Ranchi

Nov 25 2023, 12:04

रांची: राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा 26, 27 व 28 नवंबर को रजभवन के समक्ष डालेगा महापड़ाव


रांची: राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 26, 27 व 28 नवंबर को रांची के राजभवन के समक्ष महापड़ाव ऐतिहासिक होगा.

 ये बातें प्रेस वार्ता में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, एटक के महासचिव अशोक यादव, एक्टू के सचिव शुभेंदु सेन, इंटक के संजीव सिन्हा, सीटू के अनिर्वान बोस, अखिल भारतीय किसान महासभा के पूरन महतो, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, आदिवासी जन अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा ने कहीं.

Ranchi

Nov 25 2023, 12:00

विंध्याचल मेडिकल हॉल एवं हृदयम हार्ट क्लिनिक के द्वारा आज झुमरीतिलैया में हृदय रोग के उपचार के लिए नि:शुल्क शिविर

विंध्याचल मेडिकल हॉल एवं हृदयम हार्ट क्लिनिक रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में रांची के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत कुमार सोनी शहर के स्मार्ट बाजार के पीछे काशी हाइटस् में स्थित विंध्याचल मेडिकल हॉल में हृदय रोग से संबंधित उपचार करते हुए परामर्श देंगे.

 यह जानकरी विंध्याचल मेडिकल हॉल के संचालक शिखर भदानी ने दी. उन्होंने बताया कि डॉ साकेत कुमार सोनी विंध्याचल मेडिकल हॉल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे. इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर, छाती में भारीपन, दर्द, थकान, कमजोरी, सांस फूलना, धड़कन का तेजी से चलना, बच्चे के दिल में छेद, अवचेतना, चक्कर आना, लो पंपिंग हार्ट की जांच सहित हृदय रोग से संबंधित सभी समस्याओं की जांच करेंगे.

 जरूरतमंद मरीज मोबाइल नंबर 9852211141 पर संपर्क कर सकते हैं.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:40

आज राँची कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक देव का 554 वां प्रकाश मनाया जाएगा


गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश पर्व 25 नवंबर को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा.

 इस उपलक्ष्य में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा. इसमें जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान तथा भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले तथा भाई ओंकार सिंह जी दरबार साहिब अमृतसर वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे. 

मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा. दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:37

डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी जवान का शव मिला पेड़ से लटका, शरीर में चोट जा निशान

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला है. जवान के शरीर पर चोट के भी निशान हैं. 

ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी लेकर घर आने वाला था.

Ranchi

Nov 25 2023, 11:35

रांची : हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से आज माता का भव्य जागरण आयोजित


रांची: हर साल की तरह इस बार भी हिन्दपीढ़ी जागृति समिति की ओर से माता का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है. 25 नवंबर को हिंदपीढ़ी मिडिल स्कूल में जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस साल जमशेदपुर से दलजीत दीवाना, धनबाद से श्वेता तिवारी, राधारानी और हरियाणा से जुगनू कलाकार माता का भजन प्रस्तुत करेंगे. 

कई मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश छाबड़ा, सचिव नीतीश कुमार सिन्हा, मंत्री शक्ति रामायण सिंह ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरण में शामिल हों.

Ranchi

Nov 23 2023, 18:04

झारखंड दफादार चौकीदार पंचायत का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

रांची: झारखण्ड राज्य दफ़ादार – चौकीदार पंचायत द्वारा 6 सूत्री लम्बित माँगों को लेकर आज राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।

इस धरना में बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल हुए।

जिसकी अध्यक्षता राज्याध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने किया और अपनी मांगो को बताया। 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना, 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार नियुक्त करने का आदेश सभी उपायुक्तों को देना, चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना, झारखण्ड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना, सेवा-विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार-दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना।

Ranchi

Nov 23 2023, 17:19

झारखंड के 9 जिलों में शुरू हो गया विकसित भारत संकल्प यात्रा, दूसरा चरण 3 दिसंबर से होगा

रांची : 15 नवंबर को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी को बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह यात्रा की शुरुआत झारखंड राज्य के 9 ज़िलों में हो चुकी है। दूसरा चरण 3 दिसम्बर से शुरू होगी। जो देश के अंतर्गत आने वाले 2 लाख 51 हजार पंचायत के विभिन्न गांव से गुजरने वाली है। आने वाले वर्षों में पूर्ण रूप से विकसित भारत का सपना साकार हो इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व की सरकार लगातार प्रयासरत है। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के सांसद, विधायक से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग देंगे और लोगो के बीच जायेंगे।

पीएम मोदी द्वारा जो कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है उसे धरातल पर पहुंचाने के लिये हम सब कृतसंकल्पित हैं। वहीं उन्होंने हेमंत सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने का काम किया। कहा राज्य सरकार केवल कमाने वाली सरकार है। नल जल योजना की रफ्तार राज्य में काफी धीमी है।

Ranchi

Nov 23 2023, 13:10

राँची में आज सिख समुदाय की प्रभातफेरी का समापन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रांची में सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी के समापन दिन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. दरअसल ये प्रभात फेरी 554वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में था. जिसकी शुरूआत 11 नवंबर से हुई थी. अंतिम दिन प्रभात फेरी पिस्का मोड़, कृष्णानगर कॉलोनी, स्टेशन, मेन रोड, पीपी कंपाउंड, कडरु से निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय ने हिस्सा लिया.

Ranchi

Nov 22 2023, 15:26

झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस : रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

रांची: आज झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान मनिका के कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही दूसरी ओर देश की सीमा की रक्षा में शहीद जवानों और कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 

आज पूरे दिन स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समारोह की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के स्वागत भाषण से किया गया। झारखंड विधानसभा के 23 वर्षों के कार्यकाल पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड अपने साथ अस्तित्व में आए राज्यों से भी विकास के मामले में आगे बढ़े। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इसमें और तेजी आएगी।

विधानसभा के चयनित छह उत्कृष्ट पदाधिकारी, कर्मचारी को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी नीलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव व माइकल लकड़ा शामिल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर झारखंड के लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके इलावा हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी की भी प्रस्तुति होगी।

Ranchi

Nov 21 2023, 14:29

ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर, एक ट्रैक्टर और दो कार में टक्कर, दो की मौत

राँची: ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर, एक ट्रैक्टर और दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक उत्तराखंड में फंसे मजदूर राजेंद्र बेदिया व सुकराम बेदिया के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. 

मरने वालों में ट्रेलर का चालक और खालासी शामिल है. वहीं, घायल रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद दोनों ओर सड़क जाम है.