गिरिडीह:खूखरा थाना क्षेत्र में खरपोका पंचायत के दूमोहनवा नदी के पास दो बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत

Image 2Image 3

गिरिडीह: जिले में खूखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपोका पंचायत के दूमोहनवा नदी के पास आज देर शाम भयंकर सड़क हादसा हुई। जिसमें दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई।हादसे में एक महिला की मौत हो गई।कई अन्य घायल हुए।

इस संबंध में बताया जाता है कि दोनो बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके परखच्चे उड़ गए।जिसमें एक महिला जो गिरिडीह के खंडोली की बताई जा रही है,उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही अन्य घायलों में से एक अधकी बरियारपुर का बताया जा रहा है।

घटना के बाद सभी को एंबुलेंस के द्वारा पीरटांड स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि मोहम्मद रज्जाक सहित अन्य दो की स्थिति चिकित्सकों के अनुसार सामान्य है।

गिरिडीह:धारदार हथियार से प्रहार कर वृद्धा की हत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत अंतर्गत छाताबाद गांव में एक वृद्ध महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।

महिला की पहचान लगभग 80 वर्षीय एनपी देवी के रूप में हुई। घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मृतका की बहू कौशल्या देवी ने बताया कि उसकी सास लंबे समय से घर के बगल स्थित स्कूल के बरामदे में ही रहती थी। रोज की तरह वे शनिवार को वहीं सोई थी।

रविवार की सुबह छह बजे जब वे सास के पास पहुंची तो देखा कि उसके चेहरे में कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।घटना को किसने अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पाया। बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए।

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, हर एंगल से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

डुमरी उपचुनाव में पूर्ण मतदान को लेकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान,

मेहंदी,हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न माध्यमों से किया गया लोगों को जागरूक

Image 2Image 3

गिरिडीह:33 डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर आज डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम डुमरी शहजाद परवेज द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान शपथ दिलवाई गयी।इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही हाथों में मेहंदी लगाकर भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी डुमरी धनंजय गुप्ता एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अन्वेषा ओना एवं स्वीप प्रभारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह अल्का हेंमब्रम,सभी बीएलओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

डुमरी उपचुनाव के उम्मीदवारों को व्यय लेखा पंजी जांच करवाने हेतु निर्देश जारी


Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उपचुनाव 2023 के तहत व्यय लेखा पंजी जांच को लेकर डुमरी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 33 डुमरी उपचुनाव के उम्मीदवारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय से संबंधित एक व्यय लेखा पंजी उनके द्वारा समर्पित किया गया है।

उक्त व्यय लेखा पंजी में सभी नामांकित दावेदारों को निर्वाचन से संबंधित किए जा रहे व्यय की प्रविष्टी करते हुए व्यय लेखा पंजी का जाँच करवाना अति आवश्यक है। उक्त जांच के लिए दिनांक 22 अगस्त, 28 अगस्त एवं 2 सितंबर को पूर्वाहन 10 बजे की तिथि निर्धारित की गई है।

इस दौरान सभी उम्मीदवार अनुमण्डल कार्यालय,डुमरी में व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना प्रमोद दत्तार, आईआरएस के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना व्यय जांच करवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पिछले पांच उप चुनावों में डुमरी विधानसभा सीट पर सिर्फ झामुमो का रहा दबदबा, हमेशा कुर्मी- महतो वोट पड़ता है भारी

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल में डुमरी विधानसभा सीट पर झारखंड में छठवां उप चुनाव होने वाला है। अब तक हुए पांच उप चुनावों में एनडीए को सिर्फ एक बार पर कामयाबी मिली।

Image 2Image 3

यहां से एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। बाकी चार उप चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन यूपीए की विजय मिली। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है।

अबकी बार आईएनडीआईए ने झामुमो के दिवंगत विधायक जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को उम्मीदवार घोषित किया है जबकि एनडीए ने यशोदा देवी को मैदान में उतारा है।

डुमरी विधानसभा क्षेत्र कुर्मी (महतो) बहुल है। इस सीट पर पिछले 10 चुनाव से कुर्मी (महतो) जाति का ही कब्जा है। वर्ष 1977 से लेकर 2019 तक यहां जितने भी विधायक बने हैं वे सभी कुर्मी ही रहे हैं। इस बार भी प्रमुख प्रतिद्वंदी कुर्मी जाति से ही हैं। हालांकि, 1977 से पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। यहां जब पहली दफा 1951-52 में चुनाव हुआ था। उस वक्त यह विधानसभा गिरिडीह सह डुमरी के नाम से जाना जाता था।इस चुनाव में दो विधायक चुने गए थे।

1951-52 के चुनाव में यहां जातीय बंधन को तोड़कर लक्ष्मण मांझी और कायस्थ जाति से आनेवाले कृष्ण बल्लभ सहाय (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) विधायक बने थे। 1957 में यह क्षेत्र गिरिडीह (अनुसूचित जाति) में चला गया और फिर दो विधायक चुने गए। एक हेमलाल प्रग्नेत तो दूसरे थे कामख्या नारायण सिंह। 1962 में डुमरी (अनुसूचित जाति) विधानसभा बना और उस वक्त हेमलाल प्रग्नेत विधायक बने। 1967 में यह सीट सामान्य हो गई और एस मंजरी विधायक निर्वाचित हुई। 1969 में मध्यावधि चुनाव हुआ और कैलाशपति सिंह विधायक बने। 1972 के चुनाव में कांग्रेस के मुरली भगत विजयी रहे।

1977 से डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी का परचम

1977 में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में गिरिडीह का डुमरी प्रखंड के अलावा बोकारो का नावाडीह प्रखंड शामिल हो गया। 1977 के चुनाव में यहां के विधायक बने लालचंद महतो (जनता पार्टी)। फिर 1980 और 85 में लगातार दो बार झामुमो की टिकट पर शिवा महतो विधायक बने। 1990 में एक बार फिर से लालचंद महतो जीते। इस बार लालचंद जनता दल की टिकट पर विजयी हुए। 1995 के चुनाव में झामुमो के शिवा महतो में तीसरी दफा जीत दर्ज की। वर्ष 2000 के चुनाव में लालचंद महतो जनता दल यू से खड़े हुए और जीत दर्ज की।

डुमरी सीट पर वोटों का गणित

जगरनाथ महतो ने वर्ष 2000 के चुनाव में ही पहली बार मैदान में उतरे। इस चुनाव में जगरनाथ समता पार्टी के उम्मीदवार बने। हालांकि, जनता दलयू के उम्मीदवार लालचंद महतो में उन्हें 6725 मतों से हरा दिया था।इस चुनाव में लालचंद को 28087 मत मिले थे जबकि जगरनाथ महतो को 21362 मत प्राप्त हुआ था। इसके बाद 2005 के चुनाव में जगरनाथ महतो झामुमो के प्रत्याशी बने। दूसरे ही चुनाव में जगरनाथ ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार लालचंद महतो को 18010 मतों से करारी शिकस्त दी। इस चुनाव में जगरनाथ को 41784 मत तो लालचंद को 23774 मत प्राप्त हुआ।

इसी तरह 2009 के चुनाव में झामुमो से एक बार फिर जगरनाथ महतो उम्मीदवार बने। इस चुनाव में जगरनाथ ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यू के दामोदर प्रसाद महतो को 13668 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में जगरनाथ को 33960 तो दामोदर को 20292 मत मिले। लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके जगरनाथ महतो को लगातार तीसरी दफा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने डुमरी से अपना उम्मीदवार बनाया।

इस बार 2014 के चुनाव में जगरनाथ को भारी मत मिला। इस चुनाव में 77984 लोगों ने जगरनाथ महतो को वोट दिया। जगरनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से पराजित कर दिया। हैट्रिक लगा चुके जगरनाथ महतो वर्ष 2019 के चुनाव में एक बार फिर से झामुमो के प्रत्याशी बने। इस चुनाव में उन्हें 71128 मत मिले जो 2014 के चुनाव से कुछ कम था। हालांकि, इस चुनाव में जीत का अंतर बढ़ गया। 2019 के चुनाव में जगरनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू की यशोदा देवी को 34288 मतों से हराया। 2019 के चुनाव में भाजपा की तरफ से खड़े प्रदीप साहू को 36013 मत मिला था।

डुमरी उपचुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रेक्षक एवं पुलिस द्वारा किया गया स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान केंद्र एवं वीवीपेट के वेयर हाउस का निरीक्षण

Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ टीजी विनय एवं पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभिए के द्वारा आज स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना केंद्र एवं ईवीएम वीवीपेट के वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रेक्षकों द्वारा ईवीएम वीवीपेट रखे जाने वाले वेयर हाउस की पूरी तरह सुरक्षा की जाने को लेकर निर्देशित किया गया।

साथ ही बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र में उपचुनाव से संबंधित चल रहे कार्यों की तैयारी की समीक्षा की गई। एवं सभी प्रकार के सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखने की बात कहा गया। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि मतदान तिथि के बाद जब मतदान कर्मी ईवीएम के साथ मतदान स्थल पहुंचेंगे, उस समय उनके ठहरने, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

इनके अलावा दोनों प्रेक्षकों ने निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा नमन प्रियेश लकड़ा,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (गिरिडीह),दीपक कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक सहित गुलाम समदानी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,संजय राणा, डीएसपी 1, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल), अग्निशमन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डुमरी उप चुनाव को लेकर सभी बैंक के प्रबंधकों के साथ चुनाव में उम्मीदवारों के द्वारा की जा रही व्यय से संबंधित समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Image 2Image 3

गिरिडीह:33-डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी-33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरी मो शहजाद परवेज की अध्यक्षता में डुमरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के द्वारा की जा रही व्यय से संबंधित आवश्यक समीक्षा बैठक का आयोजन अपराह्न 5 बजे से कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया।

 उक्त बैठक में अन्वेषा ओना, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डुमरी तथा सभी बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यतः निर्वाचन के दौरान किसी भी संदेहास्पद ट्रॉनजेक्सन या लेन-देन की सूचना अविलंब व्यय प्रेक्षक अथवा निर्वाची पदाधिकारी को सूचित करेंगे।

 यदि किसी भी बैंक खाते में एक लाख से ज्यादा का लेन-देन होता है/कोई बंद खाता अचानक से एक्टिव होता है/किसी सरकारी खाते से बड़ा लेन-देन होता है तो इन सभी की सूचना वरीय पदाधिकारी/व्यय प्रेक्षक/निर्वाची पदाधिकारी को अविलंब देेंगे।इस हेतु व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्न प्रमोद दातर,आईआरएस मो नं 7903782445 पर सूचित करने हेतु निदेशित किया गया।

गिरिडीह बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय,शांतिपूर्ण ढंग से बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ चुनाव

Image 2Image 3

गिरिडीह:कोर्ट परिसर में आज शनिवार को बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लगभग 700 अधिवक्ताओं ने कर दिया। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई जो अपराह्न तीन बजे तक चली।वोटिंग वैलेट पेपर के जरिए हुई। 

झारखंड हाईकोर्ट के 2 ऑब्जर्वर बालेश्वर प्रसाद सिंह और मृत्युंजय प्रसाद सिन्हा की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में चुनाव प्रभारी अधिवक्ता शंभूनाथ सहाय की भी अहम भूमिका रही। 

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय व सुखदेव भास्कर उपाध्यक्ष के लिए, अजय कुमार सिन्हा मंटू, बाल गोविंद साहू और केशव प्रसाद दाराद, महासचिव के लिए चुन्नू कांत, विनय कुमार बख्शी, पुरन महतो और उमेशचंद्र त्रिवेदी संयुक्त सचिव, प्रशासन के लिए दशरथ प्रसाद, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए राजीव कुमार, शुभोनिल सामंता कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार सिन्हा, मीरा कुमारी व एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए अमित सिन्हा अशोक कुमार बलराम राम समेत कुल 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अधिवक्ताओं ने वैलेट पेपर के माध्यम से कर दिया।

गिरिडीह:पूर्व पार्षद शिवम आजाद ने आवास निर्माण को लेकर पैसे की मांग करने वाले बिचौलियों को दी हिदायत

Image 2Image 3

गिरिडीह:नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 18 बक्सीडीह रोड के झिंझरी मोहल्ला स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद ने प्रेस वार्ता कर सीसीएल क्षेत्र के लोगों से आवास निर्माण को लेकर पैसे की मांग करने वाले बिचौलियों को सावधान रहने की हिदायत दी है। 

मौके पर वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक, शशि सिन्हा,राज कुमार, बृजेश चौधरी समेत कई स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान शिवम आजाद ने बताया कि शहरी और सीसीएल क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है कि जितने भी लोगों ने आवास योजना में अपना नाम स्वीकृत कराया था उन सभी का लिस्ट में नाम आ गया है। 

उन्होंने कहा कि गिरिडीह सांसद और विधायक की पहल से सभी के नाम आवास योजना लिस्ट में चढ़ गए हैं, कुछ दिन में सभी के अकाउंट में पैसे भी आ जाएंगे।उन्होंने बताया कि कुछ दलाल और बिचौलिए किस्म के लोग लाभुकों को उल्टा सीधा पाठ पढ़ा कर घर निर्माण करा देने की बात कह कर पैसो की उगाही करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कई दलालों के नाम भी सामने आ चुके हैं जो लिस्ट में लाभुक का नाम दिखाकर बहुत जल्द आवास निर्माण करा देने की बात कह कर पैसे की मांग कर रहा है। 

उन्होंने सीसीएल क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अनजान व्यक्ति के चक्कर में ना पड़े, धैर्य की बात है जिस तरह से लिस्ट में नाम आया है उसी तरह से जल्द ही सभी के अकाउंट में आवास से संबंधित पैसे भी पहुंच जाएंगे। 

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भोले भाले गरीब लाभुकों को शिकार बनाकर पैसे की उगाही करने वाले बिचौलियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े किसी प्रकार की यदि जानकारी लेनी है तो वार्ड पार्षद स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यालय से संपर्क करें।

गिरिडीह:जिला अधिवक्ता संघ की चुनाव हुई संपन्न,796 में से 675 अधिवक्ताओं ने किया मतदान


Image 2Image 3

गिरिडीह:- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदान का कार्य संपन्न हुआ।आज सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान अपराहन 3 बजे तक चला। इसमें कुल 796 वोटरों में से 675 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष, महासचिव व उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर है।

वहीं रांची से आए चुनाव प्रयवेक्षक डीपी सिंह व एमके श्रीवास्तव के अलावे निर्वाचन पदाधिकारी शंभू नाथ सहाय, प्रमोद सिंह, रामविलास सिंह,प्रमोद सिंह, नियाज अहमद समेत अन्य सदस्यों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर के तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इस दौरान कुल सात पदाधिकारियों सहित 16 पदों के लिए 761 मतदाताओं में 675 अधिवक्ता मतदाताओं ने हिस्सा लिया और मतदान किया।

चुनाव को लेकर सुबह से ही जिले भर के वकीलों की भीड़ मतदान के लिए जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशियों सहित उनके समर्थक अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पक्ष मतदान करने की अपील करते देखे गए। वहीं मतदान केन्द्र के अंदर कतरबद्ध तरीके अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बैलेट बॉक्स रखे गए थे। जिसमें मतदाता अपने उम्मीदवार के नाम के आगे बैलेट पेपर में टीक का निशान लगाकर पर्ची डाल रहे थे।अब सबकी नजर इस चुनाव परिणाम पर है।