Ranchi

Oct 24 2023, 12:39

ब्रेकिंग : दुमका में 16 वर्षीय एक किशोर की भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला

झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला है. घटना रविवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक उसने किसी भैंस को अपनी मोटरसाइकल से टक्कर मार दी थी. जिसके बाद चार लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी.

Ranchi

Oct 24 2023, 12:37

ब्रेकिंग: देवघर में बड़ा हादसा,मुख्यालय से 50 किमी दूर एक बोलेरो नहर में गिरी, दो बच्चे समेत 5 की मौत


विजयदशमी के दिन देवघर में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल जिला मुख्यालय से दूर 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक बोलेरो चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बराज के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। जिसमें दो बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी।

Ranchi

Oct 24 2023, 12:26

ब्रेकिंग: देवघर में बड़ा हादसा,मुख्यालय से 50 किमी दूर एक बोलेरो नहर में गिरी, दो बच्चे समेत 5 की मौत


विजयदशमी के दिन देवघर में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल जिला मुख्यालय से दूर 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक बोलेरो चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बराज के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। जिसमें दो बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी।

Ranchi

Oct 24 2023, 12:16

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे देवघर,भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

देवघर: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शनिवार को देवघर पहुंचे. जहां उनका भाजपा के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. देवघर पहुंचने के बाद सबसे पहले वे डाबर ग्राम स्थित स्व शंकर पासवान के आवास पर पहुंचें और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से मुलाकात की और ढाढस बंधाया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे.

Ranchi

Oct 24 2023, 12:06

ब्रेकिंग: देवघर में बड़ा हादसा,मुख्यालय से 50 किमी दूर एक बोलोरो नहर में गिरी, दो बच्चे समेत 5 कई मौत


विजयदशमी के दिन देवघर में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल जिला मुख्यालय से दूर 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक बोलेरो चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बराज के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। जिसमें दो बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी।

Ranchi

Oct 24 2023, 12:03

ब्रेकिंग ,राँची: किशोरगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मरी गोली

राँची: दुर्गा पूजा के बीच रांची से बड़ी खबर सामने आयी है. राजधानी के किशोरगंज इलाके में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है. 

हालांकि, वारदात पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आयी है.

Ranchi

Oct 23 2023, 14:42

वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने जापान की टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत

रांचीः 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए सोमवार 23 अक्टूबर को कोरिया की टीम रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर कोरिया की टीम का झारखंड की परंपरा के साथ स्वागत किया गया। 

इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोरिया की टीम को पारंपरिक गमछा, फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान झारखंडी गीतों पर कोरिया के खिलाड़ी भी खूब थिरके। 

वहीं, प्रशासन की ओर से हटिया डीएसपी राजा मित्रा, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद सहित कई जवान मौजूद रहे। रांची एयरपोर्ट पर जापान की टीम के स्वागत के लिए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार समेंत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 24 को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी। सभी टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।

इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल पार्क प्राइम पहुंचाया गया। गौरतलब है कि रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी मैदान में आगामी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं जिसमें कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीम शामिल है।

Ranchi

Oct 23 2023, 12:52

रांची में एक पूजा पंडाल में दिखा राजनीतिक माहौल, जहां लालू संग पूरे परिवार को इस पंडाल में दर्शाया गया, क्या है वजह यहां जाने

  


 रांची में पूजा समितियों के द्वारा पंडाल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नए नए थीम सोच कर पंडाल का निर्माण करते है। कुछ पूजा पंडालों में काल्पनिकता का पुट होता है तो कुछ पूजा पंडाल पौराणिकता की थीम पर बने होते हैं। लेकिन इस बार झारखंड की राजधानी रांची के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लालू और उनके परिवार की प्रतिमा लगाई गई है। रांची के नामकुम स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति के साथ-साथ राजनीति की भी झलक देखने को मिल रही है।

 इस पूजा पंडाल में 101 शिवलिंग को भी स्थापित किया गया है। वहीं मुख्य पूजा पंडाल की भी आकृति शिवलिंग की आकृति पर बनाया गया है। इस पंडाल में जब आप प्रवेश करेंगे तो आप को दिखेगा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, रोहणी आचार्य की प्रतिमा।

इस दृश्य में यह दिखाया गया है कि किस तरीके से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जब किडनी खराब हो गई थी तो उसकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी दान कर अपने 75 वर्षीय पिता को जीवन दान दिया। पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के लिए अपनी किडनी देकर सिद्ध किया कि बेटियां अपने परिवार के लिए हर कदम पर खड़ी रहती हैं। इसी थीम को हमने दर्शाया है कि बेटियां आज सही मायने में बेटों से किसी भी रूप में कम नही हैं, इसलिए समाज को भी बेटियों के प्रति अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है......

Ranchi

Oct 23 2023, 11:24

JAP-1 में होती है अस्त्र - शस्त्र की पूजा, नवरात्रि के नवें दिन किया कन्या-पूजन, दी गई खस्सी की बलि


1880 से रांची स्थित जैप-1 परिसर में शारदीय नवरात्र के मौके पर परंपरागत और आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा-आराधना की जाती रही है। यह पूजा औरों से अलग इसलिए भी है कि यहां नवरात्र के मौके पर राइफलों से फायरिंग के साथ मां दुर्गा का आह्वान होता है और प्रतिमा की जगह कलश रखकर नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की आराधना की जाती है। महानवमी के दिन जैप वन के शास्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा की जाती है।

यहां परिसर में मां को फायरिंग कर दी जाती है सलामी। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार नवमी को जैप-1 ग्राउंड में शस्त्रों की पूजा की गयी और फायरिंग कर मां की आराधना की गयी और सलामी दी गयी। यहां बकरे की बलि देने की प्रथा भी है, वहीं सांकेतिक रूप से अब भतुआ की बलि दी जाती है। महानवमी के दिन छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर देवी को प्रसन्न किया जाता है।

जैप 1 के कमांडेंट ने बताया कि मौके पर कहीं हथियार धोखा ना दे दें, निशाना चूक ना जाए और हथियारों से कहीं हादसा ना हो जाए, या किसी निर्दाष को गोली ना लग जाए। इसी कामना के साथ 1880 से ही हथियारों की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। इसका अब भी बखुबी निर्वहन किया जा रहा है।

Ranchi

Oct 22 2023, 14:16

राँची: हाईकोर्ट ने दुमका में हुए गैंगरेप के मामले में दुमका सिबिल कोर्ट द्वारा दी गयी फांसी की सजा पर लगाई रोक,फिर से दिया ट्रायल का आदेश

राँची: दुमका में 2020 को हुए गैंगरेप के मामले में दुमका सिविल कोर्ट द्वारा तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई गयी थी । राँची हाई कोर्ट ने सिबिल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ फिर ट्रायल का निर्देश दिया है। 

जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने आरोपियों का ट्रायल किसी दूसरे कोर्ट में करने का निर्देश दिया है। जिस कोर्ट ने सजा सुनायी है उसमें दोबारा इसका ट्रायल नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि दुमका सिविल कोर्ट ने मिथु राय, अशोक राय और पंकज मोहाली को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए वर्ष 2020 में फांसी की सजा सुनाई थी। साथ ही 25-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया था। 

सिविल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखने के लिए सरकार की ओर से हाईकोर्ट में डेथ रेफरेंस याचिका दाखिल की गयी थी, जबकि आरोपियों ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि इस मामले में न अनुसंधान ठीक से नहीं किया गया है और न ही नियमों का पूरी तरह पालन ही किया गया है।

यह है मामला:- 

यह दुमका के रामगढ़ थाने का मामला है। 5 फरवरी 2020 को छह साल की बच्ची गांव से मेला देखने गई थी। उसे अंतिम बार आरोपियों के साथ मेले में देखा गया था। बच्ची मेले से घर नहीं लौटी। दो दिन बाद उसकी लाश एक मैदान में मिली। इसके बाद सात फरवरी को परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुसंधान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रायल के बाद दुमका कोर्ट ने 3 मार्च 2020 को आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनायी थी।