झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और मणिपुर में हुई 2 महिलाओं के साथ अपमानजनक घटना को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
झारखंड प्रदेश अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार हल्ला बोला।
झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अल्बर्ट एक्का चौक पर थाली पीट-पीटकर और गैस सिलेंडर के साथ अपना विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी जी पूछते है कि 2014 से पहले कांग्रेस ने क्या किया ठीक उसी तरह आज आम जनता उनसे पूछना चाहती है कि 2014 के बाद उन्होंने देश के लिए क्या किया। वर्तमान समय में आज महंगाई आसमान छू रही है। सब्जी का दाम, टमाटर का दाम, गैस सिलेंडर का दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है।
मध्यम वर्ग के लोग इस महगाई से त्रस्त आ चुके है। इन्हीं सब मुद्दों के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी ने गले में आलू प्याज की माला डाल, सर पर सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरी
बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। बढ़ती महंगाई के खिलाफ उन्होंने ने भी मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना। मणिपुर की हलिया घटना पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री जी पर निशाना साधते हुए कहा प्रधानमंत्री जी मन की बात बहुत करते हैं पर कभी मणिपुर की बात नहीं करते। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। मणिपुर में हुई वीडियो वायरल की घटना पूरे देश को शर्मसार है कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए लगातार संघर्षरत रहती है।
Jul 22 2023, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.7k