*बाढ़ सुरक्षा कार्य का जायजा लेने वाल्मीकिनगर पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दिए कई जरुरी निर्देश*
![]()
बेतिया : वाल्मीकि नगर,उत्तर-प्रदेश के भाजपा सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाल्मीकि नगर स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में शुक्रवार की देर शाम पहुंचे। शनिवार की सुबह उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पडोसी देश नेपाल में चल रहे सुरक्षा बांध संबंधी कार्यों का जायजा लिया गया।
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नेपाल में चल रहे बाढ़ सुरक्षा का ए गैप, बी गैप, 12,15 और 16 नंबर ठोकर के साथ लिंक बांध आदि कार्यो में चल रहे सुरक्षा बांध कार्यों का निरीक्षण किया। चल रहे कार्यों का नक्शा से मिलान कर उपस्थित अभियंताओं से आवश्यक जानकारी ली। कार्य में लगे संवेदको और अभियंताओं को सुरक्षा बांध कार्यों से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस मौके पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चीफ इंजीनियर आलोक जैन, गंडक कार्यमंडल दो के अधीक्षण अभियंता कामिनी कांत राय (गोरखपुर), सिंचाई खंड 2 महाराजगंज के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह, कनीय अभियंता सुग्रीव मल्ल के अलावा कई अभियंता मौजूद थे।
Jun 11 2023, 10:00