Ranchi

Oct 30 2023, 15:41

राँची : चुटिया के समृद्ध इन्क्लेव में लिफ्ट में गिरकर एक शख्स की मौत,एसपी ने कहा मामले की पुलिस कर रही जांच

रांची में चुटिया के समृद्ध इन्क्लेव में लिफ्ट में गिरकर एक शख्स की मौत हो गई. शख्स लिफ्ट का इंतजार कर रहा था, बटन दबाने पर लिफ्ट आई, दरवाजा खुला और अंदर जाने पर शख्स गिर गया. इस हादसे पर रांची सिटी एसपी ने बयान दिया है.

 सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स लिफ्ट में घुसते ही चौथी मंजिल से नीचे गिर गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लिफ्ट का दरवाजा तो खुला, लेकिन प्लेटफार्म नहीं पहुंचा और शख्स लिफ्ट में घुस गया. फिर लिफ्ट में गिरने से उसकी मौत हो गयी. एसपी ने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच चल रही है.

Ranchi

Oct 29 2023, 19:32

गुरु जी के अलग राज्य का सपना पूरा करने के लिए विधायक लोबिन हेम्ब्रम झारखंड बचाओ मोर्चा के माध्यम से सरकार को दिखाएगी आईना


राँची: आज 29 अक्टूबर को झारखंड बचाओ मोर्चा का राज स्तरीय सम्मेलन कार्निवल वेंकट हॉल, डीबाडीह, रांची में हुआ। इसमें हजारों की संख्या में राज्य के सभी जिलों से झारखंड बचाओ मोर्चा के वरीय नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक सह विधायक लोबिन हेंब्रम मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लिए। तथा झारखंड को एक नई दिशा देने के लिए झारखंड बचाओ मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। सरकार से नाराज चल रहे लोबीन हेंब्रम बीच बीच मे सरकार को आईना दिखाने का काम करते रहे है। 

जल जंगल जमीन की रट सरकार में यहां के लोगो की जमीन सुरक्षित नहीं है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट होने के बावजूद भी मूलवासियों और आदिवासियों की जमीन धड़ल्ले से बेची जा रही है। 

अलग राज्य होने का जो गुरु जी का सपना था वो पूरा होते नही दिख रहा है। रोजगार की बात करे तो यहां के युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है।

Ranchi

Oct 29 2023, 17:49

जेपी नड्डा के रांची आगमन के बाद झामुमो ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा भाजपा के शासन में ED की औचित्य समाप्त हो चुका है, जेएमएम


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के झारखंड दौरे पर सियासत शुरू हो गई है।संकल्प यात्रा के समापन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आए और सभा में सरकार की जमकर आलोचना की है। इसपर पलटवार करते हुए झामुमो ने भाजपा और नड्डा पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने अपने सभा में कहा था की हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे एड लगी हुई है और वह भागते फिर रहे हैं। यहां पर लिकर, लैंड और सैंड के माफिया दनदना रहे हैं।

इनी सब मुद्दों को लेकर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा चलाए गए संकल्प यात्रा के अवसर पर खाली कुर्सी इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के पास अब जनाधार की कमी हो गई है। उन्हें नसीहत दी जाती है कि अब हाट बाजार के दिन और स्थान में जाकर जनसभा करें। जिससे भाजपा को कुछ जन आशीर्वाद प्राप्त हो पाए। 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने जेपी नड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आप लैंड स्कैम्प की बात करते आपकी सरकार ने तो पोर्ट और एयरपोर्ट जैसे सरकारी संस्थान को प्राइवेट के हाथों बेचने का काम किए है। जिसकी ईडी ने पूरी संपत्ति जप्त कर ली है उन्हें आप उपमुख्यमंत्री बनाने का काम किये। भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार केवल और केवल झूठ के सहारे चल रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हेमंत सोरेन को रोकना चाहती है। ईडी के माध्यम से हेमंत सोरेन को परेशान करना चाहती है, ताकि गरीबों का विकास कार्य प्रभावित हो। लेकिन उनका मंसूबा कभी सफल होने वाला नहीं है। 

भट्टाचार्य ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी पैसा का मनी लांड्रिंग हुआ है इस पर ईडी का कोई प्रतिक्रिया नहीं है, इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के शासन में ईडी का कोई औचित्य नहीं है।

Ranchi

Oct 29 2023, 14:40

ब्रेकिंग /राँची के नामकुम स्थित चाय बागान में कचरा जलाते समय विस्फोट,एक घायल

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बगान में कचरा जलाने के दौरान भयानक विस्फोट हुआ, जहां कचरा जला रहें बंटी नाम के युवक को गंभीर चोट आईं हैं. 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी. वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया.

Ranchi

Oct 29 2023, 11:51

कार सेंटर संचालक दीपक अग्रवाल अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पुलिस कर रही जांच


धनबाद : शनिवार की रात अपराधियों ने कार सेंटर नामक प्रतिष्ठान के संचालक दीपक अग्रवाल को नजदीक से गोली मार दी. इसके बाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. 

वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक ले गये, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया.

 घायल व्यक्ति को जलान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद जिला पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये हैं. वहीं गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है. इस संबंध में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है.सूत्र बताते हैं कि दीपक अग्रवाल अपनी दुकान पर बैठे थे. उसी समय ग्राहक बनकर कोई व्यक्ति आया और सामने से फायरिंग कर दी.

 गोली उनके गले की बाई ओर लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi

Oct 29 2023, 10:39

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत ने मेलेशिया को रौंद कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की, चीन ने भी खोला अपना खाता

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को हरा कर दूसरी जीत दर्ज की। मेजबान भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में मलेशिया को भी 5-0 से शिकस्त दे दी। 

वूमेन'एस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की ओर से वंदना कटारिया द्वारा सातवें और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने फिर 28वें मिनट में संगीता कुमारी के मैदानी गोल के दम पर अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। 28वें मिनट में ही लालरेमसियामी के मैदानी गोल की बदौलत एक और गोल के दम पर अपनी बढ़त को 4-0 तक पहु्ंचा दिया। भारत ने इसके 10 मिनट बाद ही ज्योति द्वारा किए गए मैदानी गोल के सहारे 5-0 का स्कोर कर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया। जापान की भी यह लगातार दूसरी जीत है। वही चीन और थाइलैंड के मैच में चीन ने थाईलैंड को 6-0 से करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। थाईलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे मेजबान भारत ने 7-1 से रौंदा था।

Ranchi

Oct 28 2023, 20:07

पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने थामा कांग्रेस का हाथ


रांची: आज 28 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाये जा रहे अभियान "आ अब लौट चलें" के तहत आज पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव इटकी रोड स्थित आगमन वैंक्वेट हॉल में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है कि लोगों का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गीताश्री उरांव आदिवासी महिला के रूप में काफी चर्चित रहीं हैं और आदिवासियों के बीच जा कर काम करना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना इनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि जब गीताश्री उरांव पार्टी छोडी थी तो वो किसी पार्टी में गई नहीं थी चूंकि इनके खून में कांग्रेस की विचार-धारा है और इनके आने से पार्टी को बल मिलेगा। 

वही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज खुशी की बात है कि गीताश्री उरांव जैसी मजबूत आदिवासी महिला की घर वापसी हुई है। यह एक सुखद पल है । इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। गीताश्री उरांव एक प्रखर नेत्री के रूप में जानी जाती है।

गीता श्री उराओ के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में गीताश्री उरांव की कार्य सराहनीय रहा है। इनके पारिवारिक विचार-धारा ही कांग्रेस का है।

Ranchi

Oct 28 2023, 19:29

पिछले 40 दिनों से झारखंड में चलने वाले भाजपा के संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा


कहा आने वाले चुनाव में झारखंड में खिलेगा कमल

राँची: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की आज (28 अक्टूबर) शनिवार को समापन रांची के हरमू मैदान में जनसभा के साथ हुआ। इस सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत किए।

बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से की थी। लगभग 40 दिनों तक चलने वाले यह यात्रा 10 अक्टूबर तक चला। आज इस संकल्प यात्रा का समापन है। इस समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर जे पी नड्डा आए है।

बाबूलाल मरांडी अपनी संकल्प यात्रा की शुरुआत सिदो कान्हू की जन्म स्थली भोगनाडीह से की वही समापन रांची के हरमू मैदान में हुआ। संकल्प यात्रा-जनसभा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला - भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हेमंत सरकार को 2024 में उखाड़ फेकेंगे और कमल का फूल खिलाएंगे यह संकल्प सभी कार्यकर्ता को दिलाया।

 उन्होंने वीर सपूतों को याद करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा के धरती पर संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

साथ ही मोदी सरकार के कारनामों को भी गिनाया। इस संकल्प यात्रा के अपार सफलता के बाद इस बात को दर्शाता है कि आने वाले चुनाव में झारखंड में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी संकल्प यात्रा 81 में से 75 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका है और आज 6 विधानसभा की जनता जुटी है पूरा सहयोग इस दरमियान मिला है।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को बताया भ्रष्टाचारी सरकार , संकल्प यात्रा के माध्यम से इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड प्रदेश में शुरू हुए संकल्प यात्रा में मिला जन समर्थन इस बात को प्रदर्शित करता है कि वर्तमान राज्य सरकार से राज्यवासी पूरी तरीके से असंतुष्ट दिख रहे हैं। इसका जवाब आने वाले चुनाव में मिलेगा। हेमंत सरकार जनता की चिंता न करके सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते है।

बरहाल देखने वाली बात यह होगी कि बाबूलाल मरांडी के इस संकल्प यात्रा के समापन के बाद झारखंड की जनता में कितनी संकल्प भर पाए है। आने वाले चुनाव 2024 में जनता किसे चुनती है और सरकार किसकी बनती है।

Ranchi

Oct 28 2023, 18:14

शराब घोटाला, मनी लांड्रिंग से जुड़े योगेंद्र तिवारी से 6दिनो तक ईडी और करेगी पूछताछ


राँची: शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को आज फिर से पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। आज रिमांड अवधि पूरा होने पर ईडी ने योगेंद्र तिवारी को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में किया पेश। पेशी के द्वारान ईडी ने कोर्ट से 6 दिनों की रिमांड बढ़ाने की मांग की। अदालत ने 6 दिनों की मंजूरी दी है।

रिमांड की अवधि 29 अक्टूबर से शुरु हो जाएगी। गौरतलब है कि योगेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी के बाद 8 दिनों तक रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ की है। पूछताछ में योगेंद्र तिवारी ने सहयोग नही किया है। इसके अलावा कागजी सबूत को भी मानने से इनकार कर दिया है।

बता दें, 19 अक्टूबर को झारखंड शराब घोटाला मामले में पूछताछ के क्रम ईडी ने कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके दूसरे दिन यानी 20 अक्टूबर को उन्हें पीएमएलएस की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां मामले में सुनवाई के दौरान योगेंद्र तिवारी से पूछताछ को लेकर ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों के रिमांड की मांग की लेकिन कोर्ट ने ईडी को 8 दिनों के रिमांड की स्वीकृति दी थी।

Ranchi

Oct 28 2023, 10:26

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: भारत ने पहले मैच में जीत से की शुरुआत

रांची : वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का शुरुआती मैच में ही भारत ने जीत दर्ज की। भारत और थाईलैंड के बीच 8.30 में शुरु हुआ। भारत ने सात गोल कर थाईलैंड पर जीत दर्ज की। जबकि थाईलैंड ने भारत के खिलाफ सिर्फ एक गोल ही कर सकी।

मैच के शुरू होने से पहले स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी हुई। सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की। संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक के दम पर मेजबान भारत ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपनी धमाकेदार शुरुआत की और थाईलैंड को 7-1 से हरा दिया।

मेजबान भारतीय टीम के लिए शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया। इसके बाद सलीमा टेटे ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। हालांकि दूसरे क्वार्टर में थाईलैंड ने भी अपना खाता खोल लिया और स्कोर 2-1कर दिया। मैच के अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने अपने आक्रमण को और ज्यादा तेज किया और 52वें मिनट में मैदानी गोल के सहारे थाईलैंड के खिलाफ 7-1 की बढ़त कायम कर ली और इसी स्कोर के साथ मैच में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

भारत के अलावा जापान ने मलेशिया को 3-0 से और कोरिया ने चीन को 1-0 से मात दी। इस चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए सभी छह टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।