जनसम्पर्क दौरान बगहा विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यों को जनता के समक्ष रखा
![]()
अरविंद नाथ तिवारी
बगहा,बगहा के स्थानीय विधायक राम सिंह ने बगहा नगर में जनसंपर्क किया।सम्पर्क दौरान 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत बगहा बिधान सभा के बगहा नगर परिषद में शक्ति केंद्र संख्या 7 के, 5 से लेकर 15 तक एवं शक्ति केंद्र सं- 4 के 77 से लेकर 88 तक बुथों पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया है।
जनसम्पर्क दौरान स्थानीय विधायक राम सिंह ने सभी बुथों पर स्थानीय लोगों से मिलकर मोदी सरकार के 9 साल में किये गए विकास कार्यों में बारे में बताया।
इस दौरान वे सभी बूथ के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से भी डोर टू डोर मिले।
स्थानीय विधायक ने बताया की मोदी जी के 9 साल पूरा होने पर लोगों के अंदर मोदी जी के प्रति अपार जन समर्थन एवं स्नेह है।इस दौरान मोदी जी को समर्थन करने के लिए केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर पर लोगों ने मिस्डकॉल भी किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल नगर अध्यक्ष विजय कुमार साहू जिला आई टी जिला संयोजक गोविन्द जायसवाल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बासु शुक्ल शक्ति केंद्र प्रभारी सचिन केसरी, प्रकाश गुप्ता , ब्यास कुशवाहा ,रामशिष यादव ,रामदेव कुशवाहा, राजेश चौधरी, बल्लु ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहें।
Jun 21 2023, 21:53