कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को निवर्तमान विधायक भाजपा सुनील वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अनुसूचित जाति की बस्तियों में जाकर उनसे संपर्क कर सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम ऊंचा खेर सरैया के मजरा बाजार पुरवा, रानी पुरवा ,पुसू पूरवा अनिया कलां आदि गांवों में जाकर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने अनुसूचित जाति के लोगों से घर-घर संपर्क कर उन्हें सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केवल भाजपा सरकार ही आप लोगों की हितैषी है भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है और सभी के उन्नति के लिए समान कार्य करती है।
इस मौके पर उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों, महिलाओं और बच्चों के मध्य बैठकर उनकी समस्याओं को भी सुना और फोन से उनकी समस्याओं का निस्तारण भी कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेश सोलंकी, कुलदीप सोलंकी, दीपू सोलंकी, राकेश भारती ,कमल किशोर भारती, रोहित राज, शिव भगवान, गोविंद, धीरेंद्र, हिमाचल, विकास, राजीव, निर्मल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।






Sep 27 2023, 16:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.4k