थाना मड़ावरा का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण,मड़ावरा-महरौनी में पैदल गश्त कर सम्बन्धितों को दिये निर्देश
![]()
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक द्वारा थाना मडावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया। सम्पूर्ण थाना परिसर में समुचित लाइट प्रबन्ध एव साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को बेहतर व अद्यावधिक कराते हुए व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये। मुकदमों से संबंधित मालो का विधिक निस्तारण एवं सही रखरखाव, शस्त्रों की नियमित साफ सफाई रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक मडावरा को निर्देशित किया गया।
थाने में लम्वित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक मडावरा को निर्देंशित किया गया कि प्रतिदिन थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें। जमीनी संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देंशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कस्बा मडावरा क्षेत्रअंतर्गत पैदल गश्त किया गया पैदल गस्त के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने एव यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
व्यापारियों व आम जनमानस से संवाद किया गया एव समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। तथा दुकानों पर स्वेच्छा से सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। व्यापारियों, आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत कर आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाये रखने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त कराया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी मडावरा व क्षेत्राधिकारी महरौनी मय पुलिस फोर्स के साथ कस्बा महरौनी क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया पैदल गश्त के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने एव यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। व्यापारियों व आम जनमानस से संवाद किया गया एव समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। कस्बा महरौनी क्षेत्र में जगह जगह स्थापित दुर्गा पण्डाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी कर शारदीय नवरात्रि त्यौहार को शांति एव शौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील की गयी।
Oct 24 2023, 17:23