अपडेट: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज , बदहाली की दौर से गुजर रहे झारखंड के एचईसी के लिए भी है गौरव का क्षण,एचईसी ने ही तैयार किया है इसका लांचिंग पै
रांची: भारत के लिए गौरवान्वित का क्षण है कि आज 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होने जा रही है। देश के इस तीसरे चंद्र मिशन को लेकर दुनिया भर की निगाहें भारत पर टिकी हैं।
![]()
गर्व और गौरव के इस क्षण में देश की मदर इंडस्ट्री एचईसी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। भारत के चंद्रयान 3 मिशन में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित लॉन्चिंग पैड एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिस सेकेंड लांचिंग पैड से चंद्रयान 3 लॉन्चिंग होगी, उसका निर्माण रांची स्थित एचईसी के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों द्वारा बनाया गया है।
जबकि, इसकी डिजायनिंग रांची में ही स्थित भारत सरकार की इंजीनियरिंग कंसल्टेंट कंपनी मेकॉन ने की है।
इसके लांच होने पर यहां के वर्करों और इंजीनियर में खासा उत्साह देखने को मिल रही है। आज इंजीनियरों ने मुख्यालय के समीप केक काटकर अपने खुशी का इजहार किया।
गौरतलब है कि एचईसी के पास कार्यशील की कमी 2 वर्षों से है। पिछले 17 माह से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन बकाया है। लेकिन इस दौरान भी इसरो के चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट पर कर्मचारियों ने काम करने से मना नहीं किया।
आप को बता दे कि एचईसी भारत में मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के रूप में विख्यात रहा है। 1958 में स्थापित इस संस्थान ने भारत के रक्षा मंत्रालय, सेना, रेलवे सहित कई सार्वजनिक और निजी उपक्रमों के लिए अनगिनत मशीनें बनाई हैं।
Jul 14 2023, 14:30