भारतीय किसान मजदूर ( संयुक्त मोर्चा) के महानगर अध्यक्ष ज़ीशान सिद्दीकी द्वार नगर कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा संगठन सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का कुनबा बढाने और किसानों व मजदूर के मुद्दे मज़बूती से उठाने पर विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान योद्धा चौधरी शाह आलम की सहमति से नगर कमेटी का कुनबा भड़ाया गया।

इन्हें संगठन में मिले नियुक्ति पत्र

रोशन सिद्दीकी को नगर मंत्री, शकील मलिक को महानगर सलाहकार, शारिक मलिक को महानगर महासचिव, अनीस खान को नगर सचिव, याक़ूब मंसूरी को नगर सचिव नियुक्त किया गया।

सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने कहा कि हम अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं और, साथ ही संगठन का आभार प्रकट करते हुए किसान योद्धा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिय।

मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा की हमारे प्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम हमेशा किसान व मजदूर की लड़ाई लड़ने का काम करते है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी हमेशा अपने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं यह हर समय किसान व मजदूर की लड़ाई लड़ने के लिए तथ पर रहते है।

मोके पर शकील राणा प्रदेश प्रवक्ता नगर प्रभारी शाहिद राजा

इस्लाम उर्फ़ खन्ना नगर युपाध्यक्ष

सलीम सिद्दीकी नगर सचिव

नगर मिडिया प्रभारी ज़ीशान भाई।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में युवा मंडल अध्यक्ष ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के युवा मंडल अध्यक्ष शाहबाज़ त्यागी ने ग्राम कुटेसरा में अपने आवास पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर नियुक्ति पत्र सौंपे शाहबाज त्यागी ने लोगो को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की नीतियों के बारे मैं किसानो मजदूरों अवगत कराकर चलाया सदस्यता अभियान, शाहबाज त्यागी ने कहा एकता मे ताकत होती है जब किसान मजदूर एक साथ एक मंच एक झंडे के नीचे आकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो किसी भी लड़ाई को आसानी से लड़ा जा सकता है। 

शाहबाज त्यागी युवा मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर ग्राम पावटी खुर्द मैं पहुंच कर की ग्राम अध्यक्ष पावटी शादाब त्यागी व उसकी टीम से ग्राम अध्यक्ष के आवास पर मुलाकात कर संगठन को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की

इसी मौके पर उन्होंने नोमान त्यागी को ग्राम महासचिव कुटेसरा नियुक्त किया, आसु मलिक को ग्राम सचिव नियुक्त किया, सत्तार को ग्राम सदस्य पद पर नियुक्त किया, आदि छोटन, जरीफ अहमद मोजूद रहे।

शिवसेना क्रांति सेना ने कतर जेल में जासूसी के आरोप में बंद पूर्व नौ सैनिकों की हो रिहाई, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना व क्रांतिसेना के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सोपा गया ज्ञापन का विषय अब से 14 माह पूर्व अक्टूबर 2022 में कतर की एक कंपनी में कार्य कर रहे हैं ।भारत के आठ वरिष्ठ पूर्व सैनिक अधिकारियों को कतर सरकार ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और वहां की कोर्ट द्वारा उन्हें फांसी की सजा सुना दी गई कतर सरकार द्वारा उन पर जासूसी का आरोप लगाकर ही यह कुकर्त्य किया गया ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य कतर सरकार पर भारत सरकार द्वारा कार्यवाही करके पूर्व नौसैनिकों को कतर की जेल से रिहा कर भारत वापस लाना है।

आज जब जिला कार्यालय प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर स्थित शिवसेना क्रांतिसेना कार्यलय से कार्यकर्ता और पदाधिकारी जब मुजफ्फरनगर कचहरी जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे तो पूर्व सूचना के बावजूद भी वहां कोई अधिकारी उपस्थित न मिलने पर शिवसेना क्रांतिसेना कार्यकर्ता व पदाधिकारी आक्रोश में आ गए और वहीं धरने पर बैठ गए धरने पर बैठते ही वह मौजूद कर्मचारी और अधीनस्थ अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत ही जिला अधिकारी प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर ज्ञापन स्वीकार किया तब कहीं जाकर शिवसैनिक व क्रांतिसैनिक शांत हुए और ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी।

मीडिया से रूबरू जिला अध्यक्ष क्रांति सेना आनन्द प्रकाश गोयल ने ज्ञापन संबंधी अपना वक्तव्य रखा और मौके पर ही किसान क्रांतिसेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने जिस वक्तव्य रखने की शैली के लिए चौधरी शक्ति सिंह जाने जाते हैं उसी शैली में मिडिया के सामने अपना वक्तव्य रखते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि कतर की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों को भारत सरकार द्वारा कार्यवाही करके जल्द ही वापस रिहा कर नहीं बुलाया गया तो शिवसेना व क्रांतिसेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी और यदि जरूरत पड़ी को भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाने का प्रयास किया जा सकता है।

लिहाजा भारत सरकार कतर के द्वारा किए गए इस कुक्रत्य के विरोध में कार्यवाही करते हुए जिस कृत्य द्वारा भी पूर्व नौसैनिकों को वापस लाया जा सके वह प्रयास सरकार करें / इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना डॉक्टर योगेंद्र शर्मा , मंडल अध्यक्ष क्रांतिसेना शरद कपूर ,मंडल अध्यक्ष किसान क्रांतिसेना चौधरी शक्ति सिंह, जिला अध्यक्ष क्रांतिसेना आनंद प्रकाश गोयल , जिला अध्यक्ष उद्योग सेना देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी ,जिला सचिव सुशील सैनी ,राजेश कश्यप, संजय गोयल, वसंत कश्यप, आशुतोष शर्मा ,संजीव कुमार वर्मा ,सुशील कुमार, ललित रोहिल्ला, उज्जवल शर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा , पिंकू कुमार, रूपराम कश्यप, राजेंद्र तायल, बबलू ठाकुर, अर्जुन मलिक, चंद्र सिंह कश्यप ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दूसरे दिन भी सपाइयों ने मतदान केंद्रों पर दिखाई सक्रियता

मुज़फ्फरनगर। वोटर अभियान में सपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने अभियान के दूसरे दिन भी सक्रियता दिखाते हुए मतदान केंद्रों पर रहकर नई व छुटी तथा संशोधन वोट को बनवाने के प्रयास किये।

अभियान में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सहित प्रमुख सपा नेताओं ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अभियान की सफलता के लिए प्रयास किये।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के साथ सपा नेता असद पाशा,हसीब राणा पीजी जैन कालेज, इस्लामियां इंटर सहित कई मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंचे।

सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत ने ग्राम नगला सहित कई गांवों में पहुंचकर अभियान के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जागरूक व सक्रिय किया।

वंही सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी ग्राम सन्धावली में मौहम्मद मेहंदी के साथ तथा सपा जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी डीएवी कालेज पर सपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट व फैसल राणा, नदीम राणा सुजड़ू के इस्लामियां मदरसे पर तथा सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने जोनी अरोरा व दुर्गेश पाल सहित जनता कन्या इंटर कालेज केवलपुरी पर तथा सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन मौलाना जोहर स्कूल सरवट, प्राईमरी पाठशाला मलहुपुरा व जैन इंटर कालेज पर सक्रिय रहे।

सपा से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन द्वारा जैन इंटर कालेज पर जिम्मेदारी निभाई गयी।सपा जिला उपाध्यक्ष अमलेश शर्मा व जिला सचिव रमेशचन्द शर्मा गांधी कालौनी व आदर्श कालौनी के मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे।खतौली नगर में सपा जिला सचिव इमरान सिद्दीकी, सपा नेता इरफान टैम्पू, वसीम सिद्दीकी,असलम फरीदी,इमरान व सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली पंडित सत्यदेव शर्मा,सपा नेता हाजी इकबाल,पंकज सैनी, काजी दानिश, शाहजेब एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी खतौली के कई मतदान केंद्रों पर वोट बनवाने के लिए सक्रिय रहे।

मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने नगर के फैज आम स्कूल व ग्राम मुकलम्पुरा सहित विधानसभा पदाधिकारी जाहिद खान,तौसीफ सलमानी ग्राम चुड़ियाला ग्राम नूनीखेड़ा में कुलदीप चौधरी, ग्राम सिकंदरपुर में डॉक्टर परवेज चांद मियां ने भोपा में सक्रिय रहकर वोटर अभियान में भूमिका निभाई

मीरापुर सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती मीरापुर कस्बे के मतदान केंद्र पर व ग्राम अल्मासपुर में मतदान केंद्रों पर सपा नेता जोगेंद्र सैनी एवं रिजवान कुरैशी जड़ौदा ग्राम में ग्राम तिसँग में सपा नेता इरशाद गुर्जर, चरथावल नगर में वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल त्यागी द्वारा ग्राम तावली में सपा जिला सचिव मेहरबान चौधरी,खालापार में युवा नेता अताउर्रहमान, सरवट सुभाषनगर के जय हिंद इंटर कालेज पर सपा नेता सलमान त्यागी द्वारा वोटर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई गयी।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के युवा मंडल अध्यक्ष ने लोगों को सदस्यता ग्रहण कर सौंपे नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के युवा मंडल अध्यक्ष शाहबाज त्यागी ने ग्राम कुटेसरा में अपने आवास पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर नियुक्ति पत्र सौंपे शाहबाज त्यागी ने लोगो को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की नीतियों के बारे मैं किसानो मजदूरों अवगत कराकर चलाया सदस्यता अभियान , किसान मजदूर लगातार संगठन से सदस्यता ग्रहण कर अपना लगाव संगठन के पार्टी दिखा रहे है।

इसी मौके पर उन्होंने, आमिर त्यागी ( टाटा) ब्लॉक मीडिया प्रभारी चरथावल नियुक्त किया, रूकबान त्यागी को ब्लॉक सचिव चरथावल नियुक्त किया, जरीफ अहमद सदस्य ब्लॉक चरथावल नियुक्त किया, चौधरी सरताज को सदस्य ब्लॉक चरथावल नियुक्त किया, आदि छोटन, मास्टर इरशाद मोजूद रहे।

भाकियू की प्रथम कार्यशाला का सफल आयोजन प्रमाण पत्र बांटे गए

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में भारतीय किसान यूनियन की कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गड़वाल और सहारनपुर मण्डल के पदाधिकारियों को खेती किसानी और अनुशासन के गुण सिखाए बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के जिले में कोई धरना प्रदर्शन नही होगा छोटी छोटी बात पर धरने नही होंगे सभी मंडलों में आज की तरह कार्यशालाओ का आयोजन 16 जनवरी से पहले किया जायेगा ।

पदाधिकारियों को खेती के गुण सिखाने और वैश्विक खेती योजना बताने के लिए दिल्ली से मुख्य वक्ता अफसर जाफरी और हरबीर सिंह पर्यावरण और कृषि विशेषज्ञों ने सबको संबोधित किया सहारनपुर और गड़वाल मंडल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे गए सफल कार्यशाला का आयोजन जहीर फारूकी ने कराया और सिसौली में यूनियन के बड़े कार्यालय के लिए सहयोग राशि पूरे पुरकाजी की तरफ से राकेश टिकैत को दी मुख्य रूप से विनय चौधरी प्रदेश महासचिव, ओमपाल मलिक राष्ट्रीय सचिव, गड़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, भाकियू प्रदेश महासचिव रवि मंडल अध्यक्ष नवीन राठी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर योगेश शर्मा हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री सहारनपुर जिलाध्यकश राजपाल सिंह शामली जिलाध्यक्ष कालिंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी मोनू चौधरी आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिवसेना क्रांतिसेना ने तूफानी दौरा कर चलाया जागरूकता अभियान व किया जनसंपर्क


मुजफ्फरनगर। शिवसेना ,क्रांतिसेना, व किसान क्रांतिसेना के पदाधिकारीयों द्वारा संयुक्त रूप से चरथावल क्षेत्र के चरथावल लुहारी खुर्द ,नगला राई ,मथुरा , सैदपुरा का तूफानी दौरा कर कार्यकतार्ओं व किसानों से जनसंपर्क किया गया और उन्हें पूर्व घोषित 20 नवम्बर की मुजफ्फरनगर हुंकार रैली जागरूक किया ,, जिसके लिए कार्यकतार्ओं व ग्राम वासियों ने आश्वस्त कराया कि 20 नवंबर 2023 को एक बड़ी संख्या के रूप में हुंकार रैली में शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उप प्रमुख शिवसेना योगेंद्र शर्मा, किसान क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह , मुकेश त्यागी जिला अध्यक्ष शिवसेना, शिवसेना नेता संजय गोयल व राजेश कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल अजय सैनी अनिल कश्यप नगला राई, डॉक्टर प्रवीण कुमार मुथरा ,बलजीत भगत जी सैदपुरा, आदि उपस्थित रहे।

श्रेष्ठ शिक्षक भी होंगे सम्मानित, सही शिक्षा सही मार्गदर्शन देगा आर्यवास एजुकेशन: आर्यनराज कौशिक

मुजफ्फरनगर। आर्यवास एजुकेशन द्वारा मुज़फ़्फ़रनगर में भोपा रोड पर स्थित होटल पलासा में तीन दिसंबर को दूसरे एजुकेशन मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज भाग लेंगे और मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से पचास मुफ़्त टेबलेट का वितरण किया जाएगा। मेले में ज़िले के श्रेष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मेले में विभिन्न बैंकों के स्टाल भी लगाए जायेंगे, ताकि मेधावी छात्रों को एजुकेशन लोन भी उपलब्ध कराया जा सके। मेले में 12 वी और ग्रेजुएशन के छात्र भाग लेंगे, मुजफ़्फ़रनगर के अलावा आसपास के जनपदों व कस्बों से भी ज्यादा छात्रों को बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य की योजना बनाई जा सके। आर्यवास एजुकेशन ने इससे पहले भी 11 फ़रवरी 2023 को मेले का आयोजन किया था, जिसमे 1000 से ज़्यादा छात्र छत्राओ ने भाग लिया था।

आर्यवास एजुकेशन ने तब भी छात्रों को मुफ़्त टेबलेट वितरण किया था। एजुकेशन मेले का उद्देश्य ज़िले के छात्र छत्राओ को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है। भोपा रोड स्थित होटल पलासा में आर्यवास एजुकेशन संस्था के डायरेक्टर आर्यनराज कौशिक ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता में एजुकेशन मेले के बारे में जानकारी दी है। इस अवसर पर शिशु प्रधान व विशाल कौशिक भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज में 24, 25 व 26 नवम्बर को आयोजित होगा फैशन स्पलैश

मुजफ्फरनगर- श्री राम कॉलेज के फाइन आटर्स डिपाटमेट द्वारा आयोजित होने वाले फैशन स्पलैश-2023 की तैयारियॉ जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। श्रीराम कॉलेज के कैम्पस में तीन दिवसीय फैशन स्पलैश का आयोजन 24, 25 एवं 26 नवम्बर 2023 को किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड और फिल्म और टीवी जगत की नामचीन हस्तियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरूष और महिला मॉडल्स शिरकत करेगें।

इस अवसर पर फाईन आटर्स डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय फैशन स्पलैश में बॉलीवुड और टीवी जगत की अनेक हस्तियां बडा आकर्षण रहेगी। मशहुर फिल्म अभिनेत्री मंदागिनी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल महक चहल तथा रियलिटी शो हीरो होण्डा रोडिज और बिग-बास दूसरे सिजन के विजेता आशुतोष कौशिक के आने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य फिल्म और टीवी से जुडी हस्तियों के आने की सम्भवानायें है। जिसके विषय में जल्द ही सूचना जारी की जायेगी।

डॉ धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक चलने वाले फैशन स्पलैश 2023 में 10 भारतीय फीमेल मॉडल्स और 10 मेल मॉडल्स के साथ-’साथ 10 इंटरनेशनल फीमेल मॉडल्स फैशन डिजाईनिंग के 90 विद्यार्थियो द्वारा डिजाईन किये गये परिधानों को पहनकर कैट वॉक करते नजर आयेगे। इसके साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्रायें भी अलग-अलग थीम पर तैयार परिधानों को पहनकर रैंप पर कदम ताल करते दिखार्इ्र देगे।

डॉ धीमान ने बताया कि विद्यार्थियो ने फाईन आटर्स विभाग के अध्यापकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के सुंदर और आकर्षक परिधानों को तैयार किया है। जिसमें फार्मल मेल और फीमेल वियर, साडी, लहंगा शेरवानी, कश्मीरी वियर, कोट-पेंट, कुर्ता, पजामा, गाऊन, हिजाब, स्कर्ल्ट टॉप, डैनिम वियर, नायरा कट वियर, कोर सैट वियर, स्टाइलिस्ट शर्त आदि विद्यार्थियों ने परिधानो की डिजाइनिंग के लिये विभिन्न प्रकार के परिधानों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इन परिधानों में सिल्क, कोटन, लिनन, ऊनी, सार्टन, चिकनकारी, डैनिम आदि की सहायता से तकरीबन साढे 550 परिधान विद्यार्थियो द्वारा डिजाईन किये गये है जो कि पूर्व में आयोजित हुये फैशन स्पलैश के दौरान डिजाईन हुये परिधान के मुकाबले काफी अधिक है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये ललित कला विभाग के निदेशक ने बताया कि फाईन आटर्स डिपाटमेंट का हमेशा से ही यह उददेश्य रहा है कि विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें मंच प्रदान किया जाये। उसी उददेश्य की पूर्ति के लिए फैशन स्पलैश का आयोजन विभाग द्वारा किया जाता है।

उन्होंन बताया कि फैशन स्पलैश के आयोजन से फैशन के विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिये बडा मंच मिलता है जिससे उनके आत्म विश्वास मे तो वृद्वि होती है साथ ही प्रोफेशनल स्क्लिस भी डर्वप होते है। आयोजित के लिये आनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है। उन्होने यह भी बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक शैली में वृद्वि करना है तथा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थी डिजाईन और शैली में आये नये ट्रैंडस से अवगत होते है।

इस अवसर पर ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियो को अपनी कला-कौशल दिखाना का अवसर प्राप्त होता है। जो उनकी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करता है।

वोट अभियान में मतदान केंद्रों पर डटे सपा पदाधिकारी, वोटरों को जागरूक करने में बीएलओ टीम के साथ निभाई जिम्मेदारी


मुजफ्फरनगर- सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी व वरिष्ठ सपा नेताओं की रणनीति पर चलते हुए वोटर बनाओ अभियान में सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मतदान स्थलों पर डटे रहे।सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने जनता कन्या इंटर कालेज केवलपुरी व नगर पालिका कन्या पाठशाला पर अपने समर्थकों के साथ स्वयं कमान सम्भालते हुए नई व छुटी तथा संशोधन वोट बनवाने पर जोर दिया।

सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी ने सपा कार्यकर्ता मौहम्मद मेहंदी व अन्य के साथ ग्राम सन्धावली,सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पँवार नीटू नई मंडी, पवन बंसल कृष्णापूरी मतदान केंद्र सपा जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी डीएवी कॉलेज जिला उपाध्यक्ष अमलेश शर्मा गांधी कालौनी बारात घर जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष अमीर कासिम एडवोकेट व जिला कार्यकारिणी सदस्य नदीम राणा ने सूजडू इस्लामियां मदरसा पर जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक शेरपुर एकता विहार तथा सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रजापति द्वारा अपने क्षेत्रीय मतदान स्थल पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने युवा नेता नदीम मलिक,नवेद रंगरेज़ व अन्य टीम के साथ जय हिंद इंटर कालेज, पीआर पब्लिक स्कूल सुभाषनगर व मौलाना जौहर स्कूल सरवट पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने इस्लामियां इंटर कालेज पर वरिष्ठ सपा नेता सपा जिला आमन्त्रित सदस्य कुशलपाल त्यागी द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ चरथावल के अनेक बूथों पर पहुंचकर वोट अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली पंडित सत्यदेव शर्मा ने सपा विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं सपा नेता आस मौहम्मद के साथ खतौली चीतोड़ा व अन्य कई मतदान केंद्रों पर विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी ने दिलशाद प्रधान सहित रोहाना व सपा नेता डॉ नरेंद्र सैनी ने रोहाना कलां के मतदान स्थलों पर सपा नेता असद पाशा इस्लामियां इंटर कालेज पर सपा जिला सचिव रमेश चन्द्र शर्मा बच्चन सिंह कालौनी पर सपा नेता सरदार तरनजीत सिंह गांधी कालौनी सपा जिला सचिव पवन पाल ने कुकड़ा मतदान केंद्र रामपाल सिंह पाल जनकपुरी में दुर्गेश पाल व जोनी अरोरा ने मिशन पब्लिक स्कूल व जनता कन्या इंटर कालेज पर विपिन त्यागी व उनकी टीम ने महामना इंटर कालेज सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने ग्राम धमात पूर्व प्रधान अनवार ने ग्राम भेंसरहेड़ी युवा सपा नेता शमी खान ने जैन औषधालय पर सभासद व सपा नेता शौक़त अंसारी दी मुस्लिम पब्लिक स्कूल व अन्नू क़ुरैशी सभासद द्वारा जैन कन्या पाठशाला, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव हाजी गुफरान ने ग्राम तेवड़ा स्कूल पर सपा नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती व अन्य सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मीरापुर के मतदान स्थलों पर मौजूद रहकर वोट अभियान में वोट व संशोधन के फार्म भरवाए। सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान एडवोकेट के द्वारा ग्राम ककरौली में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अजय कुमार द्वारा अपने समर्थको के साथ भोकरहेड़ी के मतदान केंद्रों पर सपा छात्र सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा चौधरी ने छोटूराम इंटर कालेज पर सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान व सपा नेता अनेश उपाध्याय, सपा जिला सचिव लोकेश कश्यप द्वारा ग्राम शाहजुड्डी ग्राम भोराकला, ग्राम पलड़ी सपा जिला सचिव इकबाल कुरैशी ने शाहपुर में वोट बनाओ अभियान में लोगो को जागरूक करते हुए उनके वोट व संशोधन फार्म भरवाए।