क्षत्रिय महासभा की ब्लॉक कार्यकरणी तालबेहट का हुआ गठन
![]()
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक डा.जे.के.सिंह के मुख्यातिथ्य एवं जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार के विशिष्ट आतिथ्य में, धर्मेन्द्र सिंह परमार की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर चुनाव प्रभारी भरत सिंह चोहान एवं जितेंद सिंह बुन्देला की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। सदस्यता के अनुसार सभी पदों पर चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
सर्वसम्मति से संरक्षक राजेन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष, रामशरण सिंह बुन्देला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बुन्देला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह चौहान उप कोषाध्यक्ष, शेर सिंह परमार महामंत्री, रक्षपाल सिंह बुन्देला, संगठन मंत्री अजय सिंह बुन्देला, प्रचार मंत्री मनोज सिंह वघेल, मीडिया प्रभारी निक्की राजा, सोशल मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रताप सिंह परमार, ऑडिटर चंद्रभान सिंह, प्रवक्ता पूरन सिंह आदि सर्व सम्मति से चुने गए।
इसके बाद युवा ब्लॉक कार्यकरणी का चुनाव प्रारम्भ किया। जिसमें निर्विरोध संरक्षक, हनुमत सिंह चौहान, युवा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह वघेल, राहुल राजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, कनिष्क उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह परमार, कोषाध्यक्ष संजूराजा बुन्देला, उप कोषाध्यक्ष अजवेंद्र सिंह, महामंत्री भारत भूषण प्रताप सिंह, संगठन मंत्री हरेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, प्रचार मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांस्कृतिक मंत्री देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संजू राजा, अभिषेक राजा परमार, ऑडिटर अरविंद सिंह बुन्देला, सोशल मीडिया सुरजीत सिंह बुन्देला, प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह बुन्देला सर्व सम्मति से चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि बायलॉज के अनुसार जो लगातार 3 बैठकों में प्रतिभाग नही करेगा। उसको कार्यवाही कर हटाया जाएगा। सभी मर्यादा में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करे। सभी का माल्यार्पण कर एवम मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी समय मे सभी ब्लॉक की कार्यकरणी को एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, चुनाव प्रभारी भरत सिंह चौहान, जितेंद सिंह बुन्देला, धर्मेन्द्र सिंह परमार, जिला महामंत्री भगवतसिंह बैस, शिरोमणि सिंह बुन्देला, बीर सिंह परमार, शेरसिंह परमार, चंद्रभान सिंह, अजवेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह परमार, प्रद्युम्न सिंह राठौर, अमित बुन्देला आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।
संचालन जयहिंद सिह परमार ने किया। अंत मे ब्लॉक प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौड बब्लू राजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Oct 15 2023, 19:47