*भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत जड़ है : राजेश शुक्ला*
![]()
सीके सिंह(रूपम)
सीतापुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की ताज पोशी हो गई। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में हमेशा आगे रही है। हमारा कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत जड़ है। अगर किसी भी कार्यकर्ता की कोई भी समस्या आती है तो पार्टी अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा में हम अपने जिले से न सिर्फ चारो लोक सभा की सीटों पर जीत दर्ज करेंगे बल्कि एक एतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने बूथ से लेकर अपने आस पास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बनी मोदी और योगी की योजनाओं की न सिर्फ लोगो को जानकारी दे। बल्कि पात्र लोगो तक लाभ पहुंचे इसका भी ध्यान दे। अगर किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी आती ही तो वह संगठन को अवगत कराए। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि मैं नहीं मेरा प्रत्येक कार्यकर्ता अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहे । केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना हो या अन्य योजना पार्टी गांव के हर पात्र व्यक्ति को पहुंचाने का कार्य करेगी।
बूथ ही नहीं अब हमको घर घर तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के साथ साथ हर घर से जुड़ना है। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश का उद्देश्य ही हमे अपने लोगो से जोड़ने का हैं।भारत माता के जय घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। आज पूरे दिन कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उनको निस्तारित करने के लिये संबंधित को निर्देशित भी किया।
युवा मोर्चा ने किया रक्तदान
मोदी के 73 वे जन्म दिवस पर आज जिला अस्पताल सीतापुर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजीत रक्त दान में सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना रक्त समाज सेवा में दान किया। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन मिश्रा ने बताया देश का युवा आज अपने यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज के लिए अपने रक्त का दान कर रहा है। अभी तक भारत स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले ऐसा यशस्वी प्रधानमंत्री भारत को मिला। जिसने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया और भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर भी किया।
इस मौके पर विधायक सेउता विधान सभा ज्ञान तिवारी सहितलहरपुर पूर्व विधायक सुनील वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उदित बाजपेई, अमन विक्रम सिंह, राम प्रताप सिंह, नीरज शुक्ला, अंशू मिश्र मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो खैराबाद नगर, अकील मंसूरी, महेंद्र राजपूत आदि भारी तादाद में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






Sep 18 2023, 18:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.7k