JSSC CGL पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, सीआईडी ने पटना के राजन कुमार को दबोचा

#ranchijssccglpaperleakbrokerrajankumarpatna_arrested

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक और अनियमितता के मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की विशेष जांच टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को होटल में ठहराने का आरोप

आरोप है कि राजन कुमार कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले जाता था। एग्जाम से पहले अभ्यर्थियों को होटल में ठहराया ठहराया था। वहां उन्हें परीक्षा से जुड़े प्रश्न और उत्तर रटवाए जाते थे।

प्रश्नपत्र लीक मामले में अहम खुलासों की उम्मीद

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि राजन से पूछताछ में प्रश्नपत्र लीक मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। इस मामले में विशेष जांच टीम ने रविवार को पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी से सफल अभ्यर्थी कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कुंदन ने प्रश्नपत्र लीक गिरोह को पैसे दिए थे। कुंदन मूलरूप से डुमरी का रहने वाला है और वर्तमान में गुमला जिले के सिसई में पदस्थापित था।

बिचौलिए का काम करता था राजन कुमार

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार राजन कुमार जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा कराने वाली एजेंसी आईसीएन के संचालक मिथिलेश सिंह के सिंडिकेट से जुड़ा था। मिथिलेश सिंह भी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान राजन की मुलाकात मिथिलेश से हुई थी। इसके बाद मिथिलेश ने राजन को अभ्यर्थियों से संपर्क करने, परीक्षा पास कराने की सेटिंग करने और उनसे पैसे वसूलने की जिम्मेदारी दी। राजन अभ्यर्थियों से पैसे लेकर मिथिलेश तक पहुंचाता था और बदले में उसे कमीशन मिलता था।

पेपर लीक का बिहार कनेक्शन

राजन कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेएसएससी-सीजीएल मामले की जांच का दायरा दूसरे राज्यों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोपी पटना, बिहार का रहने वाला है, जबकि जांच में सामने आया स्थान नियामतपुर, पश्चिम बंगाल है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सीआईडी अब केवल झारखंड में मौजूद आरोपियों और परीक्षा से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित पेपर लीक के नेटवर्क से जुड़े बाहरी लोगों और ठिकानों की भी पड़ताल कर रही है।

NEET-PG 2026 को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू, 4 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

NEET - PG 2026 परीक्षा दिनांक 30.08.2026 को रांची जिला के 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी है। परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालनार्थ एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची के आदेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों में असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।

3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर)।

5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 30.08.2026 के प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केंद्रों के नाम :-

1. Ram Tahal Choudhary Institute of Technology RTCIT Anandi, Ormanjhi Block Chowk, Ranchi, Jharkhand, India, 835219

2. Arununma Technical Services Pvt. Ltd. Pragati Path, Road No.-6 Samlong, Lower Chutia, Near Ganesh Nursing Home, Ranchi, 834010

3. ICube Digital Near Medanta Hospital, Cafeteria Building, Irba, Ranchi, 835217

4. Oxford Public School, Old H B Road, Pragati Path, Ranchi, Jharkhand, 834001

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा: अल्बर्ट एक्का चौक पर सरकार का पुतला फूंका, CBI जांच की मांग

छात्रों की मुख्य माँगें

JSSC-CGL और 14वीं JPSC परीक्षा में धांधली की CBI जांच।

विवादित परीक्षाओं को रद्द कर पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार।

आंदोलनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज/FIR का विरोध और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची का अल्बर्ट एक्का चौक एक बार फिर युवाओं के आक्रोश का गवाह बना। JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ पिछले 21 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार और मंत्रियों का पुतला दहन किया।

छात्रों का आरोप है कि सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक JSSC-CGL और JPSC परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) जांच की मांग पूरी नहीं होती और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं आती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर छात्र नेता ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उल्टे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। मजबूर होकर हमें पुतला दहन करना पड़ा है। हमारी मांग साफ है—भ्रष्टाचार बंद हो, परीक्षाओं की निष्पक्ष CBI जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

युवाओं ने 'CBI जांच करो' और 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन को पूरे राज्य में और तीव्र किया जाएगा।

झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन, 600 लोगों पर एफआईआर, 100 को किया गया नामजद

#ranchiprotestjpscexamassemblypoliceactionfirregistered600people

झारखंड में परिक्षाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान हाल ही में प्रदर्शनकारियों ने झारखंड विधानसभा घेराव किया था। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 100 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की थी और हंगामा किया था। पुलिस ने बैरीकेडिंग तोड़ने, हंगामा करने, पुलिस पर हमला करने सहित कई बिंदुओं पर मामला दर्ज किया है। विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे और लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। वहीं, छात्र संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

रांची में 19वें दिन भी डटे छात्र, आधी रात को स्टेडियम पहुंचा पुलिस-प्रशासन, बढ़ी हलचल

#ranchiatmidnightdcsspreachedspotbjpmlasupportof_students

झारखंड की राजधानी रांची में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्र लगातार 19वें दिन भी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं। इस बीच मंगलवार की देर रात अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। एक तरफ प्रशासन रात के अंधेरे में प्रदर्शनकारी छात्रों के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ कई भाजपा नेता भी धरना स्थल पर पहुंच गए।

क्या अभ्यर्थियों के नाम और पते दर्ज किए गए?

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर अचानक रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन पहुंचे। छात्रों का आरोप था कि देर रात रांची पुलिस ने स्टेडियम पहुंचकर अभ्यर्थियों के नाम और पते दर्ज किए, हालांकि कोतवाली पुलिस ने नाम-पता दर्ज करने की बात से इनकार किया है।

प्रशासन ने मांगा ठोस साक्ष्य और आधार

देर रात स्टेडियम पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर वे जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द कराना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें प्रशासन के सामने ठोस आधार और साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने छात्रों को अपने वकीलों के साथ आकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सुझाव दिया।

भाजपा के प्रतिनिधि भी पहुंचे धरनास्थल

शीर्ष अधिकारियों के देर रात पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अचानक धरनास्थल पहुंचने की खबर मिलते ही विपक्षी दल भाजपा के प्रतिनिधि भी वहां सक्रिय हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मंत्री अमर बाउरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही सहित कई नेता छात्रों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे।

भाजपा का पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि छात्रों के समर्थन में सूचना मिलते ही वे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी का यह आंदोलन अब केवल झारखंड का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश से जुड़ा विषय बन गया है। उनके मुताबिक बड़ी संख्या में युवाओं की उम्मीदें और भावनाएं इस प्रदर्शन से जुड़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से तय सीमाओं में रहकर कार्रवाई करने की अपील की और आरोप लगाया कि अंधेरे में छात्रों को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा छात्रों के साथ खड़े हैं।

देवेंद्रनाथ महतो अस्पताल में भर्ती

10 अगस्त को विधानसभा घेराव मार्च में शामिल होने के बाद देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वह रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी भूख हड़ताल का 11वां दिन बताया जा रहा है। इसी बीच छात्रों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन मार्च भी निकाला।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी का आज झारखंड बंद, दिखने लगा असर

#jharkhandbandhtodayranchipoliceonhigh_alert

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए कई बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पहले पानी की बौछार की और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसपर भी छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। अब छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है।

बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाते हुए आज के बंद को जोरदार बनाने का आह्वान किया। राजधानी रांची के चौक चौराहों पर सुबह 7:30 बजे से ही बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। रांची के सबसे व्यस्ततम मार्ग में एक किशोरगंज चौक पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां ट्रैफिक को लेकर जाम की स्थिति नजर आई। खासकर चार पहिया वाहनों को वहां से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

झारखंड बंद को लेकर प्रशासन की पुख्ता तैयारी

झारखंड बंद को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बंद के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बंद के दौरान गड़बड़ हिंसा और विधिव्यवस्था भंग करने चालों की खैर नहीं होगी। ऐसे लोंगों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीसी ने कहा कि बंद से निपटने को लेकर हर स्तर पर तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान काफी संयम बरता गया था।

रांची के अधिकांश स्कूल आज बंद

राजधानी रांची के अधिकांश स्कूलों ने मंगलवार को बंद रखने की घोषणा की है। डीपीएस, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल बंद है। इसके अलावा स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोराबादी और कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी कपिलदेव, डीएवी बारियातू, डीएवी गांधीनगर आदि ने स्कूल बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

रांची के मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस में झारखंड सरकार और आंदोलनरत छात्रों के दूसरे गुट के बीच दूसरे दिन की वार्ता सकारात्मक और सफल रही।

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची के मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस में आज लगातार दूसरे दिन राज्य सरकार और आंदोलनरत छात्रों के देवेंद्र नाथ महतो गुट के बीच अहम बैठक हुई। दोनों ही पक्षों ने इस वार्ता को बेहद सकारात्मक और सफल बताया है।

सरकार का कहना है कि छात्रों से हर सुझाव लेने के लिए एक विशेष मेल आईडी भी जारी की गई है।

झारखंड सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच गतिरोध दूर करने की दिशा में आज एक और बड़ा कदम उठाया गया। रांची के मोरहाबादी गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले छात्र गुट के बीच दूसरे दिन की वार्ता संपन्न हुई.

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस बैठक के बाद राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार और दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से बात की। मंत्रियों ने बताया कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर बेहद गंभीर है। छात्रों के सुझाव सीधे सरकार तक पहुँचाने के लिए एक विशेष मेल आईडी जारी की गई है, जिस पर छात्र संगठन या कोई भी स्टेकहोल्डर अपने विचार भेज सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि अन्य छात्र संगठनों से वार्ता के बाद पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

उधर सरकार के इस रुख से आंदोलनरत छात्र भी संतुष्ट नज़र आए। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेगी।

लगातार दूसरे दिन हुई इस बैठक और बातचीत के इस दौर से साफ है कि सरकार छात्रों के मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है। अब देखना होगा कि अन्य संगठनों से वार्ता और जारी की गई ईमेल आईडी पर मिलने वाले सुझावों के बाद मुख्यमंत्री इस पर क्या अंतिम फैसला लेते हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 02 जुलाई 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) द्वारा मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के लिए तैयार किए गए राज्य राजस्व प्रतिवेदन (झारखंड सरकार, वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या-4, निष्पादन एवं अनुपालन लेखा परीक्षा-राजस्व) को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों/चिकित्सीय संस्थानों में इन्टर्नशिप कर रहे विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों (Foreign Medical Graduates) को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में राज्य चिकित्सा परिषद (State Medical Council) में निबंधन के क्रम में वृत्तिका की सुविधा देने की स्वीकृति दी गई।

★ डॉ० शशिकान्त प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कराईकेला, बन्दगाँव, चाईबासा को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ W.P. (S) No. 1172/2023 कृष्ण चन्द्र चौधरी बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में पारित न्यायादेश से उद्भूत Cont. Case (Civil) No.-117/2025 कृष्ण चन्द्र चौधरी बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक 07.04.2026 को पारित न्यायादेश के अनुपालन में श्री कृष्ण चन्द्र चौधरी, तत्कालीन संयुक्त नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, राँची अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, राँची सम्प्रति निलंबित को तत्समय उप कृषि निदेशक-सह-संयुक्त नियंत्रक, माप एवं तौल, राँची के साथ-साथ अपने कार्यों के अतिरिक्त संयुक्त कृषि निदेशक सह नियंत्रक, माप एवं तौल, राँची का अतिरिक्त प्रभार का दायित्व निर्वहन के फलस्वरूप झारखण्ड सेवा संहिता के नियम-103 के अंतर्गत निम्नतर पद में निर्धारित वेतन का 20 प्रतिशत Officiating Pay के रूप में अतिरिक्त वेतन निर्धारित करते हुए बकाया वेतन भुगतान की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के प्रखण्ड/अंचलों में पदस्थापित झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के पदाधिकारियों के युक्तिसंगत (Rational) पदस्थापन करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य में मनरेगा अन्तर्गत रोजगार सृजन में आदिम जनजाति समूहों (PVTG - Particularly Vulnerable Tribal Groups) को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार के प्रावधान के अतिरिक्त 50 दिनों का रोजगार प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही वीबी-जी रामजी (VB-G RAM G) पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सम्यक विचारोपरांत इस पर मंत्रिपरिषद द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

★ पथ प्रमंडल, चतरा अन्तर्गत "सिमरिया टण्डवा पथ (MDR-072) के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 26.85 तक (कुल लं०-26.85 कि०मी०) के राईडिंग क्वालिटी में सुधार (IRQP) कार्य" हेतु रू० 33,76,45,200/- (तैंतीस करोड़ छिहत्तर लाख पैंतालीस हजार दो सौ रूपये) मात्र के लिए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ बाणसागर परियोजना समझौता, 1973 के तहत् सोन नदी बेसिन अंतर्गत पूर्ववर्ती बिहार राज्य को आवंटित 7.75 MAF जल का बिहार एवं झारखण्ड राज्य के बीच हुए बँटवारे पर राज्य सरकार की सहमति के साथ एकरारनामा प्रारूप पर सहमति प्रदान की गई।

★ राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान II (RIMS 2) की स्थापना हेतु 41,89,41,26,604/- (इकतालीस अरब नवासी करोड़ इकतालीस लाख छबीस हजार छः सौ चार) रूपये पर प्रशासनिक स्वीकृति, योजना का कार्यान्वयन हेतु JAGRITI PMU का गठन एवं वित्त नियमावली के नियम-235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए वित्त नियमावली के नियम-245 के अन्तर्गत IIM Ranchi को Centre of Excellence के रूप में तथा XISS Ranchi को Impact Assessment हेतु मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटित करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ राजकीय श्रावणी मेला-2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक-30.07.2026 से दिनांक-28.08.2026 तक 28 (अठाईस) अस्थायी मेला ओ०पी० एवं 19 (उन्नीस) अस्थायी यातायात ओ०पी० के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ सरायकेला-खरसावाँ जिलान्तर्गत सरायकेला अंचल के मौजा-कोलाबिरा, थाना सं0-147 के खाता सं0-112, प्लॉट सं0-850 में अंतर्निहित कुल रकबा 0.18 एकड़ अनाबाद झारखण्ड (बिहार) सरकार के खाते की भूमि, किस्म-पुरानी परती औद्योगिक प्रयोजनार्थ मेसर्स फ्लिटगार्ड फिल्टर प्रा० लि० के साथ 30 (तीस) वर्षों के लिए सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमण्डल, साहेबगंज अन्तर्गत "SH-18 ADB पथ गोपलांडीह से RCD पथ भोगनाडीह तक (कुल लंबाई-3.725 कि०मी०) निर्माण कार्य (भू-अर्जन एवं वृक्षारोपण सहित)" हेतु रू० 88,84,62,500/- (अट्ठासी करोड़ चौरासी लाख बासठ हजार पांच सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमण्डल, दुमका अन्तर्गत 'गोविन्दपुर-साहेबगंज ADB पथ (SH-18) के कि०मी० 139.00 से कि०मी० 190.930 (कुल लंबाई-51.930 कि०मी०) पथ के दो लेन विथ पेव्ड सोल्डर सहित (2- lane with paved shoulder) में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (Utility Shifting सहित) हेतु रू० 221,40,21,000/- (दो सौ इक्कीस करोड़ चालीस लाख इक्कीस हजार रू०) मात्र के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमंडल, रांची अन्तर्गत "बिरसा चौक-धुर्वा गोलचक्कर- प्रोजेक्ट बिल्डिंग-चाली नौक पथ के धुर्वा गोलचक्कर (चैनेज- 2.730 कि०मी०) से पुलिस हेडक्वार्टर (चैनेज-5.427 कि०मी०) पथांश (कुल लम्बाई- 2.697 कि०मी०) का चौड़ीकरण/मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (Geometric and Aesthetic Improvement, Cycle Track निर्माण कार्य, युटिलिटी शिफ्टींग, R&R, Horticulture (with 1 (one) year maintenance), Amenities and Beautification, Environmental Management Plan (EMP) एवं वृक्षारोपण सहित)" हेतु रू० 36,30,33,200/- (छत्तीस करोड़ तीस लाख तैंतीस हजार दो सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2024 के तहत पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय, चंदनकियारी, बोकारो की स्थापना हेतु Letter of intent (LoI) प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ W. P.(S) No.3340/2021 अखिलेश कुमार बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा दिनांक-01.08.2024 को पारित न्यायाधीश के अनुपालन में वादी श्री अखिलेश कुमार को झारखंड सचिवालय सेवा के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी कोटि (वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-8) प्रशाखा पदाधिकारी से अवर सचिव कोटि (वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-11) तथा अवर सचिव से उप सचिव कोटि (वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-12) में भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ "झारखण्ड राज्य समाहरणालय लिपिकीय सम्वर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली-2026" के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ "झारखण्ड राज्य निम्नवर्गीय लिपिक-सह-कम्प्यूटर संचालक सेवा सम्वर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्ते) नियमावली-2026" के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड सरकार के अधीन नवनियुक्त सरकारी सेवकों द्वारा नियुक्ति-पत्र प्राप्ति एवं पदभार ग्रहण के समय "निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ/प्रतिज्ञान" को अनिवार्य किये जाने तथा उसके प्रारूप की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 08-09 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में National Stakeholders Consultation-2026 के आयोजन की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या- WPS No. 4726/2025, राम दुलारी देवी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में स्व० जगदेव सदा की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य ACP/MACP का लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा अवमाननावाद (सिविल) संख्या-310/2025 तथा W.P.(S) No.-1874/2022 रविन्द्र नाथ एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित न्यायादेशों के आलोक में तत्कालीन खान पर्षद, हजारीबाग के सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया पेंशन भुगतान हेतु हजारीबाग नगर निगम एवं रामगढ़ नगर परिषद् को राशि आवंटन की स्वीकृति दी गई।

★विधि विभागीय अधिसूचना संख्या-1425/ जे० दिनांक-25.06.2026 द्वारा अधिसूचित The Jharkhand Law Officer (Engagement) Rules, 2026 पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ विभागीय प्रोन्नति समिति के गठन हेतु कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संकल्प संख्या-6147 दिनांक-07.11.2003 द्वारा निरूपित नीति निर्देशक सिद्धांत तथा उसकी कार्य प्रणाली में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के संकल्प संख्या-3286 दिनांक-04.04.2014 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ पाकुड़ अन्तर्गत "तलवा से खारू टोला पथ भाया सलपानी (लं०-11.770 कि०मी०) एवं चन्दना से श्रीधरपाड़ा लिंक पथ (लं०-6.140 कि०मी०) (कुल लम्बाई-17.910 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तान्तरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण, Plantation, भू-अर्जन एवं Utility Shifting सहित)" हेतु ₹128,20,34,500/ मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से JSSC CGL समेत झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न|

Ranchi | 26-Jul-2024:झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा. छात्र इस परीक्षा को लेकर तैयारी में लगे हैं. हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं झारखंड सरकार की एक योजना के बारे में जिसे हाल ही में लांच किया गया है. सचिवालय सहायक परीक्षा में इससे प्रश्न आने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि एक्जाम में झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से JSSC CGL समेत झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न

Ranchi | 24-Jul-2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा. छात्र इस परीक्षा को लेकर तैयारी में लगे हैं. हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं झारखंड सरकार की एक योजना के बारे में जिसे हाल ही में लांच किया गया है. सचिवालय सहायक परीक्षा में इससे प्रश्न आने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि एक्जाम में झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे.