Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:21

छठ महा पर्व पर भक्तों की उमड़ी भीड़, कराह उठा जानीपुर व गोला पश्चमी चौराहा, जिम्मेदार बने मुखदर्शक

गोलाबाजार, गोरखपुर। छठ महा पर्व के प्रथम दिन ब्रती महिलाओं ने बाजार में रविवार की सुबह पहुच कर भगवान भाष्कर को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों व सामग्रियों की खरीददारी किया। श्रद्धालु भक्त जनों की उमड़ी भीड़ से गोला पश्चमी चौराहा व जानीपुर की सड़कें कराहने लगी।

भीड़ के आलम से चौराहा जाम हो गया। जाम हटाने के लिए लगाई गई पुलिस की ब्यवस्था ऊंट के मुह में जीरा दिखाई पड़ा ।सुबह से लेकर अपरान्ह तक भीड़ खचा खच भरा रहा। उसके बाद भीड़ कुछ कम दिखी। दुकानदारों ने सामानों का मुंह मांगा दाम लिया ।गोला पश्चमी चौराहे पर केला तीस रुपये किलो बिका।

रविवार को महाछठ पर्व पर अस्ताचल सूर्य भगवान को खुश करने के लिए व्रती महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर बाजारों में महा प्रसाद के लिए सामग्री खरीदने भारी संख्या में अपने संरक्षकों के साथ पहुची । बाजार में उमड़ी भीड़ से एक तरफ तो चौराहे पर जाम लग गया दूसरी तरफ सड़क कराहने लगी।

गोला क्षेत्र के प्रमुख चौराहा जानीपुर डांडी बाजार पडौली बाजार गोपालपुर देईडीह गोला पश्चमी चौराहा गोला पूर्वी चौराहा भर्रोह आदि चौराहों पर ब्रती महिलाओं ने खूब ख़रीददारी किया। बाजार में सामान बेचने वालों का पूरी तरह बल्ला बल्ला बना रहा । अपरान्ह तक बाजारों में भीड़ बनी रही। उसके बाद ब्रत रखने वाले अपने घरों के तरफ चल पड़े।

रविवार की शाम को ही नदी पोखरों तालाबो के किनारे बने घाटों पर पहुच कर ब्रती महिलाएं अपने अपने बेदी के सामने जल में खड़ी होकर अस्ताचल हो रहे सूर्य भगवान को अर्घ देकर मंगल की कामना हेतु उपस्थित रहेंगी।

सड़क पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस की ब्यवस्था की गई थी ।लेकिन भीड़ पुलिसिया ब्यवस्था पर भारी पड़ी दिखाई दिया।

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:20

महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण व नमन

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में भारत रत्न भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमन्त्री का जन्मदिवस गोलघर स्थित इन्दिरा तिराहा पर स्व0 इन्दिरा गांधी जी की प्रतीमा पर माल्यार्पन कर उनकी जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी।

इस दौरान नेतागणों ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनकी याद में नारे लगायेे, जब तक सूरज चाँद रहेगा, इन्दिरा जी का नाम रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभारी महराजगंज दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि भारत की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी एक निडर और सशक्त नेता थी, उन्होंने अपनी प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में पाकिस्तान देश के दो टुकड़े करके पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाने का काम किया था। उनके सशक्त तेवर को देखकर उन्हें आयरन लेडिज की उपाधि भी दी गयी थी।

स्व0 इन्दिरा गांधी जी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेको कार्य किये थे जो आज कारगर है, उनकी मृत्यु से देश का विकास का पहिया थम सा गया ऐसी महान नेता की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके बताये गये रास्ते पर चलने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता संकल्पित होते है।

प्रदेश सचिव प्रभारी महराजगंज दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि इन्डिया की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कोटी-कोटी नमन।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा, डा0 भानू प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष तौकीर आलम, राकेश राम त्रिपाठी, अनिल सोनकर, गोपाल गांधी, अनवर हूसैन, बृजनारायण शर्मा, देवेन्द्र निषाद धनुष, प्रवीण पासवान, कुसुम पाण्डेय, इन्द्रजीत चौधरी, महेन्द्र नाथ मिश्रा, मोनिका पाण्डेय, उषा श्रीवास्तव, अशोक निषाद राजीव कुमार सिंह, हरिसेवक त्रिपाठी, अविनाश पति त्रिपाठी, रामसमुझ सॉवरा, अनुराग पाण्डेय, उमेन्द्र पाण्डे, ध्रुव पासवान, सुहेल अंसारी, मोहम्मद अजरूहद्दीन, औसन कमल, उज्जैन खान, राजीव पाण्डेय, अर्शद परवेज, ओसामा खान, अशोक कश्यप, अभिषेक राय, राजकुमार यादव, अरविन्द जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:19

थानाध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण ग्रामप्रधानों से मशविरा

खजनी गोरखपुर।छठ पूजा महापर्व पर क्षेत्र में बने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचने वाली श्रद्धालु महिलाओं, और उनके साथ बच्चों और परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने ग्रामप्रधानों से सलाह मशविरा किया।

इस दौरान छठ घाटों पर लोगों की भीड़ बढ़ने और अप्रत्याशित दुर्घटनाओं की आशंकाओं से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने पर चर्चा की गई। ग्रामप्रधानों समाजसेवियों से राय शुमारी के बाद छठ घाटों पर अवांछित तत्वों की अनावश्यक भीड़ को दूर रखने और घाटों पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात रखने की योजना बनाई गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर पुलिस टीम को सतर्क और चौकन्ना रहने तथा दुर्घटना की स्थिति में तत्काल उपचार और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित हिदायतें दे दी गईं हैं। साथ ही साथ ग्रामप्रधानों और सोशल लोगों से व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है।

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:18

पूर्व मंत्री जमुना निषाद की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

गोरखपुर। पूर्व मंत्री जमुना निषाद की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके समाधि स्थल उनके गांव खुटहन खास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचन निषाद ने किया। उपस्थित सभी नेताओं ने स्व. जमुना निषाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि जमुना निषाद पूर्वाचल के शेर और गरीबों किसानों पिछड़ों के मसीहा थे।जमुना निषाद के पैतृक गांव खुटहन खास स्थित जमुना निषाद के समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन तथा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय निषाद की आत्मा की शांति के लिए हवन के साथ शांति पाठ भी किया गया। श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि स्वर्गीय जमुना निषाद गरीबों, पिछड़ों एवं वंचितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। स्वर्गीय जमुना निषाद किसानों ,गरीबों,शोषितों, मजदूरों, दबे-कुचले एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते रहे।

निषाद समाज के लिए आज उनकी कमी उनके पुत्र अमरेंद्र निषाद पूरा करेंगे। पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरेन्द्र निषाद ने कहा कि पिताजी चाहतें थे कि हम एक डाक्टर बनकर समाज की सेवा करें परन्तु उनका सपना नहीं पूरा हो सका। पिताजी एक बात हमेशा कहा करते थे कि संघर्षो से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। पिता जी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके आदर्शों का प्रेरणा लेकर उनके पथ पर चलने का मैने प्रतिज्ञा लिया है।

अमरेंद्र निषाद ने कहा कि पिता जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। सपा नेता अमरेंद्र निषाद ने व पूर्व विधायक राजमती निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पूर्व विधायक राजमती निषाद पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरेंद्र निषाद नगीना प्रसाद साहनी दयाशंकर निषाद संजय पहलवान संजय यादव मनोज निषाद गंगा निषाद इंद्रजीत निषाद श्री भागवत निषाद सुरेंद्र निषाद नीरज शाही वास्कोडिगामा बाबूराम यादव रामकेवल निषाद मैंना भाई अनूप यादव संतोष यादव बीएल साहनी राम सुमेर निषाद महेंद्र शर्मा रामाज्ञा मौर्य गौरी यादव मदन यादव विनय पासवान गणेश गुप्ता राम सकल साहू आदि मौजूद रहे

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:17

लोकआस्था के महा छ्ठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने आश्चलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य, की मंगल कामना

गोरखपुर। आस्था के महापर्व छठ पर्व पर व्रती महिलाएं अपने-अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया। इस दौरान जनपद के आला अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निगरानी कर रहे थे राजघाट रामगढ़ ताल गोरखनाथ मंदिर मानसरोवर महेशरा मीरपुर जंगल बाकी भट्टा चौराहा सहित अन्य जगहों पर वर्ती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध दिया।

जहां सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था एनडीआरएफ और एसडीआरएफ गोताखोर पुलिस के जवान बराबर निगरानी बनाए हुए रहे इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा निरंकार सिंह शिवपूजन यादव एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सहित जनपद के सभी सी ओ अपने अपने सर्किल में क्षेत्र में मुस्तादी के साथ अपनी दायित्व का निर्वहन करते हुए घाटो पर मुस्तैद रहे।

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:16

10 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

खजनी गोरखपुर।थाना क्षेत्र के 10 हजार के इनामिया पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया के निर्देश पर छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए गस्त पर निकले खजनी थाने के दारोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बोंगा गांव से 10 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार खजनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 351/2023 की धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांक्षित थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव के निवासी मोनू पाण्डेय उर्फ बृजभूषण पाण्डेय पुत्र उमेश पाण्डेय उम्र 30 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर बोंगा गांव से गिरफ्तार कर थाने पर ले आने के बाद विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रेमचन्द वर्मा,रामेन्द वर्मा अनुज यादव,राहुल यादव शामिल रहे। बता दें कि पुलिस लंबे समय से 10 हजार के इनामी पशु तस्कर की तलाश में थी,और आखिरकार रविवार को उसे सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की जानकारी दी गई।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:48

गोरखपुर के खजनी में व्यापारियों को पटाखा बेचने के अनुमति पत्र नहीं मिली, एक-एक हजार शुल्क देकर लगी थी दो दर्जन दुकानें

गोरखपुर- कस्बे में दीपावली और छठ पूजा के मौके पर पटाखे बेचने वाले कुल 24 व्यापारियों ने कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट स्कूल परिसर में अपनी दुकानें लगायी थी। तहसील प्रशासन से पटाखे बेचने के लिए अनुमति पत्र प्राप्त करने के लिए कुल 24 पटाखा व्यापारियों से एक-एक हजार रुपए हर व्यापारी से लिए गए थे।

बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी विस्फोटक नियम, 2002 के फॉर्म एलई-5 में पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस होना आवश्यक है। दीपावली के मौके पर तहसील प्रशासन द्वारा आतिशबाजी रखने और बेचने के लिए अस्थायी दुकानों के लिए अनुमति पत्र जारी किया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकरीगंज और भैंसा बाजार के 16 व्यापारियों और कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत में 3 व्यापारियों ने तहसील में शपथ पत्र चालान भर कर अनुमति पत्र प्राप्त किए थे। किंतु खजनी कस्बे में 24 व्यापारियों से एक-एक हजार रुपए प्रति व्यापारी शुल्क लिए जाने के बाद भी उन्हें अनुमति पत्र नहीं मिला। उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार ने बताया कि पटाखों को बेचने के परमीशन देने के लिए 500/-₹ का (शुल्क) चालान भरा गया है।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:43

समाधान दिवस में फफक कर रो पड़ी फरियाद लेकर पहुचीं महिला

गोरखपुर- तहसील मुख्यालय में आयोजित नवंबर माह के आखिरी सामाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राजू कुमार के समक्ष कुल 61 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए। जिनमें सिर्फ एक फरियादी की समस्या का मौके पर समाधान कराया गया।

एसडीएम के समक्ष पहुंची भेऊंसा उर्फ बनकटां गांव की विधवा महिला कविता सिंह प्रार्थनापत्र देते ही फफक कर रो पड़ी। उन्होंने बताया कि दो महीने से खजनी ब्लॉक से कुटुंब रजिस्टर की नकल लेने के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं। निराश और मजबूर होकर यहां आई हैं। महिला ने कुटूंब रजिस्टर की नकल दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल नकल दिलाने के लिए आदेशित किया।

समाधान दिवस में कुल 61 आवेदन आए, जिनमें एक मामले का निस्तारण किया गया। मौके पर तहसीलदार दीपक गुप्ता, नायब तहसीलदार हरीश यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि सबेरे 10:20 बजे तक एसडीएम के अलावां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। मीटिंग हॉल में लगी कुर्सियां खाली रहीं। एसडीएम के पहुंचने के कुछ देर बाद तहसीलदार और धीरे-धीरे अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। बता दें कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाले संपुर्ण समाधान दिवस में सभागार अधिकारियों से फुल हो जाता है। हॉल में बैठने की जगह नहीं रहती। किंतु छठ पर्व के कारण आज हर बार की अपेक्षा फरियादियों और अधिकारियों की संख्या कम रही।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:42

ड्यूटी पर नहीं जाती गांव की बहु सफाईकर्मी, इनके पति लगाते हैं हाजिरी

गोरखपुर- ब्लॉक क्षेत्र के चनहर गांव में नियुक्त महिला सफाईकर्मी गांव में कभी सफाई का काम करने नहीं पहुंचती। ग्रामवासियों ने बताया कि महिला सफाईकर्मी निशा सिंह पास के घईसरा गांव की बहु हैं और वह अपने घर में ही रहती हैं। उनकी जगह पर पति रविन्द्र सिंह गांव में जाकर हाजिरी लगाते हैं।

छठ पूजा पर्व पर गांवों में संपर्क मार्गों और जलाशयों के आसपास सफाई का काम चल रहा है किन्तु महिला सफाईकर्मी कभी अपना काम करने नहीं पहुंचीं। चनहर गांव के निवासी सुरेश,प्रह्लाद,शाकिर अली,मनोरमा देवी,सुमन आदि ने बताया कि हमने आज तक कभी महिला सफाईकर्मी को अपने गांव में देखा ही नहीं।

इस संदर्भ में एडीओ पंचायत खजनी तनवीर अशरफ ने बताया कि जांच के बाद संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:40

जिला कारागार में 30 महिला व चार पुरुष बंदियों द्वारा मनाया जाएगा छठ पर्व, तैयारियां पूरी

गोरखपुर- सूर्य उपासना के महा छठ पर्व जिला कारागार में बंद महिला बंदियों द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर जिला कारागार प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिला बैरक और महिला बैरक के तरफ जाने वाले रास्तों पर रंग बिरंगी लाइटों को लगाया गया है। जिला कारागार परिसर में ही स्थित पोखरे में महिला बंदियों द्वारा उगते व ढलते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाएगा।

छठ पर्व पर व्रत से संबंधित समस्त सामानों, मिट्टी कब बर्तन, सुप, फल, पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था भी जिला कारागार प्रशासन द्वारा कराया गया है। जिला कारागार में कुल 30 महिला बंदी व चार पुरूष बंदियों द्वारा छठ पर्व किया जाएगा। जिसमे एक मुस्लिम पुरुष बन्दी भी शामिल है। ये जानकारी जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने दी।