Gaya

Nov 16 2023, 22:17

घर में घुसकर महिला से इज्जत लूटने के प्रयास और बक्सा तोड़कर कीमती सामान लेकर जाने वाला एक आरोपी को गया पुलिस ने दबोचा

गया। बिहार के गया में धनगाई थाना की पुलिस ने पाँक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप यादव है जो धनगाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि धनगाई थाना में वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके पति घर के बाहर वाले कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान प्रदीप यादव एवं उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा इन्हें अपने कब्जे में लेकर घर का दरवाजा खुलवाया गया और जैसे ही दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने इज्जत लूटने का प्रयास करने लगा।

जब बीच बचाव में जब उनकी नाबालिक पुत्री आई तो प्रदीप यादव के द्वारा उनकी पुत्री का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा, और उनके घर के अंदर रखा बक्सा को तोड़कर सोने का चैन, कीमती सामान एवं नगद रुपए लेकर चला गया। इस संबंध में धनगाई थाना में कांड संख्या 36/2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

जिसके बाद लंबित कांड में वांछित फरार/आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। शेष अन्य आरापी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gaya

Nov 16 2023, 20:48

अलग अंदाज में दिखे पीएम मोदी, बच्चों के साथ मस्ती करते आए नजर

#pm_modi_showed_magic_to_children

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एकदम अलग अंदाज में दिख रहे हैं। पीएम मोदी का ऐसा अंदाज शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिमसें वह बच्चों के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी कभी बच्चों का सिर लड़ाते हैं तो कभी अपने माथे पर सिक्का चिपकाते दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल!

वीडियो की शुरुआत में नरेंद्र मोदी दो बच्चों के कान पकड़े दिख रहे हैं। वे दोनों का सिर एक-दूसरे से टकराते हैं। इसके बाद वह सिक्का की मदद से उन्हें जादू दिखाते हैं। पीएम सिक्का अपने माथे पर रखते हैं और चिपका लेते हैं। इसके बाद हाथ से अपने सिर के पिछले हिस्से को हल्के से ठोकते हैं, जिससे सिक्का उनके दूसरे हाथ में गिरता है। इसके बाद पीएम मोदी वही जादू बच्चों के साथ करते हैं। पीएम पहले छोटी बच्ची के माथे पर सिक्का रखते हैं और हल्का दबाते हैं मानों चिपकाने की कोशिश कर रहे हों। इसी दौरान वह सिक्के को हाथ में छिपा लेते हैं। वह बच्ची को कहते हैं कि सिर के पिछले हिस्से को हाथ से ठोको। बच्ची ऐसा करती है, लेकिन सिक्का नहीं गिरता। इसी तरह वह छोटे बच्चे के साथ भी करते हैं। बाद में वह सिक्का बच्चे को दे देते हैं।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर करने के बाद इसे एक घंटे में 8 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने बच्चों के साथ वक्त बिताया हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे चुके हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने बच्चों से मुलाकात की थी। तब पीएम मोदी ने बच्चों के साथ तस्वीर को एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, "मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।

Gaya

Nov 16 2023, 18:33

दो बोरा मादक पदार्थ डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गया/बाराचट्टी। जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपिया से बाराचट्टी पुलिस ने एक बाइक पर ले जा रहे दो बोरा मादक पदार्थ डोडा के साथ बाइक डोडा सहित तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसकी जानकारी देते हुए बाराचट्टी पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को अहले सुबह युक्त क्षेत्र में छापेमारी के लिए बाराचट्टी थाने के पुलिस निकली थी तभी युक्त तस्कर को खपिया में दो बोरा मादक पदार्थ डोडा कुल 48 किलो एक बाइक के साथ मौके से ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर का नाम पप्पू यादव पिता गोविंद यादव जो ग्राम है हाहेसाड़ी का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: गणेश गुप्ता

..

..

Gaya

Nov 16 2023, 18:29

डीएम-एसएसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्पॉट पर सूर्यकुंड में की ब्रीफिंग, बैरिकेडिंग को मजबूत करवाने का निर्देश

गया। कार्तिक छठ महापर्व 2023 के अवसर पर सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में संध्या अर्घ्य को ध्यान में रखते हुए आज रियल टाइम में अर्थात सूर्यास्त के समय पहुच कर व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया। 

सूर्यकुंड एव देव घाट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्पॉट पर सूर्यकुंड में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सूर्यकुंड छठ घाट पर भीड़ होने की पूरी संभावना है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहते हुए भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्य करते रहें। सूर्यकुंड निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग को मजबूत करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोताखोर तथा एसडीआरएफ की टीम लगातार मूवमेंट में रहे यह सुनिश्चित करावे।

उन्होंने कहां की भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करें सेपरेट एंट्री एवं सेपरेट एग्जिट प्वाइंट रखें। रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखें। आने एवं जाने वाले रास्ते को साफ सुथरा के साथ-साथ समतल रखें। देवघाट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी में किए गए बैरिकेडिंग को और आगे तक अच्छे गुणवत्ता के साथ बैरीकटिंग करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फल्गु नदी के दोनों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि गयाजी डैम निर्माण होने के कारण छठ पर्व एक चैलेंज के रूप में रहेगा। भीड़ नियंत्रण की पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। इसके साथ ही नाव सहित एसडीआरएफ की टीम तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोर मौजूद रहे, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएं। 

सूर्यकुंड में पानी में उतारने हेतु कुल 7 सीढ़िया है वर्तमान पानी की उपलब्धता को देखते हुए दो सीढ़ी और पानी कम करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया की क्षमता से अधिक सूर्यकुंड में श्रद्धालु प्रवेश नहीं करेंगे इसे सुनिश्चित करेंगे। क्षमता से अधिक भीड़ होने से एंट्रेंस गेट पर काफी दबाव पड़ता है। गेट पर भीड़ प्रबंधन काफी अच्छा से करना होगा। हर हाल में पूर्वी द्वार से ही सूर्यकुंड में एंट्री दिया जाएगा साथ ही पश्चिमी द्वार से श्रद्धालुओं को एग्जिट करवाया जाएगा। जैसे ही सूर्यकुंड में भीड़ क्षमता के अनुरूप भर जाएगा उसके बाद भीड़ को डायवर्ट कर करके देवघाट भेजना होगा। वॉकी टॉकी के माध्यम से भी सूर्यकुंड देवघाट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर पदाधिकारी भीड़ कंट्रोल करेंगे। छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग व्यक्ति एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान रखना होगा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट करवाते रहेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर हाल में सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दोपहर 12:00 बजे अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर मौजूद रहना सुनिश्चित करेंगे। बैरिकेडिंग एवं ट्रॉली के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को कतार बद्ध एंट्री एवं एग्जिट करवाया जाएगा। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार पूरी शालीनता रखेंगे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नाव के माध्यम से देवघाट सीताकुंड पंचदेव घाट का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। पंचदेव घाट निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया कि ऊपर से धारा के साथ आ रहे काई को साफ करवाने का निर्देश दिया साथ ही काई युक्त पानी को हटाने को कहा ताकि साफ पानी मे अर्घ्य दिया जा सके। निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, वरीय उप समाहर्ता गण, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सेहत अन्य प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एव पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Nov 16 2023, 16:40

छठ पर्व से पहले बदल गए गया के ट्रैफिक व्यवस्था, बड़े वाहनों का प्रवेश पर रहेगी रोक, जानिए

गया। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगी। 18 नवंबर को करना होगा और 19 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और उसके अगले दिन यानी 20 नवंबर को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा छठ घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है और तमाम व्यवस्था मुहैया कराने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सूप, दौरा, नारियल और छठ पूजा की तमाम सामग्रियों से बाजार सज गई है। ऐसे में छठ व्रतियों को सुविधा को देखते हुए गया में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। 

01. छठ पर्व के अवसर पर गया शहर में आने वाले बड़ी वाहनों का प्रवेश दिनांक 19.11.2023 के 12:00 बजे अपराहन से दिनांक 20.11.2023 को दोपहर 12.00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

2. नो इण्ट्री की अवधि में पटना की ओर से आने वाले वाहन दिनांक 19.11.2023 को पटना पथ में कड़ी नवादा के पास रुकेंगी। 

03. नो इण्ट्री की अवधि में डोभी की ओर से आने वाली बड़ी वाहन मगध विश्वविद्यालय थाना के पहले ही रुकेगी।

04. नो इण्ट्री की अवधि में चेरकी की ओर से गया आने वाले बड़ी वाहन चेरकी थाना के पहले ही रूकेंगी।

5. नो इण्ट्री की अवधि में नवादा की ओर से गया आने वाले बड़ी वाहन मानपुर में मेहता पेट्रोल पम्प के समीप ही रुकेगी।

06. नो इण्ट्री की अवधि में खिजरसराय की और से गया आने वाले बडी वाहन बुनियादगंज थाना के पास ही रुकेगी।

वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहर

01. छठ पर्व के अवसर पर दिनांक 19.11.2023 से दिनांक 20.11.2023 तक जी०बी० रोड में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

02. चाँद चीरा पूर्वी गेट से सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 03. बंगाली आश्रम से विष्णुपद में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

04. बाटा मोड से टेकारी रोड से दोपहिया वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 05. कोईरीबारी मोह से विष्णुपद जाने वाले मार्ग के सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित सोगा (वाहन पार्किंग - जिला स्कूल या धर्मशभा भवन)।

06. नारायणी पुल से विष्णुपद थाना की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (वाहन पार्किंग- बाईपास पुल के पास

एकल मार्ग ( One Way) गया शहर

01. केन्दुई घाट जाने वाले वाहन सिकड़िया मोड़ से होते हुए गेट नं0 05 से पहाड़पुर घुघरी टॉड बाईपास होते हुए जायेंगे। यह मार्ग एकल होगा। छठ पूजा के उपरांत सभी वाहन राजापुर मोड़-नोड 2-मोड 1- दोमुहान होते हुये वापस सिकड़िया मोड़ की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे।

02. शहर के अन्य क्षेत्रों से सिकड़िया मोड होकर केन्दुई घाट तक जा सकेंगे।

3. गेवाल बिगहा मोड-शहमीर तक्या मोड- मंगलागौरी मोड़ माडनपुर मोड़-घुगड़ी टॉड बाईपास पॉलिटेकनिक कॉलेज।

पैदल मार्ग- गया शहर

01. छठवर्ती एवं श्रद्धालु चाँदचौरा पूर्वी गेट से सूर्यकुण्ड पैदल ही जायेंगे। यहाँ वाहन संचालन निषेध है।

02. बंगाली आश्रम से विष्णुपुद तक पैदल ही जायेंगे। इस मार्ग में वाइन का प्रवेश वर्जित रहेगा.

3. केन्दुई घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (कन्दुई मैदान) में रखकर घाट की और पैदल जायेंगे।

04. पितामहेश्वर घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (जिला स्कूल एवं धर्मसभा भवन परिसर में रखकर घाट की और पैदल जायेंगे।

05. रामशीला घाट पर जाने वाले छठ वर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (कुष्ठ आश्रम परिसर) में रखकर घाट की ओर पैदल जायेंगे।

पार्किंग- गया शहर

विभिन्न घाटों पर जाने के लिए छठवर्ती एवं श्रद्धालु घाटों के समीप निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन खड़ा करेंगे।

01. केन्दुई घाट, पॉलिटेकनिक घाट जाने वाले केन्दुई मैदान/पॉलिटेकनिक कॉलेज/आई०टी०आई० परिसर में वाहन को पार्क करेंगे।

02. झारखण्डी घाट जाने वाले लोग पॉलिटेकनिक कॉलेज / आई०टी०आई० परिसर में वाहन को पार्क करेंगे।

03. पितामहेश्वर घाट जाने वाले लोग जिला स्कूल परिसर/धर्म सभा भवन मैदान में वाहन को पार्क करेंगे।

04. रामशीला घाट जाने वाले लोग कुष्ठ अस्पताल परिसर में वाहन को पार्क करेंगे।

05. सूर्य पोखर, मानपुर जाने वाले लोग पोखर के पास खाली मैदान में वाहन को पार्क करेंगे।

06. सूर्यकुंड जाने वाले लोग कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गाँधी मैदान में वाहन को पार्क करेंगे।

07. देवघाट जाने वाले लोग कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गाँधी मैदान में वाहन को पार्क करेंगे।

08. सीताकुंड जाने वाले लोग पंचदेव धाम के खाली मैदान एवं निर्माणाधीन बाईपास के किनारे में वाहन को पार्क करेंगे।

09. सिंगरास्थान जाने वाले लोग पुलिस लाईन के पास में वाहन को पार्क करेंगे।

Gaya

Nov 16 2023, 16:11

चंद्रयान-3 के लॉन्‍चर व्हीकल का एक हिस्सा अनियंत्रित होकर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौटा, पैसिफिक ओशन में हो सकता है क्रैश

#chandrayaan3launchrocketlvm3m4partentersearth_atmosphere

इस साल 23 अगस्त की तारीख को भारत ने चांद के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवा कर इतिहास रच दिया था। चंद्रयान के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर सौरमंडल निर्माण के रहस्य, पानी और कई चीजों पर रिसर्च किया था।इस बीच खबर आ रही है कि चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में ले जाने वाले लॉन्च व्हीकल एलवीएम3एम4 के ऊपरी क्रायोजनिक हिस्से ने बुधवार को धरती के वातावरण में अनियंत्रित वापसी की है। इसकी जानकारी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने दी।

प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश

इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का ‘क्रायोजेनिक’ ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से फिर से प्रवेश कर गया है। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि रॉकेट बॉडी जो कि चंद्रयान-3 यान का हिस्सा था, वह पृथ्वी के वायुमंडल में वापस से प्रवेश कर गया है रॉकेट का यह हिस्सा धरती के वायुमंडल में 15 नवंबर की दोपहर करीब 2.42 बजे दाखिल हुआ। बता दें कि रॉकेट बॉडी के फिर से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश इसके प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुई है।

धरती पर कहां होगा रॉकेट के हिस्से का इम्‍पैक्‍ट

इसरो के मुताबिक, इसका इम्पैक्ट पॉइंट उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है। फाइनल ग्राउंड ट्रैक भारत के ऊपर से नहीं गुजरा। इसरो ने कहा कि उसने दुर्घटनावश होने वाले किसी भी संभावित विस्फोट के जोखिम को कम करने के लिए सभी अवशिष्ट प्रणोदक और ऊर्जा स्रोतों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यान के इस ऊपरी चरण को निष्क्रिय कर दिया था। ऐसा अंतरिक्ष मलबा निस्तारण के लिए तय संयुक्त राष्ट्र और आईएडीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। इसरो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रॉकेट बॉडी को निष्क्रिय करना और मिशन के बाद उसका निपटान फिर बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता को संरक्षित करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

बता दें कि लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर ने अपने मिशन को सफलता से अंजाम देकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कई रिसर्च की थी। काम समाप्त होने और चंद्रमा में अंधेरे का समय आने के बाद इसरो ने दोनों उपकरणों को स्लीप मोड में डाल दिया था। हालांकि, विक्रम लैंडर के रिसीवर को ऑन ही रखा गया था ताकि इससे धरती से दोबारा संपर्क स्थापित किया जा सके।

Gaya

Nov 16 2023, 15:40

बापू सभागार मे आयोजित समारोह मे 4 हजार से अधिक लाभुकों को सीएम नीतीश ने दिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त, फिर उठाई राज्य को विशेष दर्जा के मांग की बात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण,और प्रथम किस्त वितरण समारोह में शिरकत कर 4 हजार से अधिक लाभुको किस्त की राशि सौंपे. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने यही सभी तपके के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरूआत की है. इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि लोग लाभ ले सकें. 

उन्होंने लगे हाथ अपने बड़े भाई लालू व राबड़ी राज पर भी सवाल खड़े कर दिए . कहा कि पहले कुछ यहां काम होता था. हम जब यहां आए तो सभी क्षेत्रों में काम शुरू कराया. 

नीतीश कुमार ने राजद कोटे के उद्योग मंत्री समीर महासेठ को सलाह देते हुए कहा कि हमारी बात को सुनिए,तभी काम हो पायेगा. पहले यहां क्या था...हम जब 2005 में यहां आये तब जाकर इस तरह की योजनाओं को लाए हैं. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से ऐलान किया है वे विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर अभियान शुरू करने वाले हैं. गांव-गांव जाकर यह डिमांड किया जाएगा कि विशेष राज्य का दर्जा दो. अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया तो तेजी से विकास होगा. 

कहा कि केंद्र सरकार कोई काम नहीं कर रही, कोई मदद नहीं मिल रहा. अगर स्पेशल स्टेटस मिल गया तो बिहार के पिछड़े लोगों का दो सालों में ही विकास होंगे. 

वहीं मीडिया कौ आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया वाला हमारा छापता नहीं है. केंद्र ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है.

पटना से मनीष प्रसाद

Gaya

Nov 16 2023, 13:58

राजस्थान में बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, 450 में गैस सिलेंडर, जानें पिटारे में और क्या?

#rajasthanassemblyelection2023bjpelectionmanifesto 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में हैं।बीजेपी अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र कहती है। राजस्थान के लिए इसका नाम 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ रखा गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के पिछले पांच साल के कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं के जरिए किसानों को बीजेपी ने आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्रों का जिक्र किया और कहा कि सात महीने में छह लाख सरकारी नौकरी युवाओं को दिए हैं।

संकल्प पत्र में जनता से कई वादे

राजस्थान के लिए बीजेपी ने इस संकल्प पत्र में जनता से कई वादे किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर जिले में महिला थाना खुलेगा। हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया जाएगा। बच्ची के पैदा होने पर उसे सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा। बीजेपी सरकार बनने पर सीएम फ्री स्कूटी और लखपति योजना लाएंगे। इसी तरह गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जाएगी। 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार बनने पर पांच साल में ढाई लाख सरकारी नौकरी देंगे।

बीजेपी के घोषणापत्र के तीन पिलर

जेपी नड्डा ने बताया कि बीजेपी के घोषणापत्र के तीन पिलर हैं। इनमें विकास के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का मंत्र; दूसरा, गांव-गरीब, वंचित, पीड़ित, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं को सशक्त करना और तीसरा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोड़ देना शामिल है।

घोषणा पत्र बीजेपी के लिए रोडमैप-नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, अन्य पार्टियों के लिए घोषणा पत्र महज औपचारिकता है, लेकिन बीजेपी के लिए यह विकास का रोड मैप है। हम इसमें लिखे शब्दों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारा इतिहास है, हमने जो कहा है वो किया है। जो नहीं कहा है, वो भी किया है।

Gaya

Nov 16 2023, 10:42

सेमीफाइनल मे शानदार जीत हासिल कर विश्व कप के फाइनल मे पहुंचने पर सीएम नीतीश ने टीम इंडिया को दी बधाई

डेस्क: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात देकर 2019 के सेमीफाइनल की हार का बदला ले लिया। 

इधर भारत के इस शानदार जीत पर बिहार के सीएम नीतीश ने दी बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है भारतीय टीम की शानदार जीत और फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। साथ ही फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि यह मैच विराट कोहली के लिए खास रहा, जिसमें उन्होंने वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर गेंदबाजी में फिर से कमाल दिखाया।

चौथी बार फाइनल में पहले खेलते हुए भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105) के धुआंधार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई। डेरिल मिचेल ने शानदार 134 रन बनाए। भारत ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

Gaya

Nov 16 2023, 10:20

वर्ल्ड कप-2023: भारतीय टीम की ‘विराट’ जीत, न्यूजीलैंड से लिया 2019 की हार का बदला

#ind_vs_nz_team_india_beat_new_zealand_in_odi_world_cup_semi_final

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 12 साल के बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।दूसरे सेमीफाइनल को जीतने वाली टीम से भारत का फाइनल में मुकाबला खेला जाएगा।टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। 

भारत की जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का योगदान अहम रहा। कोहली ने 117 और अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात विकेट अपने नाम किए। तीनों ने मिलकर भारत को लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में नहीं हारने दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई। भारत की जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का योगदान अहम रहा। कोहली ने 117 और अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 47 रन की तूफानी पारी खेल कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि बीच में रिटायर्ड हर्ट होने वाले शुभमन गिल ने अंतिम ओवर में वापसी की और कुल 66 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली. केएल राहुल 20 गेंद पर 39 रन बना कर नाबाद रहे.

वहीं, मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट झटके। भारत की तरफ से वनडे में यह बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है।

रोहित एंड कंपनी ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर 12 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।2011 में वो वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेली थी और चैंपियन बनी थी।महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी।इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। उस मैच में एमएस धोनी के रनआउट ने भारत में करोड़ों दिलों को तोड़ दिया था। उस रनआउट के बाद मैच पूरी तरह से पलट गया था और भारतीय टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। उस वक्त से ही भारतीय फैंस को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और मौके की तलाश थी और यह मौका इस वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में मिल ही गया और भारत ने अपना बदला ले लिया।

भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।