Jamshedpur

Sep 07 2023, 20:34

*टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन


जमशेदपुर :टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का आज औपचारिक उद्घाटन ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

 इस अवसर पर विश्वनाथन आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि कई वर्षों पहले मुझे यहां आने का अवसर मिला था। मुझे बेहद खुशी है कि टाटा स्टील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चेस चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है।

विश्वनाथन आनंद ने   कहा कि चेस को बढ़ावा देने के लिए हम अपना इंस्टिट्यूट चला रहे हैं। जिसमें वहां प्रतिभावान बच्चों को इसकी विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मुझे कहते हुए बेहद खुशी है कि हमारे इंस्टिट्यूट के तीन बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है और हमें बेहद खुशी है की चेस के क्षेत्र में भी भारत का नाम रोशन हो रहा है।

आने वाले एशियाई खेल जिसमें पहली बार चेस   को शामिल किया गया है भारतीय खिलाड़ियों से हमें बहुत उम्मीद है क्योंकि यह एशिया में सबसे बेहतरीन टीम साबित होगी हमें बहुत सारे मुकाबला खेलने पड़ेंगे फिर भी हम चीन उज़्बेकिस्तान वियतनाम कोरिया जैसे बड़े मुकाबले खेलने होंगे प्रज्ञा नंदा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जून के बाद उसके खेल में अचानक बहुत निखार आया है जिसके कारण वह इस तरह के परफॉर्मेंस दे पा रहा है इस दरमियान प्रज्ञानंद ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं

 उन्होंने कहा कि 19वीं एशियाई चेस चैंपियनशिप में भारत के खिताब जीतने का शत प्रतिशत उम्मीद है। चीन में होने वाले एशियाड में पहली बार चेस को शामिल किया गया है। यह बहुत बड़ी बात है। हमारे पास एशिया में अपनी बादशाहत कायम करने का मौका है।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि तब मुझे बेहद खुशी होती है, जब कोई अपने गुरु को पीछे छोड़ता है। गौरतलब है कि हाल ही में डी गुकेश ने ई एल ओ रेटिंग में मुझे पीछे छोड़ा।

 एक प्रश्न के जवाब में विश्वनाथन आनंद ने कहा कि मोबाइल में भी चेस है, लेकिन हमें अपनी फिजिकल एक्टिविटी करते रहना चाहिए, तभी हम लोग स्वस्थ रह सकेंगे।

Jamshedpur

Sep 05 2023, 19:22

बिरसानगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दौरा

 कहा- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’ को चरितार्थ कर रही हैं सरकार

 

जमशेदपुर: एक कहावत है- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’। यह कहावत झारखंड सरकार पर सटीक बैठती है।यह बात कही है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने। 

उन्होंने मंगलवार को डेंगू प्रभावित बिरसानगर क्षेत्र का दौरा किया। श्री दास ने बिरसानगर के जोन नं. 1 बी के माछपाड़ा निवासी बालिका स्व. विशाखा पाणि के परिजनों से मुलाकात की। विशाखा पाणि की मौत 3 सितंबर को डेंगू से हो गयी थी।

 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, उन्होंने उन्होंने लक्ष्मी नर्सिंग होम एवं बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी स्व. अशोक घोष के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। 

क्षेत्र के दौरा करने के क्रम में उन्होंने डेंगू से प्रभावित परिवार मुकेश मिश्रा के यहां जाकर परिवारजनों से मुलाकात की। 

      पूर्व सीएम रघुवर दास ने बिरसानगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की शिकायत उपायुक्त से की तथा इससे तुरंत निपटने के लिए आग्रह किया। उन्होंने उपायुक्त से यह भी कहा कि बिरसानगर में बड़ी संख्या में गरीब लोग निवास करते हैं। जिससे इनके लिए डेंगू का महंगा इलाज कराना मुश्किल है। ऐसे में अगर आयुष्मान से जुड़े कॉरपोरेट अस्पताल में डेंगू प्रभावित मरीजों की चिकित्सा की व्यवस्था हो जाती तो बेहतर होता।

 उपायुक्त ने पूर्व मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बिरसानगर में शीघ्र फागिंग एवं दवा छिडक़ाव के लिए टीम भेजी जायेगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री को अकर्मण्य बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार लोकहित के हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार ना तो बिजली की सही ढंग से आपूर्ति कर रही है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त कर पा रही है। एक तरफ लोग स्वास्थ्य विभाग की अव्यस्था के कारण डेंगू और दूसरी मानसून जनित रोगों से मर रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली की कटौती से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

 पूरे राज्य में लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। एक तरफ घर में भीषण गर्मी के कारण नींद नहीं आती है तो दूसरी तरफ छत पर मच्छरों की तांड़व से लोग रात को रातजगा करने को बाध्य हैं। कहा कि सरकार विद्युत आपूर्ति में आयी कमी को दूर करने में पूरी तरह से विफल रही है।

     उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली हेमंत सरकार के राज्य में विद्युत सेवा की तरह स्वास्थ्य सेवा भी अचेतावस्था में है। झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मच्छर जनित बीमारी राज्य में कहर ढा रहा है और हेमंत सोरेन सत्ता सुख साधन की सैय्या पर नींद में विभोर हैं। उनके लिए कोई मरे या जीये क्या फर्क पड़ता है। राज्य के 15 जिलों में डेंगू और 10 जिले चिकनगुनिया की चपेट में आ गये हैं। सरकारी सुस्ती से दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। मानसून की इन बीमारियों से निपटने के लिए सरकार की तैयारी नहीं के बराबर है। मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। 

न तो फागिंग की पर्याप्त व्यवस्था है न दवा छिड़काव की। यही वजह है कि डेंगू से मरने वाली की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या सर्वाधिक 475 जमशेदपुर की है, इनमें पांच की मौत हाल के दिनों में हुई है। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां एक मरीज की मौत हो चुकी है। जमशेदपुर में 3 सितंबर को बिरसानगर की विशाखा पाणि की मौत से पूर्व चार की मौत हो चुकी है। 

यहां पॉजिटिविटी मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कोटा में पढ़ाई कर रहे झारखंड की एक छात्रा की मृत्यु डेंगू से हुई थी। जिन जिलों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले रखा है, उनमें पूर्वी सिंहभूम के अलावा कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा और सरायकेला शामिल है। राज्य की राजधानी रांची में अगस्त तक 26 डेंगू और 47 चिकनगुनिया के मामले मिले थे। राज्य के राजधानी में इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए जब कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं तो अन्य जगहों की सुध कौन लेगा?

Jamshedpur

Sep 04 2023, 14:42

जमशेदपुर: सूर्य मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय द्वारा स्विमिंग पूल बनाने के पहल का मंदिर कमेटी और स्थानीय जनता ने किया विरोध


जमशेदपुर: विगत दिनों जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम परिसर क्षेत्र के विधायक सरयू राय द्वारा स्विमिंग पुल बनाये जाने कों लेकर विरोध शुरू हो चूका है, सूर्य मंदिर कमिटी एवं जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की जनता ने मिलकर इसके विरोध मे सोमवार कों आक्रोश रैली निकाली.

 साकची स्थित आमबागान मैदान से यह रैली निकाली गई जो जिला मुख्यालय पहूंचकर प्रदर्शन मे तब्दील हो गई, इस दौरान सभी ने हाथों मे भगवा झंडा लेकर प्रदर्शन किया, खासकर इस प्रदर्शन रैली मे बड़ी संख्या मे महिलाएं शामिल हुई, बता दें विधायक सरयू राय ने सूर्य धाम परिसर मे विगत दिनों स्विमिंग पुल का उद्घाटन किया था और आगे वहां स्पोर्ट्स हब बनाने का प्रस्ताव भी दिया है, और इसी का विरोध मंदिर कमिटी एवं क्षेत्र की जनता कर रही है।

मंदिर कमिटी के अनुसार सूर्य धाम आस्था का केंद्र है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इन्होने कहा की जब से सरयू राय विधायक बने है तब से लगातार वें सूर्य धाम के माहौल कों बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब इसे क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी।

Jamshedpur

Sep 04 2023, 13:22

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलिंडर के दामों मे 200 रूपए की कटौती कों कांग्रेस ने दिया पा चुनावी स्टंट करार

जमशेदपुर: केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलिंडर के दामों मे 200 रूपए की कटौती कों कांग्रेस पार्टी ने चुनावी स्टंट करार दिया है, जमशेदपुर जिला कांग्रेस के द्वारा इसके खिलाफ साकची आमबागान मैदान मे एक दिवसीय धरना दिया गया.

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा की वर्ष 2014 मे जो गैस सिलिंडर 400 रूपए का था आज उसे केंद्र सरकार ने 1100 रूपए तक पहँचा दिया है, और अब लोकसभा चुनाव सामने आने के बाद केवल दिखावा हेतु रक्षाबंधन के वक्त 200 रूपए दाम कम कर दिया गया है,

 इन्होने कहा की यह केवल चुनावी स्टंट है और देशवासियों कों इस बात कों समझना होगा, इन्होने कहा की जैसे ही चुनाव ख़त्म होगा और अगर दोबारा भाजपा सत्ता मे आ जाती है तो 200 के बजाये तुरंत 400 रूपए कीमतों मे फिर से बढ़ोतरी कर दी जाएगी, इन्होने कहा की जनता के ऊपर यह अत्याचार कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेंगी और लगातार इसके खिलाफ आंदोलन करेंगी.

Jamshedpur

Sep 03 2023, 17:12

जमशेदपुर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मिली राहत,आज हुई जोरदार बारिश

जमशेदपुर में लगातार कई दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज जोरदार बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन दूसरी ओर राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।

 इस साल की सबसे तेज बारिश आज रिकॉर्ड की गई जमशेदपुर जहां बारिश का पानी कुछ ही मिनट में नदी नालों में बह जाता है लेकिन आज इसके विपरीत विकराल रूप सड़कों पर देखने को मिला जहां पर दो पहिया चालक परेशान रहे ।

कई दुकानों में बारिश का पानी घुस जाने के कारण दुकानदार को भी काफी नुकसानों का सामना करना पड़ा।

Jamshedpur

Aug 31 2023, 15:11

भाई बहन के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में धूमधाम और और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाई बहन का अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास अपने बहन के यहां पहुंच राखी बंधुवाया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के तीनों बहन एग्रीको स्थित बड़े बहन के आवास पहुंची राखी बांध भाई के सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की।

वही भाई ने तीनों बहनों को पैर छू आशीर्वाद प्राप्त किया ।वही इस मौके पर मुस्लिम समाज के सैकड़ो महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राखी बांध देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ₹200 गैस में छूट देने पर बधाइयां दी। साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक जैसे मुद्दे पर भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो महिलाओं के लिए की है वह काबिले तारीफ है ।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी बधाई दी। वही रघुवर दास ने रक्षाबंधन की बधाइयां देते हुए प्रधानमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को ₹200 गैस में छूट देने पर देश के प्रधानमंत्री को ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनके भविष्य की कामना की।

Jamshedpur

Aug 30 2023, 18:02

"भोजली शोभायात्रा" बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे - बाजे के साथ निकाली गई


जमशेदपुर: पिछले 23 वर्षों से झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में न्यू सीपी क्लब राम मंदिर सोनारी से आज "भोजली शोभायात्रा" बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे - बाजे के साथ निकाली गई। उज्जैना वाली नव विवाहित युवतियों के सर और हाथ पर भोजली लिए टोकरिया शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण थी।

 प्रथम पंक्ति में उज्जैना वाली नव विवाहित नेहा वर्मा, सीमा जंघेल ,आरती देवी, भारती देवी थी। शोभायात्रा का नेतृत्व महासभा के सभी पदाधिकारी गण और सभी सदस्य कर रहे थे।

 इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल महिला पदाधिकारी ने बताया कि यह भाई-बहनों का प्रेम को दर्शाने वाला पर्व है। इसमें हम लोग भोजली को ले जाकर नदी में विसर्जित करते हैं और विसर्जित भोजली को एक दूसरे के कानों में खोस कर भोजली त्यौहार की बधाइयां देते हैं।

 उज्जैना वाली नव विवाहितों को महासभा की ओर से उपहार भेंट की जाती है।

 इसमें बड़े ही सुंदर ढंग से अपनी परंपरा और संस्कृति का निर्वहन किया जाता है। नदी विसर्जन के बाद सभी महिलाओं ने क्लब में आकर अपना लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया।

Jamshedpur

Aug 29 2023, 20:23

जमशेदपुर।भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी ने भोजपुरी गाना के गिरते स्तर पर चिंता जताई उन्होने कहा कि-कलाकारों को तो सम्मान मिला लेकिन भोजपुरी को नही

जमशेदपुर। भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी के गिरते स्तर पर चिंता जताई है।उन्होने कहा कि भोजपुरी जगत के बङे-बङे कालाकार राजनितिक आ गए। उन्हे सम्मानित जगह मिल तो गई। लेकिन भोजपुरी को सम्मान नही मिल पाया।  

कल्पना पटवारी एक भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर आई हुई थी।इस दौरान पत्रकारो से बातचीत कर रही थी।उन्होंने कहा भोजपुरी गाने का स्तर गिरता जा रहा है। इसे बचाने की जरूरत नही है।     

  कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी बोली है उसकी अपनी भाषा नही है।लेकिन इस पर लोगो को प्रयास करना चाहिए। भोजपुरी को आठवी अनुसूची शामिल कराने को लेकर लोगो को प्रयास करना चाहिए। 

ताकि भोजपुरी की अपनी पहचान बन सके। बातचीत के दौरान कल्पना ने कहा कि वे भोजपुरी गाना छोङ दी है ।सिर्फ भीखारी ठाकुर के लिखे कविता को नए रूप में गा रही है। इसके अलावे वे कुछ और प्रोजेक्ट मे काम कर रही है।

Jamshedpur

Aug 27 2023, 13:44

अमायरा फैशन स्टूडियो की आठवी वर्षगांठ पर मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब का हुआ अनावरण

जमशेदपुर : सर्किट हाउस एरिया मेन रोड स्थित लेडीज डिजाइनर परिधानों की शोरूम अमायरा फैशन स्टूडियो की आज आठवी वर्षगांठ मनाई गयी। इस अवसर पर उभरती लेखिका, मशहूर फैशन डिजाइनर, भारत की मशहूर बॉडी पोजिटिव अपैरल एवं स्टाइलिस्ट मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब 'हर महिला मूलतः अपने आप

मे खूबसूरत है' का लोकार्पण भी किया गया। 

उक्त पुस्तक को कुछ ही दिनों पहले सिने तारिका पूनम सिन्हा (पत्नी शत्रुघ्न सिन्हा) ने मुंबई मे लोकार्पण किया था। पुस्तक मे मृणाल सावा ने महिलाओं के सौंदर्य और आत्म मूल्य जिसमे प्रत्येक महिला अपने आप मे परिपूर्ण है के नये दृश्टिकोण प्रस्तुत किये है।

अमायरा के प्रोपराइटर मृणाल सावा ने बताया कि अमायरा लेडीज परिधानों की डिजाइनर रेडीमेड एवं कपड़ो की श्रृंखला है। जिसे सात वर्षों से भी अधिक समय पहले स्थापना की गयी और आज यह शोरूम ना केवल जमशेदपुर बल्कि आस पास के डिजाइनर पसंद महिलाओं के जुबान पर छा गया है। मृणाल शावा जिन्हे लेडीज परिधानों की डिजाइनर कपड़े बनाने की 20 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है, ने बताते हुए कहा कि हमारे शोरूम् की सभी परिधानों की डिज़ाइने अलग अलग है। इन परिधानों को बनाते समय वस्त्रों की गुणवत्ता, सिलाई की गुणवत्ता एवं इसमे प्रयोग होने वाले सभी सामानों की गुणवत्ता को मैं खुद एक - एक कर चुनती हूं, तब जा कर यह डिजाइनर परिधान तैयार किये जाते है। यहाँ शादी से लेकर अन्य त्योहारों एवं पार्टीज के लिए भी डिजाइनर परिधान उपलब्ध है, जिन्हे देख कर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है।

Jamshedpur

Aug 26 2023, 10:34

जमशेदपुर:कदमा वीपी अपार्टमेंट में वरलक्ष्मी पूजा का किया गया आयोजन

जमशेदपुर :- कदमा वीपी अपार्टमेंट में वरलक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया जिसमें आंद्रा महिला द्वारा बढ़ चढ़कर शामिल हुई की उपाध्यक्ष भगवान लक्ष्मी पूजा श्रावण माह के पहले शुक्रवार को होती है।

ऐसी मान्यता है कि चारुमति नाम की पतिव्रता महिला थी उनके सपने में वर लक्ष्मी माता ने दर्शन दी वो उसकी सेवा और पतिव्रत आचरण प्रति बेहद खुश हुई और कहा कि तुम वर लक्ष्मी पूजा करो उन्हें पूजन विधि भी बताई तभी से यह पूजा सुख सौभाग्य धन स्वस्थ के लिए की जाती है। क्या पूजा से मनोकामना भी पूरी होती है। आंध्र और कर्नाटक में यह पूजा शुरू धाम से घर घर में होती है।

इस पूजन में एकता जायसवाल, रत्नमाला, श्यामला, एम पद्मा, सौम्या, कुसुमा, शैलजा, सुनीता जायसवाल, धर्मावती, मोनाबिना, मधुलता कल्याणी उपस्थित थीं।