दुकान पर खड़े हुए आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच उनमें से आशीष भट्ट की नजर नजदीक ही गोलगप्पे के ठेले के सामने सड़क किनारे खड़ी मर्सिडीज कार पर पड़ी जिसमें मास्क लगाए बैठे व्यक्ति को गौर से देखा तो उसने तुरंत बोल दिया कि कार में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बैठे हैं।

फिर वहां खड़े युवा तुरंत उनके पास पहुंच गए और हाथ जोड़कर नमस्कार किया तथा मो.समी की परफोरमेंस की जमकर तारीफ की जिस पर मोहम्मद शमी ने कार में ही बैठे-बैठे युवाओं का शुक्रिया किया। इससे पहले वहां और भीड़ लगती वह तुरंत चले गए।

शमी के साथ सेल्फी लेने युवाओं की लगी भीड़ 

मोहम्मद शमी से बात करके उत्साहित आशीष भट्ट, सोना पंडित, पुनित चौहान, बोबी, अर्जित उपाध्याय, हरीश खत्री आदि ने अपने चहेते खिलाड़ी को इतने नजदीक से देखकर खुशी का इं तजार किया तथा उनमें से कुछ युवाओं ने शमी के साथ सेल्फी भी ले ली।