Bihar

Jul 11 2023, 09:20

सीएम नीतीश कुमार की महागठबंधन के विधायकों को नसीहत :अंदर और बाहर से रहे एकजुट, बीजेपी की इस नीति से रहे सतर्क

डेस्क : नीतीश कुमार ने महागठबंधन के छह दलों जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई तथा सीपीएम विधानमंडल दल के सदस्यों को भाजपा से सचेत किया है। 

महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने धन-बल से राज्यों में तोड़फोड़ कर रही है। विधायकों को तोड़ने के लिए ये कितना खर्च करेंगे कौन जानता है, 100-200 करोड़ तक का भी लालच दे सकते हैं। महागठबंधन के विधायकों को इसको लेकर सतर्क रहना है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन के विधायकों को अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने के लिए कहा।  

विधानसभा के विस्तारित भवन में महागठबंधन की साझा बैठक में सीएम ने कहा कि वे लोग (भाजपा वाले) भ्रम फैलाएंगे, हमें एकजुट रहना है। भाजपा षडयंत्र कर रही है। इनकी चाल में नहीं फंसना है। 

उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो अपने दल के नेता से कहिए। सीधे मुझसे कहिए, तेजस्वी जी से कहिए। नीतीश ने कहा कि कौन किसके साथ, किसके संपर्क में है, मुझे सब पता है। 

उन्होंने राजद विधान पार्षद सुनील सिंह को निशाने पर लिया और कहा कि कहां जाते हैं, किसके साथ फोटो खिंचवाते हैं, लोकसभा का टिकट दे देगा? ये सब कर रहे हैं तो रास्ता देख लीजिए।

Bihar

Jul 10 2023, 14:32

हैवानियत की हद : महिला की आंख फोड़ी, जीभ काटी फिर हत्यारों की वहशियत इतनी कि अधेड़ महिला के स्तन काट डाले

डेस्क : बिहार खगड़िया जिले के पसराहा थानान्तर्गत सर्किल नंबर एक के करना बहियार में बदमाशों ने एक महिला की निर्मम हत्या कर दी। हैवानों ने उसे ऐसी मौत दी जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

मृतका की पहचान महद्दीपुर गांव निवासी स्व. बबलू सिंह की 45 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी के रूप मे हुई है। जमीनी विवाद में हत्या की बात बताई जा रही है। हैवानियत ऐसी कि कलेजा दहल जाएगा।

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने पसराहा थाना के पास सड़क जाम कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला करना गांव स्थित अपने खेत पर थी। उसी समय बदमाशों ने उस पर पर बुरी तरह हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपनी खेत को देखने गई थी। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। निर्ममता इतनी की सुनकर हर किसी का कलेजा दहल जाएगा।

बदमाशों ने पहले महिला की आंख फोड़ी। उसके बाद उसका जीभ काट लिया। यही नहीं हत्यारों की बहशियत इतनी कि अधेड़ महिला के स्तन काट डाले। 

हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बहियार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार और एएसआई मो. तनवीर ने देवठा एनएच से दो किलोमीटर दूर बहियार पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आक्रोशित परिजनों ने शव को थाना के पास एन एच 31 पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर ट्रक और अन्य वाहन की लंबी कतार लग गई।

शनिवार शाम को हुई घटना से आक्रोशित लोग एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। परिजन और ग्रामीण बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। 

इधर गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि मृतका के पति बबलू सिंह और देवर कारे सिंह की 28 अप्रैल 2014 में बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी। इसी मामले से लोग घटना को जोड़कर देख रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों से आठ बीघा जमीन का विवाद एक दशक से चल रहा है। पति और देवर की हत्या मामले के आरोपित एक साल पहले जमानत छूटा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित लोग हत्यारे को ऐसी ही मौत की सजा की मांग कर रहे हैं।

Bihar

Jul 10 2023, 13:43

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र : प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन मे प्रस्तुत, शोक प्रकाश के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित

डेस्क : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हुई। पांच दिनों के इस सत्र के आज पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपनी बात रखी।

स्पीकर ने पहले दिन आसन से अध्याशी सदस्यों के नाम का ऐलान किया। इसके बाद विस सचिव ने सदन में होने वाली विधायी कार्यों की जानकारी दी। 

इस दौरान विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा खड़े हो गए और अपनी बात रखने लगे। जिसपर भाजपा विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे।

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विपक्षी सदस्यों से शांत रहने को कहते हुए कहा कि अभी आपकी बात नहीं सुनी जायेगी। 

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण सदन में प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश पढ़ा गया. स्पीकर ने जननायकों के निधन पर शोक प्रकट किया।

इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Bihar

Jul 10 2023, 09:49

आज से शुरु होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, इन मुद्दो को लेकर विपक्ष के हंगामे का आसार

डेस्क : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से आरंभ होगा। यह सत्र पांच दिनों का होगा।शुक्रवार तक चलने वाले इस सत्र में दोनों सदनों की पांच-पांच बैठकें होंगी। 

सर्वदलीय बैठक में भाजपा के बहिष्कार को देखते हुए सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। खासतौर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का तेवर हमलावर हो सकता है। सरकार ने भी सत्र को लेकर खास तैयारी की है।

विभानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र छोटा किंतु महत्वपूर्ण है और माननीय सदस्यों के अधिकतम सवाल लिये जाएंगे तथा उनपर सरकार का जवाब होगा। मानसून सत्र की रणनीति बनाने को लेकर राजनीतिक दलों ने सोमवार को ही विधानमंडल दल की बैठक रखी है। 

सत्ताधारी महागठबंधन के विधायक दल की बैठक विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दिन में सदन की कार्यवाही के बाद होगी। जदयू विधानमंडल दल की बैठक संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पर रखी गयी है।

Bihar

Jul 10 2023, 09:48

मौसम विभाग का अलर्ट: प्रदेश मे अगले तीन दिनो तक मेघ गर्जन के साथ हो सकता है वज्रपात, 5 जिलों हो सकती है भारी बारिश

डेस्क : मौसम विभाग ने प्रदेश मे अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जबकि पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 

पटना सहित अन्य जगहों पर आंशिक बादलों की आवाजाही और हल्के से मध्यम बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधियां थमने से 23 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर से अजमेर, शिवपुरी, सिद्धी, डाल्टनगंज, शक्ति निकेतन से होकर मणिपुर तक फैला है। इसके प्रभाव से चंपारण और सीमांचल के तीन जिलों सहित कुल पांच जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है। 

जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया और सीतामढ़ी शामिल हैं। 

मौसम विभाग ने आज सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं 11-12 जुलाई को उत्तर बिहार तथा कोसी-सीमांचल के इलाकों में भारी बाशि की आशंका जताई है।

Bihar

Jul 09 2023, 11:01

दोस्ती के रिश्ते को किया दागदार: अपनी महिला मित्र की नाबालिग बेटी को बनाया हवश का शिकार

डेस्क : मित्रता को सबसे विश्वसनीय रिश्ता माना जाता है, लेकिन राजधानी पटना से इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है।

जहां एक महिला के पुरुष दोस्त ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। राजीवनगर थाने की पुलिस ने रामनगरी सेक्टर टू में किराया का मकान लेकर रहने वाले आरोपित आलोक चौधरी (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ काफी दिनों से आरोपित गलत हरकत कर रहा था। जब उसने ये सारी बात अपनी मां को बतायी तो मामला थाने तक पहुंचा।

दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आलोक को गिरफ्तार कर लिया। 

राजीवनगर के सहायक थानेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि दो साल पहले आलोक की दोस्ती फेसबुक के जरिये 45 साल की महिला से हुई थी। इसके बाद महिला के घर में उसका आना-जाना हो गया। 

महिला की गैरमौजूदगी में भी आरोपित उसके घर चला जाता था। उसने डरा-धमका कर महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे धमकी देने लगा। छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बतायी। फिर छात्रा की मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Bihar

Jul 09 2023, 09:48

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर बिहार में आज से अगले चार दिन तक होगी तेज बारिश

डेस्क: बिहार में 9 से 12 जुलाई तक तेज बारिश होगी। अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं। 

मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश को लेकर राज्य के 5-5 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पटना सहित दक्षिण बिहार में हल्के से मध्यम बारिश होगी। अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

द्रोणी रेखा के गुजरने से होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन 8 जुलाई को अपने सामान्य स्थान से दक्षिण में जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी, सिधी, बालासोर से होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। आने वाले दिनों में यह उत्तर दिशा की ओर खिसककर बिहार तरफ आएगी। इसके प्रभाव से बिहार में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी। इस कारण उत्तर बिहार भारी से हो सकती है।

शनिवार को पटना सहित राज्य के 16 जिलों के 29 शहरों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, 22 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 8 जिलों में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान सीतामढ़ी का 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

Bihar

Jul 09 2023, 09:22

अब ग्रामीण इलाकों मे भी मिलेंगी सस्ती दवाईयां, पैक्सों में खुलेंगे औषधि केंद्र खुलेंगे

डेस्क: प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है।जल्द ही उन्हें सस्ती दवाऐं मिलेंगी।इसके लिए पैक्सों में भी जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। 

पहले चरण में हरेक जिले से पांच पैक्सों का चयन किया जा रहा है। सहकारिता विभाग की ओर से सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस तरह राज्य के कुल 190 पैक्सों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे।

जिला सहकारिता पदाधिकारी योग्य पैक्स का चयन कर नाम भेजेंगे। इन पैक्सों से आवेदन लेकर उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। जांच के बाद उन्हें दवा बेचने का लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए पैक्सों को बी फार्मा या डी फार्मा डिग्रीधारी युवाओं की नियुक्ति करनी होगी। 

जनऔषधि केंद्र खुलने से पैक्सों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सस्ती दवाएं मिल सकेंगी।

Bihar

Jul 08 2023, 18:33

तेजस्वी यादव पर दायर CBI की चार्जशीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान


समस्तीपुर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर CBI की ओर दायर चार्जशीट पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक मोरालिटी का जो कंपास है वो इतना लो है कि वो जमाना चला गया कि किसी पर CBI चार्जशीट कर दे और कोई इस्तीफा दे दे। मुझे तो नहीं लगता कि जिस तरह की राजनीति ये लोग कर रहे हैं, उस हिसाब से CBI के चार्जशीट करने पर ये इस्तीफा देने वाले हैं या पद छोड़ने वाले हैं। 

बिहार के समस्तीपुर जिले में पत्रकार वार्ता में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बिहार सरकार की स्थिरता का सवाल है मेरी जो थोड़ी बहुत समझ है मैं नहीं समझता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कोई परिवर्तन बिहार में होने वाला है।

जिस दिन ये महागठबंधन बना था और कुछ लोग उत्साह में बता रहे थे कि इसका देशव्यापी इसका असर होगा। उस दिन भी मैंने कहा था महागठबंधन बिहार से जुड़ी घटना है और ये लोकसभा तक चलेगा। लेकिन अगला जो लोकसभा चुनाव होगा वो आप लिखकर रख लीजिए कि इस स्वरूप में नहीं होगा।

मेरी बात चरितार्थ होनी भी शुरू हो गई। हाल ही में मांझी और उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से निकल गए। जब आप सरकार चलाते हैं तो 7 से 8 दल मिलकर भी सरकार चलाते हैं। सरकार चलाना एक बात है और साथ मिलकर राजनीति करना अलग बात है। दलों का गठबंधन आपस में बैठकर राजनीति कर ले चुनाव लड़ ले ये संभव नहीं है। मेरा भी अपना 10 साल का अनुभव है। 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव नए रूप में होगा आप लिखकर रख लीजिए।

Bihar

Jul 08 2023, 15:49

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, मलमास मेला की तैयारी का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए गंगा जल प्याऊ की शुरुआत

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने 18 जुलाई से शुरू होने वाले मलमास मेला की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले राजगीर कुंड पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मकुंड सरस्वती नदी का निरीक्षण किया एवं कई दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रह्मकुंड के चारों तरफ घूम घूम कर पदाधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।

 इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मलमास मेला को लेकर स्वच्छता अभियान एवं मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेय गंगाजल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे राजगीर के सभी इलाकों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को लेकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मलमास मेला की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी सांसद कौशलेंद्र कुमार प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि नालंदा डीएम, गया डीएम, एसपी नालंदा मौजूद रहे।