*गरीब पिता मुआवजा के लिए भटक रहा फिर भी हाथ खाली*
अमृतपुर।फर्रुखाबाद।प्रदेश के मुखिया का आदेश था कि बाढ़ में डूबे व्यक्तियों को अति शीघ्र मुआवजा एक सप्ताह में दिलाया जाए। लेकिन गरीब पिता मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहा है। तहसील प्रशासन चुप्पी साधे बैठा। तहसील क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिमी निवासी अवनीश कुमार की पुत्री अनन्या 15 सितंबर को राम गंगा में आई बाढ़ से सोतानाला में डूब गई थी।
जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया था। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मौके पर आकर जांच भी की थी। लेकिन अब तहसील प्रशासन बिल्कुल मृतक के पिता की सुनने को तैयार नही। तहसील प्रशासन अब टाल मटोल करने में लगा है।
मृतक पुत्री की मां ने बताया कि तहसील प्रशासन अब मामले को घुमा रहा है कि लड़की की मृत्यु डूबने से नहीं हुई है जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन और मेरे पास मौजूद है।
गरीब अवनीश अब दर दर भटक रहा है। पिता ने तहसील दिवस पर जाकर जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की थी। इसके बावजूद भी टालमटोल की जा रही है। पीड़ित पिता को अभी तक आर्थिक लाभ नसीब नहीं हो सका जबकि एक माह बीतने जा रहा है।
Oct 10 2023, 17:10