Ramgarh1

Jul 11 2023, 19:26

सांसद जयंत सिन्हा की मेहनत लाई रंग; रामगढ़ सदर अस्पताल राष्ट्रीय पुरुस्कार से हुआ सम्मानित


क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था निरंतर बना रहे बेहतर: सांसद

रामगढ़ जिले के लिए बेहद खुशी की खबर है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रामगढ़ सदर अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरुस्कार सदर अस्पताल को 13 विभागों में पिछले 3 वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।

ज्ञात हो कि सांसद हजारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को हर मोर्चे पर बेहतर बना रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध व सशक्त हों, उनका यही प्रयास है। वे माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवा रहे हैं। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण उनका ही स्वप्न था, जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा है।

जयंत सिन्हा रामगढ़ सदर अस्पताल में डीएमएफटी मद से हर सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों सदर अस्पताल को लगभग 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए, जिन्हें क्षेत्र के सभी सामुदायिक व उप सामुदायिक केंद्रों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन समेत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन सभी कार्यों का परिणाम ही है कि आज रामगढ़ सदर अस्पताल झारखंड में नंबर 1 पर है। झारखंड में रामगढ़ सदर अस्पताल को ही सिर्फ यह पुरुस्कार मिला है।

इस सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, हमारा यही लक्ष्य है। रामगढ़ को यह उपलब्धि मोदी सरकार की सेवा के संकल्प से मिली है। क्षेत्र में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई व धन्यवाद देता हूं। हम रामगढ़ वासियों की सेवा में पूरी निष्ठा व समर्पण से सदैव जुटे रहेंगे।

Ramgarh1

Jul 10 2023, 20:58

रामगढ़: प्रथम सोमवारी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।


रामगढ़:- पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर कैथा प्राचीन शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर समिति के द्वारा के लिए खीर महाभोग का आयोजन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि श्रावन मास में प्राचीन शिव मंदिर में विभिन्न जगहों के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन पूजन करते हैं।

इस अवसर पर हम आयोजन समिति के द्वारा भक्तों के लिए खीर महाभोग का आयोजन किया गया। वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि कैथा प्राचीन शिव मंदिर के प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। भगवान शिव के पूजन से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।इस अवसर पर सचिव राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष रतन राम, डिया महतो,छोटेलाल महतो,संदीप महतो,मनोज कुमार,सहसचिव अमित कुमार दास,अजय आस्था,पंचम महतो,अजय चौधरी,मदन करमाली आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे

Ramgarh1

Jul 10 2023, 20:55

सांसद जयंत सिन्हा कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को उपलब्ध करवा रहे हैं राशन

रामगढ़:-सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा सदैव हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों के उत्थान हेतु कार्यरत रहते हैं। 

कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु साधन उपलब्ध करवाए हैं।

उन्हीं के प्रयास व सहयोग से अब कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके बच्चों को सहायता मुहैया करवाई जा रही है। फीडिंग इंडिया व जोमाटो इसमें सीएसआर मद से सहयोग दे रहे हैं। इसमें बच्चों को एजुकेशन किट दी गई है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगभग 20 हज़ार की टैबलेट है। 

साथ ही बच्चों को अनएकैडमी का एक साल के निशुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ स्टेशनरी भी दी गई है। साथ-साथ इन बच्चों को पूरे एक वर्ष तक राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्हें बेहतर पोषण मिले इसके लिए मोटा अनाज समेत बाजरे व रागी के लड्डू भी दिए जा रहे हैं।

जयंत सिन्हा के हज़ारीबाग के डेमोटांड़ स्थित आवास में 9 जुलाई को लगभग 50 बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया गया। उन्हें हर माह यह राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इससे बच्चों व उनके परिवार की काफी सहायता हो रही है। इस कार्य के लिए बच्चे व उनके परिजन सांसद महोदय को धन्यवाद दे रहे हैं।

 जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन व सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए हम हर कदम उठा रहे हैं। बच्चों को पोषण मिलेगा तो उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए फीडिंग इंडिया व जोमाटो का आभार व्यक्त किया।

Ramgarh1

Jul 10 2023, 20:54

पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमाए पुटूस ने किया दिव्यांग जांच शिविर का उद्घाटन


बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति रामगढ़ जिला कमेटी के द्वारा शहर के गोला रोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन में दिव्यांगजनों का एक दिवसीय निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में रामगढ़ सदर अस्पताल से आए डॉ राहुल बेरलिया, डॉ प्रीतिश प्रणय, डॉ कृति सिन्हा,डॉ उपेंद्र कुमार,डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग जनों का जांच किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अमित सिन्हा,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज पाठक,राजेश,सीटू सलूजा,कृष्ण चंद्र साह,दीप शिखा फाउंडेशन की शालिनी, आनंद कुमार की अहम भूमिका रही।

संस्था की मल्लिका दत्ता, मनीषा कौंडल,रमा मिश्रा, पूनम टोप्पो,नीलम केशरी,मधु देवी,तीर्थनाथ महतो ने धन्यवाद ज्ञापन देखकर कार्यक्रम का समापन किया।

Ramgarh1

Jul 10 2023, 20:52

प्रथम सोमवारी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।


पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर कैथा प्राचीन शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर समिति के द्वारा के लिए खीर महाभोग का आयोजन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि श्रावन मास में प्राचीन शिव मंदिर में विभिन्न जगहों के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन पूजन करते हैं।

इस अवसर पर हम आयोजन समिति के द्वारा भक्तों के लिए खीर महाभोग का आयोजन किया गया। वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि कैथा प्राचीन शिव मंदिर के प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। भगवान शिव के पूजन से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।इस अवसर पर सचिव राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष रतन राम, डिया महतो,छोटेलाल महतो,संदीप महतो,मनोज कुमार,सहसचिव अमित कुमार दास,अजय आस्था,पंचम महतो,अजय चौधरी,मदन करमाली आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

Ramgarh1

Jul 09 2023, 19:32

रामगढ़ जिला कांग्रेस द्वाराआवास बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर संजय लाल पासवान का अभिनदंन किया गया

रामगढ़ :जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रामगढ़ के मिलन होटल के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की तथा संचालन जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश यादव ने किया मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान का फूल मालाओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा एक निष्ठावान कार्यकर्ता को उचित सम्मान देते हुए झारखंड राज्य आवास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है यह हम सभी रामगढ़ जिला के कांग्रेसजनों के लिए अपार हर्ष का विषय है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सभी शांतनु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेश आलाकमान समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता आलाकमान का आभारी है। अपने संबोधन में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि रामगढ़ जिला के तमाम कांग्रेस जनों के सामान से अभिभूत हूं मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। 

धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष चिंगारी ने किया मौके पर जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, राजकुमार यादव,सुनील करमाली, प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, संतोष सोनी,सुजीत पटेल, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मंजू जोशी, प्रदेश कांग्रेस के  अन्नू विश्वकर्मा, सरिता देवी, रीना राय, मीना राय,मीना देवी,आसिफ इकबाल,राम विनय महतो, सेवादल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, जेके अग्रवाल, पिंकी राय,सुभाष कुशवाहा, विजय यादव,विनोद तिवारी, रामा ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, मिथिलेश गुप्ता, संजू गुप्ता, हीरालाल महतो, साजिद खान,टिंकू खान,आजाद सिंह, भारत माहतो, हीरालाल महतो, कमलेश महतो, गुलाम अली, मन्ना मंसूरी इत्यादि उपस्थित थे।

Ramgarh1

Jul 09 2023, 19:26

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेल ओवर ब्रिज

हजारीबाग व रामगढ़ में रेल सुविधाओं को निरंतर दे रहे बढ़ावा:- जयंत सिन्हा

रामगढ़:- हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं व सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में विभिन्न रेल संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।जयंत सिन्हा ने कुछ समय पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से रामगढ़ स्थित पतरातू रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु आग्रह किया था।

 यहां ओवर ब्रिज न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी जाम व असुविधा का सामना करना पड़ता है। उनके निवेदन पर रेल मंत्री जी ने यहां रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। यहां ₹65 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा, जिसे अगले 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने से पतरातू समेत कोयलांचल के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। 

क्षेत्रवासियों को जाम से निजात मिलेगी और यातायात बेहद सुगम व सुरक्षित बनेगा जयंत सिन्हा रेल मंत्री जी से समय-समय पर मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेल कार्यों को गति व स्वीकृति दिलवाते रहते हैं। उनका प्रयास अपने क्षेत्रवासियों को हर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिलने से जनता बेहद खुश है। वे इस काम के लिए अपने लोकप्रिय सांसद को धन्यवाद दे रही है। जयंत सिन्हा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में मैं हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सेवा में पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटा हुआ हूं। 

क्षेत्र में रेल सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलें, हमारा यही प्रयास व लक्ष्य है। इस रेल ओवर ब्रिज के बनने से जनता को बहुत लाभ होगा। उनके समय की बचत होगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य हेतु प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी को धन्यवाद दिया।

Ramgarh1

Jul 09 2023, 17:59

*भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश इकाई द्वारा हजारीबाग के प्रबुद्धजनों को किया गया सम्मानित*

हज़ारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के महाजनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत हजारीबाग में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशेष बारला के हजारीबाग प्रवास के दौरान हजारीबाग के प्रबुद्धजनों के साथ कलाप्रेमियों को सम्मानित करने के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के स्वर्णिम एवं सफलतम कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी। 

इस महाजनसंपर्क कार्यक्रम के तहत हजारीबाग के प्रसिद्ध शिक्षाविद् सह गुरुकुल कोचिंग के संचालक जय प्रकाश जैन को ,जैन समाज के मीडिया बप्रभारी विजय जैन को, रंगमंच के भीष्म पितामह कहे जाने वाले एवम झारखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश गौतम, संगीत के जाने माने सुविख्यात कलाकार सह संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष कुमार केशव के साथ वरिष्ठ कलाकार रवि राम एवं हजारीबाग नगर निगम युनियन कोषाध्यक्ष गौतम राम को उनके स्थान पर जा कर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । 

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता के साथ हजारीबाग जिला संयोजक अभिमन्यु सिन्हा,सह संयोजक मनोज कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्होंने एक स्वर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य के सराहना करते हुए 2024 में भी उनको समर्थन देने का वादा किया है।

Ramgarh1

Jul 09 2023, 17:55

*राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश को भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर जटा शंकर पांडे ने दी बधाई*

सरायकेला : राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर जटा शंकर पांडे ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

साथ ही साथ केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया , डॉक्टर जटा शंकर पांडे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जैसे भाजपा को झारखंड प्रदेश में मजबूती प्रदान की है ठीक उसी तरह भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत करने में निश्चित रूप से सफल होगे । बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं.

 प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा झारखंड प्रदेश ने दिए।

Ramgarh1

Jul 09 2023, 16:19

बाबूलाल मरांडी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा के रामगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं ने ढ़ी बधाई


रामगढ़:- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा रामगढ़ जिला की ओर से उनके आवास में जाकर बधाई दिया गया और मिठाइयां बांटी गई ।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विजय जयसवाल, शिव कुमार महतो, अजीत गुप्ता ,वसुध तिवारी ,दीपक सोनकर, रोबिन गुप्ता ,सत्यजीत सिंह, बृजेश पाठक आदि प्रमुख कार्यकर्ता थे।