सरायकेला: राधा अष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


					
Image 2Image 3


कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का हुआ मंचन

सरायकेला : नौरंगराई सूर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल परिसर मे शनिवार को राधा अष्टमी के सुभ अवसर पर जन्माष्टमी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम के भैया बहनों ने भगवन श्री कृष्ण, राधा जी, सुदामा जी, सुभद्रा जी, बासुदेव जी एवं नन्द बाबा के रूप में सज्ज कर झांकी दिखाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस एस प्लस टु चांडिल के प्राचार्य श्रीमती मंजीत कौर एवं प्रजापति ब्रह्माकुमारी के शिवकन्या ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया।

 इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी के बहन प्रिय दास (प्रथम), भैया रितेश दास एवं ध्रुव गौर (द्वितीय), बहन मनसा टुडू (तृतीय) कक्षा एलकेजी के बहन अद्रिजा कुंडू ( प्रथम) बहन रिया महतो( द्वितीय ), बहन प्रियंका महतो(तृतीया), कक्षा युकेजी के रितिका प्रसाद (प्रथम), बहन पुष्पा महतो(द्वितीय), बहन निशा दास, बहन राधिका महतो, अर्पित किस्कू, तनमय कुमार रुपेश महतो (तृतीय) स्थान प्राप्त किए।विद्यालय की और से पेंसिल बॉक्स, कलम पेंसिल, क्रेयॉन्स बॉक्स, देकर पुरष्कृत किया गया।

 भैया बहन के द्वारा कृष्ण और सुदामा की मित्रता से संबंधित खूबसूरत नाटक का मंचन भी किया । मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गयी और भैया बहन का उत्साह बढ़ाया गया ।

कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमे आगे बढ़ने की भवाना का विकास भी होता है।

 प्रतियोगिता की भावना आती है | इस कार्यक्रम को सफल तैयार करवाने में सभी आचार्य एवं दीदीजी का योगदान सराहनीय है।

सरायकेला : कुकड़ू के 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Image 2Image 3

विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर बताया इसे अपूर्णिय क्षति 

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड के बरिष्ठ झामुमो नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का शनिवार दोपहर दो बजे के करीब रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वही उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि विगत दिनों उनका तबियत बिगड़ने से परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टीएमएच अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहां उनका 15 दिनों तक सीसीयु में ईलाज चला और वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह को उनका तबीयत फिर से बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

वहीं उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर अपूर्णिय क्षति बतायी।

सरायकेला : प्रधान कार्यालय चिलगु में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अमला मुर्मू की 32 वां बर्थडे मनाया गया।

Image 2Image 3

सरायकेला: जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित चिलगु प्रधान कार्यालय में आजसू पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अमला मुर्मू का 32 वाँ जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।

आज प्रधान कार्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के बाद आजसू पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो की अध्यक्षता में पार्टी के ईचागढ़ विधान सभा के जूझारू महिला नेत्री अमला मुर्मू की 32 वाँ हैपी बर्थडे केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ता द्वारा हैप्पी बर्थडे की एक सुर के गूंज से कार्यालय गूंज उठा , साथ ही कार्यकर्ता द्वारा शाल ओढाकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर बासुदेव महतो ,प्रवीण महतो,अरुण महतो,माधव सिंह मुंडा,दुर्योधन गोप राम प्रसाद महतो,नंदन कुंज पात्र के सैकडो कार्यकर्ता महजूद रहे।

सरायकेला :आजसू ने दी बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि,चिलगु प्रधान कार्यालय में शताब्दी जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा


Image 2Image 3

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में आजसू पार्टी की ओर से झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की शताब्दी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। ईचागढ़ विधानसभा समेत सरायकेला - खरसावां के जिले से आए दिन आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, बिनोद बिहार महतो अमर रहें के नारे लगाए गए। तत्पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आजसू नेताओं ने बारी बारी से संबोधित किया। 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बिनोद बाबू के शताब्दी जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में 100 जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही हैं। अलग झारखंड आंदोलन से लेकर अबतक आजसू का संघर्ष जारी है।

सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने सामाजिक न्याय और एकता के उद्देश्य से अलग झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो पाया है। आज भी गरीब और कमजोर तबके के जातियों को उनका हक - अधिकार नहीं मिला है। संवैधानिक अधिकार की मांग करने वाले विभिन्न समाज के लोगों को सत्ता के इशारे से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, सत्यनारायण महतो, गुरूपद सोरेन, देवराज महतो, अमला मुर्मू, बासुदेव प्रमाणिक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, रामप्रसाद महतो, जीतू महतो, प्रवीण महतो, माधव सिंह मुंडा, नवीन महतो, कमला कांत दास, कालू अंसारी, दिलीप प्रमाणिक, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक, प्रदीप गिरी, संजय प्रमाणिक, प्रेम पोद्दार, शरत चंद्र महतो, निर्मल दास, शिव प्रसाद महतो, गौतम प्रमाणिक, रहिन सिंह, शंकर सिंह, सुखदेव माहली, रेघु गोप, राहुल महतो आदि मौजूद थे।

नालसा तथा झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमण्डीय विधिक सेवा समिति चांडिल की और से PLV कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को दी जानकारी

Image 2Image 3

सरायकेला : नालसा तथा झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमण्डीय विधिक सेवा समिति चाण्डील की और से PLV कार्तिक गोप द्वारा जानकारी कारकीडी़ह गांव में ग्रामीणों जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हो रहे बलात्कार से संबंधित तथा महिलाओं का अधिकार अनाथ बच्चों को पालन पोषण योजना बंदियों के अधिकार तथा मानव तस्करी आदि के बारे में बताया गया ।  

इस अवसर पर मालिका प्रामाणिक अघोर प्रामाणिक गोपाल प्रामाणिक आमिन प्रामाणिक प्रामाणिक आदि ग्रामीणों उपस्थित थे।

सरायकेला:कोल्हान में भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प रैली पर निकले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी

Image 2Image 3

चाईबासा:- कोल्हान में भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प रैली पर निकले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी आज कोलहान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कौठगढ़ में जनसभा को संबोधित करेगें।

इस जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा पुरी तैयारी कर रखी है।पहले चक्रधरपुर में होगी जनसभा फिर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कोठगढ़ मैदान में गरजेगें पूर्व सीएम बाबूलाल मराण्डी।

सरायकेला :आजसू के महाधिवेशन में अंतिम दिन प्रत्येक गांव से पांच - पांच कार्यकर्ता होंगे शामिल

Image 2Image 3

सरायकेला : रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी की ओर से आगामी 29 व 30 सितंबर तथा 01 अक्टूबर को तीन दिवसीय महाधिवेशन आयोजित किया गया है। इस महाधिवेशन में अंतिम दिन लाखों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ताओं की उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी के नेताओं द्वारा तैयारी किया जा रहा है। 

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु पुनर्वास कॉलोनी स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में बैठक की हैं ।जिसमें महाधिवेशन की सफलता हेतु रणनीति तैयार किया जा रहा है। सरायकेला - खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक राजस्व गांव तथा आदित्यपुर, कपाली व सरायकेला नगर निकाय क्षेत्र से 5 - 5 कार्यकर्ता महाधिवेशन में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि महाधिवेशन के अंतिम दिन 01 अक्टूबर को प्रत्येक पंचायत तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्र से कार्यकर्ता एकसाथ रांची के लिए रवाना होंगे। सचिन महतो ने बताया कि महाधिवेशन के प्रथम तथा द्वितीय दिन आजसू पार्टी तथा समस्त अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं, अंतिम दिन खुला महाधिवेशन का आयोजन किया गया है। खुले महाधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। 

सचिन महतो ने कहा कि झारखंड गठन के 23 साल पूरे होने के बाद भी आज तक हमारे राज्य के लोगों को वाजिब हक अधिकार और सम्मान नहीं मिला है। आज भी स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो, शहीद निर्मल महतो, शहीद सुनील महतो आदि झारखंड आंदोलनकारियों के सपने अधूरे हैं।

उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में उन सभी विषयों पर चर्चा होगी, जिन विषयों को लेकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी गई थी। इस मौके पर नीमडीह के जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपद सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो, अखिल झारखंड महिला महासभा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अमला मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, बासुदेव प्रमाणिक, गोपेश महतो, अरुण महतो आदि मौजूद थे।

पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने स्कूल के बच्चों के साथ किया पौधारोपण।

Image 2Image 3

सरायकेला : चाकूलिया मे कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने स्कुल के बच्चों के साथ पौधारोपण किया,और साथ ही शिक्षा के महत्व और छात्र -छात्राओं को आईएस बनने का दिया टिप्स।

कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने चाकुलिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व चाकुलिया बेंद कॉलेज के छात्र- छात्राओं के साथ पौधारोपण किया और पढ़ाई के महत्व के साथ -साथ आईएस बनने का टिप्स भी दिए।

 पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा 

कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ -साथ सामाजिक व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय कर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सरायकेला :गम्हरिया के नए अंचलाधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने संभाला पदभार।


सरायकेला :- जिले के गम्हरिया अंचल में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने अपने पद पर योगदान दिया। जिससे पूर्व निवर्तमान अंचलाधिकारी मनोज कुमार से उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

Image 2Image 3

नए अंचलाअधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने वर्तमान सीओ मनोज कुमार से पदभार ग्रहण करने के बाद तमाम कागजी प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर नए एवं निवर्तमान सीओ ने एक दूसरे का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

मौके पर इन्होंने गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी अतिरिक्त पदभार संभाल पदभार ग्रहण करने के बाद, नए सीओ सह बीडीओ ने अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। अंत में सभागार में वर्तमान अंचल अधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह आयोजित हुआ। 

इस मौके पर नए सीओ गिरेन्द्र टूटी ने कहा कि जो भी सरकार की योजना और प्राथमिकताएं हैं उसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।

चांडिल बाजार में आयरन लदे एक ट्रक के पलटने से यातायात में व्यवधान, लगी गाड़ियों की लंबी कतारें,इस घटना में कोई हताहत नही

Image 2Image 3

सरायकेला : टाटा पुरुलिया राज्य मार्ग एन एच 32 स्थित मुख्य चांडिल बाजार में आयरन लदे एक ट्रक के पलटने से यातायात में व्यवधान उयपन्न हो गया जिसके कारण गाड़ी की लंबी कतारें लग गयी ।

 एक तरफ बारिश दूसरी ओर ट्रक की रफ्तार से चलने से जन जीवन भयभीत रहता है , कभी भी दुर्घटना हो सकती है ।

उड़ीसा बडबिल से आयरन लोड ट्रक ने पुरुलिया जाने के दौरान कल रात्रि को पलटी कहा गयी जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुए । दिन के समय यह दुर्घटना होने से ना जाने कितने लोगो घायल हो जाते ।

 प्रत्येक दिन चांडिल बाजार में यह घटना आम बात हो गयी है । गाड़ी चालक नशे में चूर थे ,एक तरफ प्रशासन द्वारा नशा मुक्त का अभियान चला रहा दूसरी ओर चालक दारू आदि नशेली पदार्थ पीकर गाड़ी चलाते है। किसी भी चालक के पास हेवी लाइसेंस नही होते ।उसके बाद भी वे लोग हैवी वाहन चलाते हैं। जिसके कारण आये दिन ये दुर्घटना होती रहती है।

कल रात की दुर्घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नही है।इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटना से हमेशा इस क्षेत्र में लोगों में भय बना रहता है।