चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, आखिरी ऑर्बिट में ली एंट्री, अब 23 अगस्त का इंतजार

#chandrayaan_3_successfully_completes_fifth_and_final_maneuver_to_reach_moon

चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है।चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की पांचवीं और अंतिम कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।जी हां, चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के आखिरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है।इसरो ने ट्वीट कर बताया कि रफ्तार बढ़ाने के लिए की गई आज की सफल फायरिंग थोड़े समय के लिए आवश्यक थी। इस फायरिंग ने चंद्रयान-3 को अपनी मंशा के अनुरूप 153 किलोमीटर से 163 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित कर दिया है।यह वो पल है जहां से चंद्रयान की यात्रा में महत्वपूर्ण लेकिन निर्णायक बदलाव होने हैं। 

Image 2Image 3

इसरो के मुताबिक, इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद वह लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।इसरो ने बताया कि अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं। लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग करने की योजना 17 अगस्त, 2023 को बनाई गई है।

इसरो ने ट्वीट में कहा गया है कि आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। अब उसकी दूरी 153 km x 163 km रह गई है। यहां से लैंडर को अलग किया जाएगा और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग-अलग यात्रा शुरू करेंगे। अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के मुताबिक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर जाएगा।

लैंडर के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने और 100 किमी x 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लगभग 30 किमी की ऊंचाई पर लैंडर चंद्रमा की सतह तक नीचे जाने के लिए अपने थ्रस्टर्स का उपयोग करेगा। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इस नाजुक ऑपरेशन के लिए सटीक नियंत्रण और नेविगेशन की आवश्यकता होती है। चंद्रयान-3 का मिशन न सिर्फ अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन है बल्कि इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजें करना भी है।

‘चंद्रयान-3' का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।चंद्रयान-3 ने जब पहली बार चंद्रमा की कक्षा में एंट्री की थी तो उसकी ऑर्बिट 164 Km x 18,074 Km थी।ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थीं। इसरो में ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया था।पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद छह और नौ अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया।

दुनिया को रास्ता दिखाने के लिए आजाद हुआ भारत, स्वतंत्रता दिवस पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत


Image 2Image 3

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि पूरे विश्व को प्रकाशित करने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ था। अब सम्पूर्ण दुनिया को प्रकाश देने के लिए भारत को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है।बता दें कि संघ प्रमुख ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में ध्वजारोहण किया। 

भारत स्वतंत्रता दिवस की 77वीं सालगिरह पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी बसवनगुड़ी में तिरंगा फहराया।बसवनगुड़ी के वासवी कन्वेंशन हॉल में समर्थ भारत संस्था ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझने पर भी जोर दिया। साथ ही भागवत ने भारत का भी अर्थ बताया।भागवत ने कहा कि हम सूर्य की पूजा करते हैं और इसलिए हमें भारत कहा जाता है। इसमें भा का मतलब होता है रोशनी। सूर्य की आराधना स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला एक सार्थक आयोजन है।उन्होंने कहा कि यहां हमने ध्वजात्तोलन किया। भारत माता का पूजन किया। सूर्य भगवान की आराधना आप लोग कर रहे हैं, सूर्य नमस्कार के द्वारा। यह अत्यंत समीचीन बात है। उन्होंने कहा कि प्रकाश का उद्गम हमारे विश्व के लिए सूर्य हैं, उस आदित्य की आराधना स्वतंत्रता दिवस पर करना अत्यंत औचित्यपूर्ण कार्य है। 

मोहन भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, भारत के स्वतंत्र होने का अवसर है और भारत सम्पूर्ण विश्व को प्रकाश देने के लिए स्वतंत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र होने के मूल में स्व है, यह महत्वपूर्ण उक्ति हैं और आज विश्व को इसकी आवश्यकता है, इसके लिए सभी को तैयार होना है।

कुछ ताकतें भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं-भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि देश को तिरंगे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। हालांकि देश विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं कि हम आगे बढ़ें। संघ प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि भारत, दुनिया को जागृत करने में सक्षम है लेकिन कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा और हमारे राष्ट्रीय ध्वज में छिपे संदेश के अनुसार, काम करना होगा और देश को एकजुट रखना होगा। जिससे नकारात्मक ताकतें सफल ना हो सकें।

हमें राष्ट्रीय ध्वज के संदेश के आधार पर ही काम करना होगा-भागवत

इस मौके पर भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि झंडे में सबसे ऊपर नारंगी रंग बलिदान का प्रतीक होता है और ये तमसो मा ज्योतिर्गमय का संदेश देता है। इसका मतलब होता है अंधेरे से उजाले की तरफ जाना।भागवत ने बताया कि झंडे में सफेद रंग शुद्धता और बिना किसी स्वार्थ के काम करने का प्रतीक होता है। वहीं हरे रंग को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक है, जो बौद्धिक, आध्यात्मिक और निस्वार्थ शक्ति की प्राप्त करने में मदद करता है।भागवत ने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज के संदेश के आधार पर ही काम करना होगा

रूस में बड़ा हादसा, गैस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट में 25 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल


Image 2Image 3

रूस के मखाचकाला में एक गैस स्टेशन में भीषण धमाका हो गया है। इस धमाके में तीन बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग पहले कार की मरम्मत करने वाली दुकान में लगी और देखते ही देखते पास के गैस स्टेशन में फैल गई।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की देश के आपातकाल मंत्रालय के हवाले से जारी की गई खबर के मुताबिक, क्षेत्र की राजधानी मखचकाला के बाहरी क्षेत्र में स्थित गैस स्टेशन में सोमवार रात को विस्फोट हुआ था। आग पहले कार की मरम्मत करने वाली दुकान में लगी और देखते ही देखते पास के गैस स्टेशन में फैल गई। खबर के मुताबिक, गैस स्टेशन में लगी आग थोड़ी ही देर में 600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा।

रूसी उप स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर फिसेन्को ने बताया है कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। इंटरफैक्स ने दागेस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि घायलों में तेरह बच्चे हैं। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि गंभीर रूप से घायलों को मॉस्को ले जाने के लिए माखचकाला में एक विमान भेजा गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मखचकाला में ग्लोबस शॉपिंग सेंटर के पास एक कार सर्विस सेंटर में विस्फोट हुआ था। क्षेत्रीय गवर्नर ने मंगलवार 15 अगस्त को कहा कि दागेस्तान के दक्षिणी रूसी क्षेत्र में एक गैस स्टेशन में आग लगने का मामला सामने आया। डागेस्टानी डिजास्टर मेडिसिन सेंटर की जानकारी के अनुसार, 12.00 बजे (मॉस्को समय) तक 12 लोग मारे गए, 50 घायल हो गए। हालांकि बाद में मृतकों की संख्या और बढ़ी जो कि 25 से ज्यादा पहुंच गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

Image 2Image 3

भारतवासी आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर हर व्यक्ति जोश और उत्साह से भरा हुआ है। बॉलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग उमंग देखने को मिल रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दे दी है।बता दें कि फिल्मों में सफलता नहीं मिलने के कारण उन्होंने 1990 में भारत की नागरिकता छोड़ दी थी और कनाडा में बसने और काम करने के लिए वहां की नागरिकता ले ली थी।

नागरिकता को लेकर सवाल उठने वालों को मिला जवाब

अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता पाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद। उन्होंने इंडियन सिटीजनशिप के लिए 2019 में आवेदन किया था।इसके साथ ही अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर उठने वाले सवालों पर पूर्ण विराम लग गया है।दरअसल, कनाडा की नागरिकता होने की वजह से हेटर्स ने कई बार उनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किए थे।

पहले अक्षय के पास थी कनाडा की नागरिकता

याद दिला दें कि अक्षय कुमार के पास पहले भारतीय नहीं, कनाडा की नागरिकता थी। लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, जिसके बाद उन्होंने कनाडा में बसने का फैसला किया था, लेकिन इसके बाद एक बार फिर उनका सिक्का बॉलीवुड में चल पड़ा और वो भारत छोड़कर कनाडा नहीं जा पाए। लंबे वक्त से अक्षय भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे थे। आखिरकार अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है।

लोयोला स्कूल टेल्को में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह


Image 2Image 3

लोयोला स्कूल टेल्को में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह विविध रंगारंग एवं मनोरंजन संस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि" रोनाल्ड डिकोस्टा" (सी.ई.ओ) ,प्राचार्या श्रीमती चरणजीत ओसन,लोयोला स्कूल के प्रशासक फादर जेरी और फादर गौतम के द्वारा ध्वजारोहण के साथ परेड द्वारा सलामी एवं राष्ट्रगान से हुआ l

 मंच का भार एस.तरीका द्वारा संभाला गया l स्वागत भाषण विलियम द्वारा दिया गया lनीरजा द्वारा अंग्रेजी भाषण के माध्यम से देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई l उसके पश्चात लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया जिसने वहाँ बैठे सभी दर्शकों का मन मोह लिया l लोयोला स्कूल के परिषद के विद्यार्थियों के देश के प्रति उत्साह और समर्पण को देखते हुए मुख्य अतिथि रोनाल्ड डिकोस्टा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप ही हमारे देश के भविष्य हैं,आप आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनेंगे और आप ही पर निर्भर है हमारा भारत,भारत को प्रगति की राह में अग्रसर करने के लिए आपका योगदान अत्यंत ही आवश्यक है l 

अतिथि के भाषण के पश्चात लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा संगीत का आयोजन किया गया तत्पश्चात हिंदी की कविता श्रीजया ठाकुर  तथा दीपिका और श्रेया साहू द्वारा  देश के वीर जवानों को याद करते हुए हिंदी के पंक्तियों के माध्यम से देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा वहाँ बैठे सभी लोगों को अपने वक्तव्यो से प्रभावित किया l

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोयोला स्कूल की प्राचार्या श्रीमती चरणजीत ओसान ने भाषण देते हुए कहा आज हमारा देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं,हम सब यहाँ उपस्थित हुए है, देश के महानायकों के बलिदान को याद करने के लिए, प्राचार्य द्वारा वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गईlकार्यक्रम का समापन परी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात किया गया l

जमशेदपुर: 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालयों में किया गया झंडोत्तोलन

Image 2Image 3

जमशेदपुर: 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल जमशेदपुर कार्यालयों में झंडा तोलन किया गया इस मौके पर डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि जिस तरीके से क्लाइमेट चेंज होता दिख रहा है इसको लेकर हमें सतर्कता अभी से ही बरतनी चाहिए. 

इसलिए हमें एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए ताकि जितना हम पेड़ पौधा लगाएंगे हमारा पर्यावरण उतना ही सुरक्षित रहेगा इस मौके पर इन्होंने संकल्प लिया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

जमशेदपुर: 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालयों में किया गया झंडोत्तोलन


Image 2Image 3

जमशेदपुर: 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल जमशेदपुर कार्यालयों में झंडा तोलन किया गया इस मौके पर डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि जिस तरीके से क्लाइमेट चेंज होता दिख रहा है इसको लेकर हमें सतर्कता अभी से ही बरतनी चाहिए. 

इसलिए हमें एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए ताकि जितना हम पेड़ पौधा लगाएंगे हमारा पर्यावरण उतना ही सुरक्षित रहेगा इस मौके पर इन्होंने संकल्प लिया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

77वें स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिस्टुपुर कार्यालय में किया झंडोत्तोलन।


Image 2Image 3

जमशेदपुर: 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिस्टुपुर कार्यालय में किया झंडोत्तोलन। 

 इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए इस मौके पर सांसद ने आजादी में उन वीरों को याद किया जिन्होंने हमें आजादी दिलाई साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार विकास के तमाम कार्य और तेजी लाने के लिए 2027 तक विकसित देशों में शामिल हो जाएगा।

रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन ने किया झंडोत्तोलन, अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को बताया


Image 2Image 3

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन किया। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम के बीच भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राजकीय समारोह में उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

झंडोत्तोलन के बाद मुख्यंमत्री राज्य की जनता को संबोधित किये। मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने अपनें संबोधन की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कान्हू को याद करते हुए झारखंड के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा लाखों देशभक्तों की शहादत की बदौलत हमे आजादी मिली है।

 अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कई योजनाओं का जिक्र किया और बताया कि राज्य सरकार कैसे सरकारी नौकरी और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नये अवसर ला रही है। साशन और प्रशासन सच्ची निष्ठा के साथ जनता की सेवा में लगा है। लाखों जरूरत मंदों के द्वार तक सरकार पहुंची है। जनता से किए वादे को संजीदगी से निभाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्य्मंत्री ने कहा, 38 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी आयोग को भेज दी गई है। शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति होगी। नियुक्तियों में झारखंड के लोगों को उनका उचित हक मिले, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य्मंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि झारखंडवासियों की उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर अबुआ आवास योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत आगामी दो वर्षों में 15 हजार करोड़ करोड़ से ज्यादा खर्च कर जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराएगी। सभी को तीन कमरे का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड में मेहमान के रूप में यूपी पुलिस भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से अवर निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने नेतृत्व कर रहे थे। मुख्य्मंत्री ने इस अवसर पर राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को राष्ट्रपति के हाथों दिए गए पदक को प्रदान किया। ये सभी पदक पूर्व में राष्ट्रपति के हाथों गणतंत्रता दिवस समारोहों के मौके पर प्रदान किया गया था।

हेल्थ टिप्स:अगर आप डिप्रेशन या उदासी को दूर भगाना चाहते है तो ट्राई करें ये स्पेशल फूड आइए जानते अवसाद को दूर करने वाले आहार के बारे में ...


Image 2Image 3

डिप्रेशन एक ऐसी अवस्था जब व्यक्ति का मन और दिमाग नैगेटिविटी,चिंता , तनाव और उदासी से घिर जाता है। 

कभी-कभी हमारी लाइफ में कुछ चीजें ऐसी हो जाती है जिन्हें हैंडिल करना मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है या फिर उस पर टेंशन हावी होने लगती है। ऐसे में इंसान अकेले रहना ही पसंद करता है या यूं कहे कि लोगों के बीच होकर भी खुद में खोया रहता है।

तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे food items के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाकर आप अपने डिप्रेशन या फिर टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता लेकिन अगर आप किसी से लड़ाई करने के बाद खाए तो ये आपकी टेंशन को दूर भगा देती है। इसमें cocoa और कम चीनी के साथ serotonin नाम का पदार्थ पाया जाता है। ये anti-oxidants आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं जिस वजह से आपका गुस्सा और स्ट्रेस modulate हो जाता है।  

 

दही

क्या आपको पता है कि दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया भी आपके मूड को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि आपके डिप्रेशन और गुस्से को कम करने में मदद करते हैं।

अखरोट

टेंशन और डिप्रेशन को छूमंतर करने के लिए अखरोट को सबसे अच्छा और प्राकृतिक तरीका माना गया है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये एसिड आपके दिमाग में मूड को रिफ्रेश करने वाले रयायन पैदा करता है। यही रसायन मूड को ठीक करने में सहायता करते हैं।

 

केला

डिप्रेशन न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन की मात्रा कम होने पर होता है और केले में सेरोटोनिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। इसे खाने से आपका गुस्सा और डिप्रेशन दोनों ही दूर हो जाते हैं।