धनबाद: झरिया का यह इलाका कभी भी हो सकता जमींदोज, जमीन और घरों में आईं दरारें,मिट सकता है लोगों के आशियाना का अस्तित्व


Image 2Image 3

धनबाद:: जिले में कोयला उत्पादन करने वाली बीसीसीएल

और उसके अधीन चलने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियों के कारण हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में है. अगर समय रहते बीसीसीएल गंभीर नहीं हुई तो किसी भी दिन एक बड़ा हादसा हो सकता है. तस्वीरें ऐसी हैं कि इसे देख कर किसी को भी विचलित कर दे. दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ गईं हैं और जमीन फट गई है.

घरों में आने लगी दरार, घर छोड़ भागे लोग

झरिया बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र भौरा के 12 नंबर के लोगों को डर के साए में जीने को विवश हैं, क्योंकि भौरा देव प्रभा आउटसोर्सिंग खदान में लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग के चलते आस पास रहने वाले लोगों घर और पास का ही एक स्कूल जमींदोज होने की कगार पर हैं.

घरों और स्कूल में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गईं हैं, कहीं-कहीं तो फर्श भी फट गया है. इन सब के बीच स्कूल में बच्चे डर के साये में पढ़ाई करते हैं. स्कूल परिसर के बाहर आने जाने वाले रास्ते की जमीन भी फट गई है. यानी घर से लेकर स्कूल तक कही भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं.

यहां रहने वाले लोगों ने का आरोप है कि लगातार हैवी ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरार आ गई हैं, इसे लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है.

बोकारो का एक कुआं बना चर्चा का विषय, दूर-दूर से लोग आते हैं देखने, जानिए क्या है वजह...?


					
Image 2Image 3


बोकारो : कसमार प्रखंड के मंजूरा में एक कुआं कौतूहल का विषय बना हुआ है. वजह यह है कि इसके पानी का रंग दूधिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने तो इसे दूधिया कुआं का उपनाम तक दे दिया है.

इस कुएं के बारे में सुनकर प्रायः दिन लोग इसे देखने आते हैं. यह कुआं मंजूरा के सोखाडीह स्थित ऊपर टोला में प्रफुल्ल महतो की जमीन पर इनके घर से कुछ फीट की दूरी पर अवस्थित है. 2017 में मनरेगा के तहत इसका निर्माण हुआ है. 

प्रफुल्ल महतो ने बताया कि कुआं की खुदाई के दौरान दूधिया रंग का पानी देखकर हर किसी को अजीब लगा, क्योंकि सामान्य तौर पर किसी कुआं का पानी इस प्रकार नहीं देखा गया है. 

महतो के अनुसार, प्रारंभ में इसके पानी के उपयोग को लेकर थोड़ा संकोच था, लेकिन, जब इसका सेवन किया गया तो वह सामान्य कुओं के पानी जैसा ही लगा. बताया गया कि इस कुआं से करीब 50 फीट दूर भागीरथ महतो की जमीन पर निर्मित कुएं के पानी का रंग भी हल्का दूधिया है. इसका निर्माण भी मनरेगा के तहत 2020-21 में हुआ है. 

जबकि, इसके आसपास या गांव के अन्य सभी कुंओं के पानी का रंग बिल्कुल सामान्य है. प्रफुल्ल महतो ने बताया कि 2017 से पहले उनके परिवार के लोग घर से थोड़ी दूर खेत के किनारे स्वनिर्मित एक छोटे-से कुएं का पानी पीते थे. उस कुएं का पानी भी सामान्य है.

फ्लोराइड हो सकती है वजह

लुगुबुरू पर रिसर्च कर चुके पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी आइआइटी की वैज्ञानिक सुगाता सिन्हा के अनुसार, कुआं के पानी का दूधिया रंग की वास्तविक वजह उसके सैंपल की जांच से ही सामने आ सकती है. लेकिन तसवीर और वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होटा है कि इस कुएं के पानी का रंग फ्लोराइड की वजह से दूधिया हो सकता है.

 फ्लोराइड एक मिनरल है. पानी और मिट्टी में विभिन्न स्तरों पर यह मौजूद होता है. संभव है कि उस कुएं के निचले हिस्से में उससे सटा या अगल-बगल में फ्लोराइड के मिनरल उपलब्ध होंगे, जिससे घुलकर दूधिया पानी कुआं में संग्रह हो रहा होगा.

चीनी मिट्टी भी हो सकती है वजह : ग्रामीण

इधर, स्थानीय ग्रामीणों व प्रफुल्ल महतो के परिजनों का मानना है कि पानी के दूधिया रंग की वजह चीनी मिट्टी भी हो सकती है. क्योंकि, इस क्षेत्र में कई जगहों पर चीनी मिट्टी प्रचुर मात्रा में है. संभव है कि इस कुएं के नीचे या अगल-बगल में चीनी मिट्टी की उपलब्धता है और उसी के चलते पानी का रंग दूधिया निकल रहा है.

2017 से निर्माण होने के बाद से ही परिवार के सारे सदस्य खाने-पीने और नहाने में इसी कुएं के पानी का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन अभी-तक किसी के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है. हालांकि, शुरुआत में थोड़ी हिचक थी, पर अब इसका उपयोग सभी लोग बेहिचक करते हैं. शायद चीनी मिट्टी के चलते इस कुएं के पानी का रंग दूधिया है.

-प्रफुल्ल महतो, सोखाडीह (मंजूरा), कसमार

दिव्यांगता का हो सकता है खतरा : सिविल सर्जन

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के अनुसार, फ्लोराइडयुक्त पानी का अत्यधिक सेवन दिव्यांगता का कारण बन सकता है. अगर सचमुच में उस कुएं का पानी फ्लोराइड मिनरल की वजह से दूधिया निकल रहा है तो उसे फिल्टर करके ही सेवन करना चाहिए, अन्यथा दिव्यांगता का खतरा उत्पन्न हो सकता है.

कॉमरेड ए के राय को उनकी जयंती पर दी गयी श्रद्धाजली,बक्ताओं ने कहा- वे शोषित पीड़ित एवं मजदूरों के हितों के लिए समर्पित थे

धनबाद(सिन्दरी ): मार्क्सवादी समन्वय समिति सिंदरी की ओर गुरूवार को पीडीआईएल गेट के पास पूर्व सांसद ए के राय की जयंती को संघर्ष दिवस के रूप मे मनाया गया।

Image 2Image 3

सर्वप्रथम कामरेड राय की चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

तदोपरांत जब तक सुरज चांद रहेगा राय आपका नाम रहेगा के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर अम्बुज कुमार मंडल ने कहा ए के राय शोषितों पीडितों एवं मजदूरो के हक लिए संघर्षशील रहना ही उनका मकसद था।

सुरेश प्रसाद ने कहा कि ए के राय हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए संघर्ष को ही एक मात्र रास्ता चुने और वामपंथी ताकत ही दक्षिणपंथी ताकत को परास्त कर सकता है।

विकास कुमार ठाकुर, महालाल हासदा, सहदेव सिंह, बिरंची महतो, नयन दत्ता, गौतम प्रसाद ,नुनूलाल टुडू ,विमल रवानी, दिपक बनर्जी, रोहित महतो, दीपू होरो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर इत्यादि थे।

धनबाद: मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Image 2Image 3

धनबाद, (झरिया) : पूर्व विधायक व मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह की 32वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। अपने प्रिय मजदूर नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव चौक पर भीड़ जुटी।

स्व. सिंह के आदमकद प्रतिमा पर उनकी पत्नी झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी, बहू भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में स्वर्गीय सिंह की तस्वीर पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

धनबाद: गोली से मारे गए ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Image 2Image 3

धनबाद: झरिया : पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी सेलकर्मी व कोल ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय (45) का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके आवास लाया गया।

शव आते ही परिजनों की चीख-पुकार सभी की आंखें नम हो गईं। मालूम हो कि बुधवार को प्रवीण राय को उनके कार्यालय में ही दिनदहाड़े दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग के दौरान होटल संचालक राज किशोर सिंह को भी कमर में गोली लगी है।

उनकी हालत नाजुक है। हत्यारों ने प्रवीण राय के सिर में तीन गोली मारी है। एक गोली हाथ में लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले।

धनबाद: 30 वर्षीय बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image 2Image 3

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी बिजली मिस्त्री 30 वर्षीय विक्की कुमार ने बुधवार की देर रात अपने घर में फंदे से झूल कर जान दे दी.

बोकारो एयरपोर्ट का कार्य 90 फीसदी पूरा,रनवे भी है तैयार, लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी उड़ान


Image 2Image 3

बोकारो : झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में सोमवार को बोकारो परिसदन में जिला प्रशासन की उपस्थिति में बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ अहम बैठक की गयी. इसमें मंत्री ने उपायुक्त को हर माह बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में प्रगति की जानकारी मिल सके.

 इस दौरान बताया गया कि 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुकी है. रनवे भी तैयार है. लाइसेंस के लिए जल्द अप्लाई करने को कहा गया है. मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त कीर्ति श्री, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.

सुरक्षित ढंग से कोयला उत्पादन करना पहली प्राथमिकता : रामधारी


Image 2Image 3

धनबाद : कोल इण्डिया सुरक्षा समिति सदस्य सह धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामधारी ने मंगलवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कुसुण्डा क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया। सबसे पहले महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों से नक्सा देख कर कोयला उत्पादन,परियोजना व सुरक्षा की विस्तृत जानकारी लिया। 

उसके बाद कुसुण्डा के एडीआईसी उत्खनन परियोजना पहुँचकर कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इन्होने स्टुचरी मेन पावर बढ़ाने पर जोर देते हुए टीम ने परियोजना के हाईवाल देख आपत्ति जताई। लाईटींग को सुरक्षा के दृष्टी से और भी दुरूस्त करने की बात कही।

उन्होने ने प्रबंधन को हॉल रोड का ग्रेडियन को ठीक करने, वातानुकुल मौसम के अनुरूप रेस्ट सेल्टर में सुख-सुविधा, सेल्टर में पीने का पानी व्यवस्था, बेंच को ठीक करने, परियोजना में प्रकाश का समुचित व्यवस्था आदि करने पर जोर दिया। अधिकारियों के साथ ब्लास्टिंग स्थल, पम्प हाउस एवं सवस्टेशन का मुआयना किया और कहा कि आज माइंस में जो कमियां है उसे देखने आये हैं। सुरक्षा एवं उत्पादन में जो त्रुटियाँ मिली है जिसे उच्च प्रबंधन को अवगत करायेगें। 

हमारा प्रयास रहेगा कि सुरक्षित ढंग से कोयले का उत्पादन हो और नियमित जल छिड़काव करने की बात कही। सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर चिन्ता जताई और कहा कि सुरक्षा में चुक के कारण हीं खदानों में दुर्घटना घटती है।

ध.को.क.संघ के अध्यक्ष सह सुरक्षा समिति सदस्य बीसीसीएल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान परियोजना में सुरक्षा की कई खामिया पाई गई है जिससे प्रबंधन को दुरूस्त करने की बात कही गई।मौके पर संघ की ओर से वीरभद्र सिंह उपाध्यक्ष सह प्रभारी, राजेन्द्र सिंह क्षेत्रीय सचिव, महाबीर चौहान क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य, कृष्ण कुमार सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, बजरंगी कुमार शाखा सचिव धनसार कोलियरी, सतेन्द्र कुमार दांगी शाखा सचिव गोधर कोलियरी मौजूद थें, वहीं प्रबंधन की ओर से पी.के. दुवे महाप्रबंधक सुरक्षा एवं बचाव बीसीसीएल,बी,के. गोयल महाप्रबंधक कुसुण्डा,ज्ञानेश्वर साहव आई एस.ओ,आर.पी. गुप्ता क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी, संजय सिंह क्षेत्रीय प्रबंधन आदि मौजूद थे।

हैवी ब्लास्टिंग से घर से लेकर स्कूल भवन की दीवारों में आई दरारें, खतरे में लोगों की जान

Image 2Image 3

धनबाद : जिले में कोयला उत्पादन करने वाली बीसीसीएल बीसीसीएल अंतर्गत संचालीत होने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियों के कारण हजारों लोगों के साथ स्कूल में शिक्षा पाने वाले स्कूली छात्रों का जीवन खतरे में आ गया है.

समय रहते अगर बीसीसीएल गंभीर नहीं हुई तो एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है. 

दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है जमीन फट गई है. झरिया बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र भौरा के 12 नंबर के लोग डर के साए में जीने को विवश है. क्योंकि भौरा देव प्रभा आउटसोर्सिंग खदान में लगातार हैवी ब्लास्टिंग के चलते आस-पास रहने वाले हजारों रैयतों निजी गुमान महतो हाई स्कूल पूरी तरह से जर्जर जमीन दोज होने के कगार पर है.

शराब पीने से मना करना बुजुर्ग को पड़ा़ महंगा, अपराधियों ने ले ली जान


Image 2Image 3

धनबाद : धनबाद में एक बुजुर्ग को शराब पीने से मना करना इतना महंगा पड़ा़ कि इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी़ है. 

धनबाद जिले के जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा 4 नंबर पावर हाउस के समीप रहने वाले 55 वर्षीय चांदो यादव को शराब पीने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई. बुजुर्ग ने शराब पीने से इनकार किया तो उसकी हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी.