*आजमगढ़ : सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का हुआ स्वागत*
सन्तोष मिश्रा
बुढ़नपुर ( आजमगढ़ ) । बूढ़नपुर उदयराज सिंह राम प्यारी महिला महा विद्यालय कौड़िया पर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में लालगंज ज़िलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कोयलसा संतोष कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकर वर्मा रहें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कौड़िया मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शीर्ष नेतृव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन करने का काम करेगें। हमारे युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं होने देंगे। इसके लिए हमारे हर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सामने आगामी लोकसभा चुनाव है।
जिसमे हमे जी जान से मेहनत करनी होगी। अपना अपना बूथ मजबूत करना होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस मौक़े पर शशांक शेखर सिंह, मोनू मिश्र उपेंद्र मिश्र, रविकांत त्रिपाठी महेन्द्र दूबे, रामाकांत मिश्र मोलनापुर, प्रेम सागर पाण्डे, दीपक सिंह, गजाधर मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



















Sep 26 2023, 22:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k