विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन।
![]()
हिंसा , नफरत एवं बदले की भावना त्याग कर विश्व शांति अहिंसा एवं मानवता की सेवा को आगे आए समाज के भटके हुए युवा।
पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा आयर लैंड मे शांति की अपील किए जाने की 44 वीं वर्षगांठ पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विश्व भर के भटके हुए युवाओं मुख्य धारा मे आने एवं यूक्रेन रूस युद्ध की समाप्ति एवं सीरिया में गृह युद्ध समाप्ति की अपील।
आज दिनांक 29 सितंबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ,डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, डॉ शाहनवाज अली,डॉअमित कुमार लोहिया, वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थापक मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट डॉ अमानुल हक , सामाजिक कार्यकर्ता नवीदूं चतुर्वेदी, पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ,डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से कहा कि पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 1979 तक आयरलैंड मे शांति स्थापित करने के लिए दौरा किया था,
इस अवसर पर विश्व शांति के लिए एक विशेष सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक पोप द्वारा आयरलैंड की पहली यात्रा थी। डबलिन, ड्रोघेडा, क्लोनमैक्नोइस, गॉलवे, नॉक, लिमरिक एवं मेनुथ में आयोजित कार्यक्रमों में 2.5 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया था।यह जॉन पॉल की पोप के रूप में पहली विदेशी यात्राओं में से एक था, पोप को अक्टूबर 1978 में चुना गया था। 27 अगस्त 1979 को लुई माउंटबेटन को स्लिगो के तट पर एक नाव बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। भारत के स्वाधीनता के समय माउंटबेटन अंतिम वायसराय थे।29 अगस्त 1979 को उन की शहादत पर भारत सरकार द्वारा 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया था। घटना आईआरए द्वारा किया गया था।
पोप जॉन पॉल द्वितीय को रोम से डबलिन हवाई अड्डे पर लाया। पोप ने उतरते ही जमीन को चूमा। आयरलैंड के राष्ट्रपति पैट्रिक हिलेरी द्वारा बधाई दिए जाने के बाद, पोप हेलीकॉप्टर से फीनिक्स पार्क गए थे, जहां उन्होंने 1,250,000 लोगों के साथ शांति के लिए प्रार्थना की गई थी। जो आयरलैंड के आबादी का एक तिहाई था।
उन्होंने द्रोघेडा के पास किलिनियर की यात्रा की, जहां उन्होंने 300,000 लोगों के लिए लिटुरजी ऑफ द वर्ड का नेतृत्व किया, जिनमें से कई उत्तरी आयरलैंड के थे। वहां पोप ने हिंसा करने वाले लोगों से अपील की: "मैं आपसे विनती करता हूं कि आप हिंसा के रास्ते से हट जाएं और शांति के रास्ते पर लौट आएं"। इस अवसर पर इस मंच के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ,पोप फ्रांसिस ,जी20 देश के सदस्यों, यूरोपीय यूनियन एवं विश्व समुदाय से पुनः यूक्रेन रूस युद्ध की समाप्ति, सीरिया में गृह युद्ध की समाप्ति की मांग की ताकि आने वाले नई पीढ़ी को हम सब शांतिपूर्ण विश्व दे सके।
Sep 30 2023, 16:47