Bihar

Jul 12 2023, 11:35

अमोघ लीला दास ने की स्वामी विवेकानंद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, इस्कॉन ने लगाया प्रतिबंध, जानें इंजीनियर से बने संत के बारे में

#amogh_leela_das_made_derogatory_remarks_about_swami_vivekananda_iskcon_banned 

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन)के संत अमोघ लीला दास को स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। इस्कॉन ने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के बारे में अमोघ लीला दास द्वारा की गई टिप्पणी के बाद प्रतिबंध लगा दिया है।इस्कॉन ने उन पर एक महीने का बैन लगा दिया है।इस्कॉन ने कहा कि दास अब एक महीने के लिए गोवर्धन पहाड़ियों में प्रायश्चित के लिए जाएंगे।

इस्कॉन ने जारी किया बयान

इस मामले न इस्कॉन की ओर से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया, 'ये टिप्पणियां न केवल अपमानजनक थी, बल्कि आध्यात्मिक पथों और व्यक्तिगत विकल्पों की विविधता के बारे में अमोघ लीला दास की जागरूकता की कमी को भी दर्शाती थी। हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि अमोघ लीला दास द्वारा व्यक्त किए गए विचार इस्कॉन के मूल्यों और शिक्षाओं के प्रतिनिधि नहीं हैं। इस्कॉन ने बयान में कहा कि, "हम धार्मिक मान्यताओं व प्रथाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अनादर और असहिष्णुता की निंदा करते हैं। बयान के अनुसार, "साधु की इस गंभीर गलती को ध्यान में रखते हुए, इस्कॉन ने उन पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हमने उन्हें अपना निर्णय बता दिया है। अमोघ लीला दास ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्हें एहसास हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। 

क्या कहा था अमोघ लीला ने?

बता दें कि कि अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद की मछली सेवन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने रामकृष्ण की शिक्षा "जतो मत ततो पथ" (जितनी राय, उतने रास्ते) पर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

अमोग लीला दास की टिप्पणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हम इस्कॉन का सम्मान करते हैं, लेकिन उसे अब दास को रोकना चाहिए। रामकृष्ण और विवेकानंद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साधु के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

कौन है अमोघ दास लीला?

अमोघ लीला दास एक आध्यात्मिक गुरु है। अमोघ लीला लखनऊ के धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू कर दी थी। उनका असली नाम आशीष अरोड़ा है और संत बनने से पहले वह एक इंजीनियर थे। वह महज 29 साल की उम्र में ही इस्कॉन में शामिल हो गए और ब्रह्मचारी बन गए।

Bihar

Jul 12 2023, 11:31

प्रदेश के हर जमीन मालिक का होगा अपना भूमि अकाउंट नंबर, जमाबंदी पेपर को आधार नबंर से लिंक करने का काम शुरु

डेस्क : प्रदेश के हर जमीन मालिक का अपना भूमि अकाउंट नंबर (यूआईडी) होगा। इसी उद्देश्य से लोगों की जमीन के कागजात खासकर जमाबंदी पेपर को आधार नंबर से लिंक करने का काम शुरू हो गया है। राजस्व कर्मचारी एप में यह व्यवस्था की गई है।

राज्य के अधिकांश अंचल कार्यालयों में इस बाबत नोटिस भी जारी कर दिया गया है ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। भूमि एकाउंट बनाने का उद्देश्य फर्जीवाड़ा रोकना, एक जमीन की दोहरी जमाबंदी नहीं होने और भूमि विवाद के मामले को कम करना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के डीएम को इस बाबत पत्र भेज दिया है। सूबे में चार करोड़ 18 लाख जमाबंदी है। 

भूमि के सर्वेक्षण के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को यह जानकारी मिली कि ज्यादातर भूमि में फर्जीवाड़ा का काम रजिस्टर-2 में छेड़छाड़ के कारण हुआ है। एक जमीन दो या दो से अधिक लोगों के नाम जमाबंदी कर देने की शिकायत थी। इसीलिए राजस्व कर्मचारी एप को आधुनिक बनाया गया है ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। इसीलिए जमाबंदी पेपर को आधार नंबर से लिंक करने पर यह समस्या समाप्त हो जाएगी क्योंकि आधार से लिंक जमीन के साथ यदि कोई फर्जीवाड़ा करता है तो पहले ही जानकारी मिल जाएगी।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जमाबंदी को आधार से लिंक करने का काम स्वैच्छिक है। इसके फायदे के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।

Bihar

Jul 12 2023, 09:18

मौसम पूर्वानुमान : उत्तर बिहार में भारी बारिश की संभावना, दक्षिण बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के नहीं है आसार

डेस्क : देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बिहार की राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में मानसून की भारी बारिश अब तक नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसके आसार भी नहीं हैं।

बीते मंगलवार को पटना से मानसून की टर्फ रेखा गुजर रही है। इसके प्रभाव से पटना और आसपास के इलाकों में नहीं बल्कि उत्तर बिहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत दक्षिण बिहार में तीन-चार दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के 12 जिलों में अति भारी और भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों के एक-दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की भी संभावना है। 

मंगलवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं पटना में दिन के समय बादल छाए रहने के कारण पटना सहित राज्य के 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 12 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 37.8 डिग्री के साथ भोजपुर रहा।

Bihar

Jul 11 2023, 11:21

*बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र : भारी हंगामे के बीच सदन की दूसरे दिन की कार्यवाही 2 बजे दिन तक स्थगित*

डेस्क : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरे दिन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के साथ शुरु हुई. आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. 

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की. इसके बाद जोरदार शोर गुल शुरू हो गया. 

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करने वाले भाजपा सदस्य सीएम नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे. भाकपा माले शिक्षक बहाली का मुद्दा उठाया.  

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया. इसके बाद भाजपा सदस्य वेल में पहुंच गए. वेल में पहुंच कर सभी सदस्य पोस्टर लहराने लगे. इसके बाद स्पीकर ने मार्शल से पोस्टर लहरा रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश दिया. इसके बाद भाजपा सदस्य और आक्रोशित हो गए. भाजपा सदस्यों ने वेल में रखे रिपोर्टर टेबल को पीटने लगे. 

भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे दिन तक स्थगित कर दी गई.

Bihar

Jul 11 2023, 09:20

सीएम नीतीश कुमार की महागठबंधन के विधायकों को नसीहत :अंदर और बाहर से रहे एकजुट, बीजेपी की इस नीति से रहे सतर्क

डेस्क : नीतीश कुमार ने महागठबंधन के छह दलों जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई तथा सीपीएम विधानमंडल दल के सदस्यों को भाजपा से सचेत किया है। 

महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने धन-बल से राज्यों में तोड़फोड़ कर रही है। विधायकों को तोड़ने के लिए ये कितना खर्च करेंगे कौन जानता है, 100-200 करोड़ तक का भी लालच दे सकते हैं। महागठबंधन के विधायकों को इसको लेकर सतर्क रहना है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन के विधायकों को अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने के लिए कहा।  

विधानसभा के विस्तारित भवन में महागठबंधन की साझा बैठक में सीएम ने कहा कि वे लोग (भाजपा वाले) भ्रम फैलाएंगे, हमें एकजुट रहना है। भाजपा षडयंत्र कर रही है। इनकी चाल में नहीं फंसना है। 

उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो अपने दल के नेता से कहिए। सीधे मुझसे कहिए, तेजस्वी जी से कहिए। नीतीश ने कहा कि कौन किसके साथ, किसके संपर्क में है, मुझे सब पता है। 

उन्होंने राजद विधान पार्षद सुनील सिंह को निशाने पर लिया और कहा कि कहां जाते हैं, किसके साथ फोटो खिंचवाते हैं, लोकसभा का टिकट दे देगा? ये सब कर रहे हैं तो रास्ता देख लीजिए।

Bihar

Jul 10 2023, 14:32

हैवानियत की हद : महिला की आंख फोड़ी, जीभ काटी फिर हत्यारों की वहशियत इतनी कि अधेड़ महिला के स्तन काट डाले

डेस्क : बिहार खगड़िया जिले के पसराहा थानान्तर्गत सर्किल नंबर एक के करना बहियार में बदमाशों ने एक महिला की निर्मम हत्या कर दी। हैवानों ने उसे ऐसी मौत दी जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

मृतका की पहचान महद्दीपुर गांव निवासी स्व. बबलू सिंह की 45 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी के रूप मे हुई है। जमीनी विवाद में हत्या की बात बताई जा रही है। हैवानियत ऐसी कि कलेजा दहल जाएगा।

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने पसराहा थाना के पास सड़क जाम कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला करना गांव स्थित अपने खेत पर थी। उसी समय बदमाशों ने उस पर पर बुरी तरह हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपनी खेत को देखने गई थी। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। निर्ममता इतनी की सुनकर हर किसी का कलेजा दहल जाएगा।

बदमाशों ने पहले महिला की आंख फोड़ी। उसके बाद उसका जीभ काट लिया। यही नहीं हत्यारों की बहशियत इतनी कि अधेड़ महिला के स्तन काट डाले। 

हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बहियार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार और एएसआई मो. तनवीर ने देवठा एनएच से दो किलोमीटर दूर बहियार पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आक्रोशित परिजनों ने शव को थाना के पास एन एच 31 पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर ट्रक और अन्य वाहन की लंबी कतार लग गई।

शनिवार शाम को हुई घटना से आक्रोशित लोग एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। परिजन और ग्रामीण बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। 

इधर गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि मृतका के पति बबलू सिंह और देवर कारे सिंह की 28 अप्रैल 2014 में बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी। इसी मामले से लोग घटना को जोड़कर देख रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों से आठ बीघा जमीन का विवाद एक दशक से चल रहा है। पति और देवर की हत्या मामले के आरोपित एक साल पहले जमानत छूटा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित लोग हत्यारे को ऐसी ही मौत की सजा की मांग कर रहे हैं।

Bihar

Jul 10 2023, 13:43

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र : प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन मे प्रस्तुत, शोक प्रकाश के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित

डेस्क : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हुई। पांच दिनों के इस सत्र के आज पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपनी बात रखी।

स्पीकर ने पहले दिन आसन से अध्याशी सदस्यों के नाम का ऐलान किया। इसके बाद विस सचिव ने सदन में होने वाली विधायी कार्यों की जानकारी दी। 

इस दौरान विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा खड़े हो गए और अपनी बात रखने लगे। जिसपर भाजपा विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे।

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विपक्षी सदस्यों से शांत रहने को कहते हुए कहा कि अभी आपकी बात नहीं सुनी जायेगी। 

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन में प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश पढ़ा गया. स्पीकर ने जननायकों के निधन पर शोक प्रकट किया।

इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Bihar

Jul 10 2023, 09:49

आज से शुरु होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, इन मुद्दो को लेकर विपक्ष के हंगामे का आसार

डेस्क : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से आरंभ होगा। यह सत्र पांच दिनों का होगा।शुक्रवार तक चलने वाले इस सत्र में दोनों सदनों की पांच-पांच बैठकें होंगी। 

सर्वदलीय बैठक में भाजपा के बहिष्कार को देखते हुए सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। खासतौर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का तेवर हमलावर हो सकता है। सरकार ने भी सत्र को लेकर खास तैयारी की है।

विभानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र छोटा किंतु महत्वपूर्ण है और माननीय सदस्यों के अधिकतम सवाल लिये जाएंगे तथा उनपर सरकार का जवाब होगा। मानसून सत्र की रणनीति बनाने को लेकर राजनीतिक दलों ने सोमवार को ही विधानमंडल दल की बैठक रखी है। 

सत्ताधारी महागठबंधन के विधायक दल की बैठक विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दिन में सदन की कार्यवाही के बाद होगी। जदयू विधानमंडल दल की बैठक संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पर रखी गयी है।

Bihar

Jul 10 2023, 09:48

मौसम विभाग का अलर्ट: प्रदेश मे अगले तीन दिनो तक मेघ गर्जन के साथ हो सकता है वज्रपात, 5 जिलों हो सकती है भारी बारिश

डेस्क : मौसम विभाग ने प्रदेश मे अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जबकि पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 

पटना सहित अन्य जगहों पर आंशिक बादलों की आवाजाही और हल्के से मध्यम बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधियां थमने से 23 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर से अजमेर, शिवपुरी, सिद्धी, डाल्टनगंज, शक्ति निकेतन से होकर मणिपुर तक फैला है। इसके प्रभाव से चंपारण और सीमांचल के तीन जिलों सहित कुल पांच जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है। 

जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया और सीतामढ़ी शामिल हैं। 

मौसम विभाग ने आज सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं 11-12 जुलाई को उत्तर बिहार तथा कोसी-सीमांचल के इलाकों में भारी बाशि की आशंका जताई है।

Bihar

Jul 09 2023, 11:01

दोस्ती के रिश्ते को किया दागदार: अपनी महिला मित्र की नाबालिग बेटी को बनाया हवश का शिकार

डेस्क : मित्रता को सबसे विश्वसनीय रिश्ता माना जाता है, लेकिन राजधानी पटना से इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है।

जहां एक महिला के पुरुष दोस्त ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। राजीवनगर थाने की पुलिस ने रामनगरी सेक्टर टू में किराया का मकान लेकर रहने वाले आरोपित आलोक चौधरी (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ काफी दिनों से आरोपित गलत हरकत कर रहा था। जब उसने ये सारी बात अपनी मां को बतायी तो मामला थाने तक पहुंचा।

दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आलोक को गिरफ्तार कर लिया। 

राजीवनगर के सहायक थानेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि दो साल पहले आलोक की दोस्ती फेसबुक के जरिये 45 साल की महिला से हुई थी। इसके बाद महिला के घर में उसका आना-जाना हो गया। 

महिला की गैरमौजूदगी में भी आरोपित उसके घर चला जाता था। उसने डरा-धमका कर महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे धमकी देने लगा। छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बतायी। फिर छात्रा की मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।