"भोजली शोभायात्रा" बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे - बाजे के साथ निकाली गई


Image 2Image 3

जमशेदपुर: पिछले 23 वर्षों से झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में न्यू सीपी क्लब राम मंदिर सोनारी से आज "भोजली शोभायात्रा" बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे - बाजे के साथ निकाली गई। उज्जैना वाली नव विवाहित युवतियों के सर और हाथ पर भोजली लिए टोकरिया शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण थी।

 प्रथम पंक्ति में उज्जैना वाली नव विवाहित नेहा वर्मा, सीमा जंघेल ,आरती देवी, भारती देवी थी। शोभायात्रा का नेतृत्व महासभा के सभी पदाधिकारी गण और सभी सदस्य कर रहे थे।

 इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल महिला पदाधिकारी ने बताया कि यह भाई-बहनों का प्रेम को दर्शाने वाला पर्व है। इसमें हम लोग भोजली को ले जाकर नदी में विसर्जित करते हैं और विसर्जित भोजली को एक दूसरे के कानों में खोस कर भोजली त्यौहार की बधाइयां देते हैं।

 उज्जैना वाली नव विवाहितों को महासभा की ओर से उपहार भेंट की जाती है।

 इसमें बड़े ही सुंदर ढंग से अपनी परंपरा और संस्कृति का निर्वहन किया जाता है। नदी विसर्जन के बाद सभी महिलाओं ने क्लब में आकर अपना लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया।

जमशेदपुर।भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी ने भोजपुरी गाना के गिरते स्तर पर चिंता जताई उन्होने कहा कि-कलाकारों को तो सम्मान मिला लेकिन भोजपुरी को नही

Image 2Image 3

जमशेदपुर। भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी के गिरते स्तर पर चिंता जताई है।उन्होने कहा कि भोजपुरी जगत के बङे-बङे कालाकार राजनितिक आ गए। उन्हे सम्मानित जगह मिल तो गई। लेकिन भोजपुरी को सम्मान नही मिल पाया।  

कल्पना पटवारी एक भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर आई हुई थी।इस दौरान पत्रकारो से बातचीत कर रही थी।उन्होंने कहा भोजपुरी गाने का स्तर गिरता जा रहा है। इसे बचाने की जरूरत नही है।     

  कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी बोली है उसकी अपनी भाषा नही है।लेकिन इस पर लोगो को प्रयास करना चाहिए। भोजपुरी को आठवी अनुसूची शामिल कराने को लेकर लोगो को प्रयास करना चाहिए। 

ताकि भोजपुरी की अपनी पहचान बन सके। बातचीत के दौरान कल्पना ने कहा कि वे भोजपुरी गाना छोङ दी है ।सिर्फ भीखारी ठाकुर के लिखे कविता को नए रूप में गा रही है। इसके अलावे वे कुछ और प्रोजेक्ट मे काम कर रही है।

अमायरा फैशन स्टूडियो की आठवी वर्षगांठ पर मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब का हुआ अनावरण

Image 2Image 3

जमशेदपुर : सर्किट हाउस एरिया मेन रोड स्थित लेडीज डिजाइनर परिधानों की शोरूम अमायरा फैशन स्टूडियो की आज आठवी वर्षगांठ मनाई गयी। इस अवसर पर उभरती लेखिका, मशहूर फैशन डिजाइनर, भारत की मशहूर बॉडी पोजिटिव अपैरल एवं स्टाइलिस्ट मृणाल सावा की बहुचर्चित किताब 'हर महिला मूलतः अपने आप

मे खूबसूरत है' का लोकार्पण भी किया गया। 

उक्त पुस्तक को कुछ ही दिनों पहले सिने तारिका पूनम सिन्हा (पत्नी शत्रुघ्न सिन्हा) ने मुंबई मे लोकार्पण किया था। पुस्तक मे मृणाल सावा ने महिलाओं के सौंदर्य और आत्म मूल्य जिसमे प्रत्येक महिला अपने आप मे परिपूर्ण है के नये दृश्टिकोण प्रस्तुत किये है।

अमायरा के प्रोपराइटर मृणाल सावा ने बताया कि अमायरा लेडीज परिधानों की डिजाइनर रेडीमेड एवं कपड़ो की श्रृंखला है। जिसे सात वर्षों से भी अधिक समय पहले स्थापना की गयी और आज यह शोरूम ना केवल जमशेदपुर बल्कि आस पास के डिजाइनर पसंद महिलाओं के जुबान पर छा गया है। मृणाल शावा जिन्हे लेडीज परिधानों की डिजाइनर कपड़े बनाने की 20 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है, ने बताते हुए कहा कि हमारे शोरूम् की सभी परिधानों की डिज़ाइने अलग अलग है। इन परिधानों को बनाते समय वस्त्रों की गुणवत्ता, सिलाई की गुणवत्ता एवं इसमे प्रयोग होने वाले सभी सामानों की गुणवत्ता को मैं खुद एक - एक कर चुनती हूं, तब जा कर यह डिजाइनर परिधान तैयार किये जाते है। यहाँ शादी से लेकर अन्य त्योहारों एवं पार्टीज के लिए भी डिजाइनर परिधान उपलब्ध है, जिन्हे देख कर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है।

जमशेदपुर:कदमा वीपी अपार्टमेंट में वरलक्ष्मी पूजा का किया गया आयोजन

Image 2Image 3

जमशेदपुर :- कदमा वीपी अपार्टमेंट में वरलक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया जिसमें आंद्रा महिला द्वारा बढ़ चढ़कर शामिल हुई की उपाध्यक्ष भगवान लक्ष्मी पूजा श्रावण माह के पहले शुक्रवार को होती है।

ऐसी मान्यता है कि चारुमति नाम की पतिव्रता महिला थी उनके सपने में वर लक्ष्मी माता ने दर्शन दी वो उसकी सेवा और पतिव्रत आचरण प्रति बेहद खुश हुई और कहा कि तुम वर लक्ष्मी पूजा करो उन्हें पूजन विधि भी बताई तभी से यह पूजा सुख सौभाग्य धन स्वस्थ के लिए की जाती है। क्या पूजा से मनोकामना भी पूरी होती है। आंध्र और कर्नाटक में यह पूजा शुरू धाम से घर घर में होती है।

इस पूजन में एकता जायसवाल, रत्नमाला, श्यामला, एम पद्मा, सौम्या, कुसुमा, शैलजा, सुनीता जायसवाल, धर्मावती, मोनाबिना, मधुलता कल्याणी उपस्थित थीं।

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया हर्ष


Image 2Image 3

जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रयान 3 मिशन की अभूतपूर्व सफलता और सफल लैंडिंग पर झारखंड समेत देशवासियों को बधाई दी है। 

उन्होंने मिशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शिता और मजबूत इक्षाशक्ति के कारण आज भारत ने पूरी दुनिया में इतिहास रचा है। यह क्षण गौरवान्वित करने वाला है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के महान वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रतीक है। 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सभी वैज्ञानिकों के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को नमन किया और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जो काम विश्व के बड़े देश नही कर पाए वो कार्य हमारे भारत ने कर दिखाया। यह नया भारत है।

जमशेदपुर: नया इतिहास रचने के करीब पहुंचा चंद्रयान 3


Image 2Image 3

जमशेदपुर :- चंद्रयान 3 नया इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 बुधवार शाम को चांद पर उतरेगा, ऐसे में देशवासियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दिया है।

कीताडीह बस्तीवासियों ने श्रीश्री शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, वीर बजरंगबली के सामने पुराने संकटों को हरने की कामना की. हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना की।

बस्तीवासी खासकर छात्र व युवा चंद्रयान-3 की फोटो काे अपने साथ लेकर मंदिर में पहुंचे पूजा-अर्चना कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की. भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ चंद्रयान के तश्वीर की भी पूजा की गयी. इसके अलावा इसरो वैज्ञानिकों की सफलता के लिए भी प्रार्थना की गयी. 

उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं, इसलिए वे इस मिशन को सफल बनायेंगे. हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर कीताडीह श्रीश्री शिव मंदिर के पंडित श्याम सुंदर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गयी.

पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और इससे हमारे देश का गौरव बढ़ेगा. कहा कि श्री हनुमानजी सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, ऐसे में उनकी पूजा करने से चंद्रयान-3 जरूर सफल होगा. 

इस अवसर पर कीताडीह मंदिर के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संदीप शर्मा बौबी, महावीर शर्मा, अशोक मिश्रा, रघुनंदन शर्मा, शशि यादव, सुशील सिंह, बीरेंद्र यादव, रमेश प्रसाद, दिवाकर सिंह, भरत सिंह, विशाल तिवारी, मोहन प्रसाद, राधिका, प्राची, लक्की, सोनल, सुनीता, गरिमा, महिमा, मोनी, प्रिया, सोनी, आदिति समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के शिवालय में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


Image 2Image 3

जमशेदपुर : आज बारीडीह हरि मंदिर के पास से स्वर्णरेखा का पवित्र जल लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के नेतृत्व में जल भरकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर शिवालय में जलाभिषेक किया। इस जलाभिषेक यात्रा में हजारों की संख्या में नर नारियों ने बाबा की जयकार करते हुए 4 किलोमीटर की यात्रा उत्साह पूर्वक करते हुए सूर्य मंदिर धाम पहुंचे और पंक्तिबद्ध होकर बाबा की जयकार करते हुए शिवालय में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि शांति की कामना की।

 इस अवसर पर श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे देश और राज्य में अध्यात्म एवं संस्कृति को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह असुर प्रवृत्ति नष्ट हो। ईश्वर से हम यही कामना करते हैं। सूर्य धाम मंदिर पहुंचने पर भक्ति शक्ति साज उमंग का जो भाव हमें देखने को मिल रहा है, उसका हम वर्णन नहीं कर सकते हैं।

 4 किलोमीटर की यात्रा में जो जय घोष होता रहा, भगवान शिव मानव कल्याणकारी हैं, वे सबका मंगल करें।

 वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि बारीडीह हरि मंदिर से सिदगोड़ा आने के क्रम में जो उत्साह देखा गया और जो भक्ति भाव से लोगों ने शिव मंदिर शिवालय में जो जल अर्पण किया। भगवान शिव सबके सहायक बने।

 उन्होंने कहा कि यही आध्यात्मिक ताकत के कारण कोविड का सामना सभी लोगों ने अच्छे ढंग से किया और आज हमारी इकोनामी शक्ति पांचवी हो गई है और यह सब हम सब के आध्यात्मिक और संस्कृति के कारण संभव हो पाया है।

अगर आप बदहजमी से है परेशान तो न खाएं ये खाना! बढ़ सकती है अपच की परेशानी...


Image 2Image 3

दिल्ली:आजकल के टाइम में गलत खानपान के कारण हमें पेट से जुड़ी कई तरह के परेशानी से गुजरना पड़ता है। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हमें परेशान करती है. इससे हमें दस्त, ऐंठन, अपच, पेट दर्द जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं. ये तब होता है, जब हमारा पाचन तंत्र खराब हो, या फिर आपको पेट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो. भले ही ये समस्या बेहद ही आम है, लेकिन इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है. देखा जाए तो इसके लिए हमारा खान-पान बहुत ज्यादा जिम्मेदार है।

गलत खान-पान से सूजन, दर्द और सीने में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है... तो आइये आपको इस तरह की परेशानी से हमेशा-हमेशा के लिए सुरक्षित रखने के लिए आपको बताएं, आखिर किस तरह के खाने से ये होता है... 

इनसे रहें दूर...

1. मसालेदार भोजन- भले ही स्वाद इसका कितना भी लाजवाब हो, मगर ये शरीर के लिए हानिकारक होता है. इससे आपके शरीर को पाचन तंत्रों से जुड़ी कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि मसालेदार भोजन में कैप्साइसिन जैसे यौगिक होते हैं, जो पाचन तंत्र में जलन पैदा करते हैं, जिससे आपके पेट में अपच के लक्षण पैदा होते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप मसालेदार खाना कम ही खाएं...

2. तले हुए भोजन- तला हुआ भोजन भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. खासतौर पर अगर आप अपच के शिकार हैं, तला हुआ भोजन पेट के लिए काफी भारी हो सकता है. ऐसे में तला हुआ खाना अपच की समस्या खड़ी कर सकता है. तला हुआ खाना पचने में भी काफी लंबा समय लेता है. इससे सीने में जलन सहित अन्य परेशानी बरकार रहती है. 

3. खट्टे फल- खट्टे फल भी अपच की समस्या में इजाफा करते हैं. दरअसल खट्टे फल का रस पेस से जुड़ी समस्या का कारक बनता है. इससे आपके शरीर में दर्द होता है, साथ ही हल्की-फुल्की जलन भी महसूस होती है, जिससे आपको परेशानी होगी.

नए वेरिएंट के साथ कोरोना ने दी फिर दस्तक, BA.2.86 को लेकर WHO का अलर्ट


Image 2Image 3

क्या आपने ये मान लिया है कि कोविड खत्म हो गया है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल कोरोना ने नए वेरिएंट के साथ एक बार फिर दस्तक दी है। कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बीए.2.86 को लेकर 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' ने चिंता जताई है।यूके में देखे गए एरिस के बाद अब अमेरिका सहित कुछ देशों में नए बीए.2.86 वेरिएंट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। प्रारंभिक अध्ययनों में दोनों को ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक रूप माना जा रहा है, हालांकि इनमें जिस प्रकार के म्यूटेशन देखे गए हैं, वह इनकी अधिक संक्रामकता को लेकर अलर्ट करते हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन(WHO) ने कहा है कि यह कोरोना के बाकी दूसरे वेरिएंट से ज्याद म्यूट है। बीए.2.86 ओमिक्रॉन के बीए से है। इसका पहला केस इज़राइल में पाया गया था। अब तक यह केवल पांच देशों में पाया गया है - डेनमार्क (2), इज़राइल (1), अमेरिका (1), और यूके (1) में और वेरिएंट के खतरनाक लक्षण दिखाई दिए हैं। जिससे ताजा कोविड की आशंका बढ़ गई है। WHO ने शुक्रवार को कहा कि वे इस समय 3 वेरिएंट्स ऑफ इंटरेस्ट और 7 वेरिएंट्स को निगरानी में ट्रैक कर रहे हैं। 

WHO ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "डब्ल्यूएचओ ने बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन के कारण आज कोविड-19 वेरिएंट बीए.2.86 को 'निगरानी के तहत वेरिएंट' के रूप में नामित किया है। डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने एक पोस्ट में कहा, "अभी इसके बारे में बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध है, लेकिन बड़े उत्परिवर्तन। वेरिएंट को ट्रैक करने/नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी, अनुक्रमण और कोविड-19 रिपोर्टिंग की आवश्यकता है। भले ही कोविड वायरस का प्रसार और विकास जारी है, डब्ल्यूएचओ ने भी बेहतर निगरानी, अनुक्रमण और रिपोर्टिंग करेगी। ऐसा लगता है कि BA.2.86 असली चीज़ है - अब लंदन, इंग्लैंड से भी पता चला है। कुल मिलाकर 5वां मामला।

दुनियाभर में फिल्म 'जेलर' का जलवा, यूपी पहुंचे मेगास्टार रजनीकांत, सीएम योगी के साथ देखेंगे अपनी मूवी

Image 2Image 3

मेगास्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' पूरी दुनिया में अपना जलवा देखा जा रहा है। उनकी फिल्म दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के साथ सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2 रिलीज हुई है। लेकिन जेलर की कमाई पर इन दोनों फिल्मों का कोई निगेटिव इम्पैक्ट पड़ता नजर नहीं आ रहा है। रजनीकांत भी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ फिल्म देखेंगे।

फिल्म अभिनेता रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पत्रकारों ने जब सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखेंगे।वहीं जब पत्रकारों ने उनकी फिल्म जेलर की सफलता को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ईश्वर की ओर इशारा करते हुए कहा कि सब भगवान की कृपा है।

बता दें कि अभिनेता रजनीकांत तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। वो 18 अगस्त से 20 अगस्त तक यूपी में रहेंगे। इस दौरान अभिनेता अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों में जा सकते हैं और पूजा अर्चना कर सकते हैं। रजनीकांत इससे पहले साल 2021 में भी उत्तर प्रदेश आए थे, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कुछ लोकेशन पर अपनी फिल्म की शूटिंग भी की थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ और रजनीकांत दोनों आज मिलकर फिल्म जेलर देख सकते हैं। ये मौका बेहद अलग होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री अक्सर फिल्म नहीं देखते है, ऐसे बहुत कम ही मौके हुए हैं जब योगी आदित्यनाथ फिल्म देखने गए हैं। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म द केरल स्टोरी देखने पहुंचे थे। इसके लिए लोकभवन में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि 'लव जिहाद मानवता के खिलाफ अघोषित आतंकवाद का एजेंडा है। यह फिल्म लव जेहाद के प्रति पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है। हर सभ्य नागरिक और समाज को इस विकृति के प्रति जागरूक होना होगा।

फिल्म जेलर की बात करें तो ये 10 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 8 दिनों में दुनियाभर में 470 करोड़ की कमाई कर ली है। ये आंकड़े अपने आप में ही रजनीकांत की लोकप्रियता और उनकी सक्सेस को बयां कर रहे हैं। भारत में भी ये फिल्म अच्छा कर रही है और 235 करोड़ की कमाई कर चुकी है।