झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पंचम झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सरकार ने 35 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई।
इस बैठक में पंचम झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आहूत करने की प्रस्ताव पास हुई। यह मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा जिसमें कुल 6 कार्य दिवस होंगे।
राज्य पर्यटन संवर्धन समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अब पर्यटन सचिव होंगे।
अभी पर्यटन निदेशक अध्यक्ष हैं, उनकी जगह सचिव को अध्यक्ष बनाया गया है। निदेशक अब समिति में सदस्य सचिव होंगे।
चतरा में ग्रिड सबस्टेशन निर्माण के लिए 302 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
डीवीसी कमांड क्षेत्र के लिए 579 करोड़ की मंजूरी।
मधुपुर में सड़क के लिए 26 करोड़ की मंजूरी।
नियमित स्थापना में लाए गए कर्मियों के पहले के अवधी को भी अब गिना जाएगा।
गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए मार्गदर्शिका को मंजूरी।
निगम कर्मियों के परिजनों का अब फिर से अनुकंपा पर नौकरी मिलेगी।
गिरिडीह पंडारिया लाचूरी पथ के लिए 42 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति।
झारखंड के जिलों में कैदी की मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा।
अन्य कई प्रस्ताव पर झारखंड सरकार की मोहर लगी।
Jul 14 2023, 11:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.9k