दिल्ली में फिर दरिंदगीःसरकार के आला अधिकारी ने दोस्त की बेटी से किया रेप, पिता की मौत के बाद ऐसे की मदद?*
देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली सरकार के एक सीनियर अधिकारी को अपने दोस्त की बेटी से रेप के मामले में हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अधिकारी की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।मानवता के साथ रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में हैरान करने वाली बात एक बात यह भी रही कि आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर था।हैवानियत करने वाले आरोपी अफसर का नाम प्रेमोदय खाखा है. मामला का खुलासा होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
जिस असिस्टेंट डायरेक्टर ने नाबालिग बच्ची का बार-बार रेप किया, वह उसे 'मामा' बोलती थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमोदय खाखा ने अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। इस कारण वो प्रेग्नेंट हो गई। प्रेग्नेंसी रोकने के लिए उसकी पत्नी सीमा रानी ने पीड़िता को अबॉर्शन पिल दी।
लड़की को एंजाइटी अटैक आने के बाद खुला मामला
मामला तब सामने आया, जब लड़की को लगातार एंजाइटी अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनोचिकित्सा सत्र के दौरान, उसने डॉक्टरों को दिल्ली अधिकारी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सतर्क किया, जो हरकत में आई और अधिकारी को हिरासत में ले लिया।
नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक दरिंदगी
आरोपी अफसर और पीड़िता के पिता दोनों अच्छे दोस्त थे। पुलिस ने बताया है कि लड़की के पिता की मौत के बाद उनकी नाबालिग़ बेटी को वह अधिकारी अपने घर पर लाया था कि वही देखरेख करेगा।1 अक्टूबर 2020 को पीड़िता के पिता की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अफसर उनकी बेटी को अपने घर ये कहकर ले आया कि वो उसकी अच्छे से देखभाल करेगा। कोरोना महामारी में जब दुनियाभर के लोग घर और बाहर दोनों जगह वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए दो गज की दूरी बरतते थे। उस समय भी ये दरिंदा हैवानियत की हदें पार कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि यह मामला तीन साल पुराना है लेकिन सामने पिछले हफ़्ते आया जब लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया।काउंसलिंग के बाद लड़की ने डॉक्टरों से बताया कि वह लंबे समय से उत्पीड़न का सामना कर रही है।लड़की ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने माता-पिता के साथ स्थानीय चर्च में जाया करती थी। दोनों सरकारी अधिकारी थे। संदिग्ध भी अपने परिवार के साथ यहाँ आता था। इस दौरान दोनों परिवारों में क़रीबी बढ़ी। वर्ष 2020 में लड़की के पिता की मौत हो गई। इसके बाद अपनी माँ की सहमति से वह लड़की उस परिवार के घर रहने गई। बच्ची प्रेमोदय के घर नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक रही। इस दौरान कई बार उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस का कहना है कि जब लड़की 2021 में अपनी माँ के पास वापस आई तो चुप रहने लगी। उसने अपनी माँ को भी नहीं बताया लेकिन हाल में डॉक्टरों ने काउंसलिंग की तो लड़की ने सब कुछ बता दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

#delhigovtofficerrapecase






Aug 22 2023, 17:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.2k