मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने मतदान केंद्र पर बीएलओ को किया सम्म
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने मतदान केंद्र पर बीएलओ को किया सम्मानित।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 कि आज से शुरुआत हुई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने मतदान केंद्र 88 एवं 89 का निरीक्षण किया तथा बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ सेल्फी ली एवं उन्हें सम्मानित भी किया।इस बीच उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित अन्य जानकारियां भी ली तथा बीएलओ से कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं मतदाताओं को सभी सेवाएं उपलब्ध कराएं ताकि हमारे जिले में स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण हो सके और निर्वाचन में पारदर्शिता बनी रहे।आपको बता दें कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत बीएलओ द्वारा 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा वहीं ब्लैक एंड व्हाइट एवं पुअर क्वालिटी इमेज का सुधार फॉर्म 8 के माध्यम से किया जाएगा 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं वैसे मतदाताओं को चिन्हित कर फॉर्म भरा जाएगा।ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Voter.gov.eci.gov.in
या voter helpline app के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
इस दौरान उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता विनय मिश्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे।







एसपी की जांच टीम गठन के बाद ऑडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक को धमकी मिल रही है। ओडियो वाइरल करने वाले वाहन मालिक बबलू कुमार यादव ने बताया वाइरल ऑडियो उनका और जितेंद्र चौरसिया का है। जितेंद्र चौरसिया मिर्जाचौकी थाना का दलाल है। जितेंद्र थाना प्रभारी से बोलकर वाहन पकड़वाता है। फिर 60, 70 हजार से एक लाख रुपया तक फाइन मरवाता है। फाइन देकर छूटने पर उससे रेट तय कर ही वाहन चलाया जा सकता है। 16 चक्का का 20 हजार, 10 चक्का का 10 हजार व 12 चक्का का 15 हजार रुपया फिक्स करता है। गाड़ी पकड़ने व फाइन के डर से वाहन मालिकों को फिक्स रेट के अनुसार पैसा देना पड़ता है। ऑडियो मामले में अब उन्हें धमकी मिल रही है। जितेंद्र चौरसिया ने फोन कर ऑडियो वायरल करने वाले वाहन मालिक को कहा है कि थाना में लिख कर दे दो कि मजाक कर रहे थे। नहीं तो मिर्जाचौकी आनाजाना मुश्किल कर देंगे। मारपीट कर बाइक में हथियार डाल पकड़वा देंगे। उसने बताया कि पुलिस थाना के इंट्री माफिया जितेंद्र चौरसिया को छोड़ उन्हें पकड़ने की फिराक में लगी है। जबकि इंट्री माफिया मिर्जाचौकी में घूम रहा है। अब इस मामले में न्यायालय में सनहा दर्ज कराते हुए उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाएंगे। अब देखना या दिलचस्प होगा की क्या उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से मदद मिलती है या फिर माफियाओं के डर से उनकी आवाज दब जाएगी।

Oct 27 2023, 20:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k